TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

Vi ने Airtel और Jio को पछाड़ा! इस मामले में मारी बाजी, Opensignal की रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Vodafone Idea 5G Video Experience: वोडाफोन आइडिया ने ओपनसिग्नल की नवंबर 2026 की इंडिया मोबाइल नेटवर्क एक्सपीरियंस रिपोर्ट में अच्छा परफॉर्म करते हुए 5G वीडियो एक्सपीरियंस में पहला पायदान हासिल किया.

वीआई स्पीड Image Credit: सांकेतिक तस्वीर

Highlights

  • वोडाफोन आइडिया ने 5G वीडियो एक्सपीरियंस अवॉर्ड जीता.
  • Vi ने एयरटेल के साथ 5G अपलोड स्पीड शेयर किया.
  • जियो ने जीता ओवरऑल वीडियो एक्सपीरियंस का अवॉर्ड.

Opensignal की नवंबर 2026 की इंडिया मोबाइल नेटवर्क एक्सपीरियंस रिपोर्ट में वोडाफोन आइडिया (Vi) ने Reliance Jio और Airtel को पछाड़ते हुए 5G वीडियो एक्सपीरियंस अवॉर्ड जीता है.Vodafone Idea ने एयरटेल के साथ 5G अपलोड स्पीड अवॉर्ड भी शेयर किया और ओवरऑल रिलायबिलिटी और कंसिस्टेंट क्वालिटी में Jio के बाद दूसरे स्थान पर रहा.

तीनों ही कंपनियों ने जीते अवॉर्ड

ओपनसिग्नल ने 15 अवॉर्ड कैटेगरी में एयरटेल, बीएसएनएल, जियो और Vi की तुलना की है. तीन अलग-अलग ऑपरेटर्स ने तीन वीडियो अवॉर्ड जीते. 5G पर देखे गए वीडियो के लिए Vi टॉप पर रहा, जियो ने ओवरऑल वीडियो एक्सपीरियंस का खिताब जीता और एयरटेल ने लाइव वीडियो एक्सपीरियंस अवॉर्ड जीता.

Vi ने Airtel के साथ शेयर किया ये अवॉर्ड

टेलीकॉम टॉक के मुताबिक, 5G अपलोड स्पीड के लिए Vi और एयरटेल आंकड़ों के हिसाब से बराबर थे, जिनके नतीजे 16.4 Mbps से 16.5 Mbps तक थे. जियो 13.6 Mbps के साथ तीसरे स्थान पर रहा और ओवरऑल अपलोड स्पीड अवॉर्ड जीता. अपलोड परफॉर्मेंस इस बात पर असर डालती है कि यूजर मोबाइल कनेक्शन पर कितनी तेजी से बड़ी फाइल्स भेज सकते हैं, फोटो का बैकअप ले सकते हैं और वीडियो पोस्ट कर सकते हैं.

5G गेम्स एक्सपीरियंस में वीआई को 100 में से 79.8 प्वाइंट मिले जो एयरटेल के 80.0 के विनिंग स्कोर से सिर्फ 0.2 प्वाइंट कम है. जियो 78.2 के साथ दूसरे नंबर पर रहा. ओवरऑल गेम्स एक्सपीरियंस में वीआई ने 68.5 प्वाइंट हासिल किए जो एयरटेल से 1.4 प्वाइंट पीछे रहा.

ओवरऑल रिलायबिलिटी में दूसरे नंबर पर है Vi

Opensignal के 100 से 1000 प्वाइंट के रिलायबिलिटी स्केल पर वीआई ने 823 प्वाइंट हासिल किए जो जियो से 859 प्वाइंट पीछे और एयरटेल से 786 और BSNL से 587 प्वाइंट आगे रहा. यह मेट्रिक देखता है कि यूजर ऐप्स के जरिए वेब ब्राउज करने या कॉल करने जैसे रोजाना के काम कनेक्ट और पूरे कर सकते हैं या नहीं.

5G अवेलेबिलिटी में Vi पीछे

वीआई की 5G अवेलेबिलिटी 43.6 फीसदी रिकॉर्ड की गई जबकि एयरटेल के लिए यह 71.1 फीसदी और जियो के लिए 70.8 फीसदी थी. इस तरह वीआई इस मामले में दोनों कॉम्पिटिटर से 27 फीसदी से ज्यादा पीछे रह गया है.

ये भी पढ़ें- महंगा हुआ फोन खरीदना, Samsung और Xiaomi ने 4000 रुपए तक बढ़ा दी कीमतें!