डूबती Vi को मिला SBI का सहारा! ₹35,000 करोड़ फंडिंग का रास्ता हुआ साफ
Vodafone Idea यानी Vi को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. कंपनी की Funding की जरूरत को पूरा करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है. देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI ने Vi के लिए अपने हिस्से का Loan मंजूर करने पर सहमति जताई है. बताया जा रहा है कि Vi के Promoter Groups ने अब Guarantee देने पर भी सहमति जताई है. इसी वजह से Funding को लेकर पहले जो रुकावट थी, वह दूर होती दिख रही है. कंपनी करीब ₹35,000 करोड़ की Funding जुटाने की तैयारी में है, जिसका इस्तेमाल नेटवर्क और दूसरी जरूरतों पर किया जा सकता है. अब सवाल है कि SBI के इस कदम से Vi को कितनी राहत मिलेगी? क्या Funding मिलने के बाद कंपनी की स्थिति मजबूत होगी? और सबसे बड़ा सवाल, इसका Vi Share Price पर क्या असर पड़ सकता है? जानिए पूरी खबर इस वीडियो में.
More Videos
PCJ से Meesho तक, किन शेयरों में बनेगा पैसा? जानिए कहां है कमाई का मौका!
Smallcap के इन शेयरों में बनेगा पैसा? कौन सा स्टॉक सबसे दमदार?
Suzlon Energy Share में तेजी की असली वजह क्या है? Order Book, Profit और रिस्क समझिए
