TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

Intern

Intern

IT सेक्टर एक बार फिर निवेशकों के रडार पर है. लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही है कि Hexaware Technologies, Happiest Minds, Coforge, Persistent, Intellect Design, Cyient, OFSS और Nazara Tech जैसे शेयरों में आगे क्या रणनीति अपनानी चाहिए. किन शेयरों में अभी भी खरीदारी का मौका है. किन्हें होल्ड करना बेहतर रहेगा. और किन शेयरों में मुनाफावसूली पर विचार करना चाहिए. इस वीडियो में जानेंगे SR Wealth के Founder Lokesh Sethia की राय, अहम लेवल और IT सेक्टर की पूरी निवेश रणनीति. आइए शुरू करते हैं.

Lumino Industries की शानदार Listing के बाद निवेशकों के सामने सबसे बड़ा सवाल है. अब इस शेयर को Hold करना चाहिए या Profit Booking कर Exit करना बेहतर रहेगा. वहीं Purple Style, Deepa Jewellers और Rays of Belief जैसे IPO भी निवेशकों के रडार पर हैं. लेकिन इनमें सबसे ज्यादा कमाई की संभावना किसमें है. किस IPO की वैल्यूएशन बेहतर है. और एक्सपर्ट्स किस IPO को लेकर सबसे ज्यादा भरोसा जता रहे हैं. इस वीडियो में जानेंगे SR Wealth के फाउंडर Lokesh Sethia और Nirivantes Research के फाउंडर Varun Joshi की राय के साथ पूरा IPO Analysis. आइए शुरू करते हैं

क्या भारत में जल्द ही कागज के नोटों की जगह Plastic Notes देखने को मिल सकते हैं. RBI की सहायक कंपनी BRBNMPL की ओर से जारी ग्लोबल Expression of Interest के बाद Polymer Currency को लेकर चर्चा तेज हो गई है. विदेशी कंपनियों के साथ-साथ भारतीय कंपनियों ने भी इसमें दिलचस्पी दिखाई है. लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या भारत में Plastic Notes आने वाले हैं. इससे आम लोगों पर क्या असर पड़ेगा. और RBI ने इसमें कौन-सी नई शर्तें रखी हैं. इस वीडियो में आसान भाषा में समझेंगे Plastic Currency से जुड़ी पूरी कहानी. आइए शुरू करते हैं

देश के सबसे चर्चित IPO में से एक, NSE IPO, एक बार फिर सुर्खियों में है. ऐसे में निवेशकों की दिलचस्पी Unlisted Shares में भी तेजी से बढ़ रही है. लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या IPO आने से पहले Unlisted Shares खरीदना समझदारी है या इसमें बड़ा जोखिम छिपा है. NSE के […]

IPO मार्केट में एक बार फिर निवेशकों के लिए कई नए मौके आए हैं. Annu Projects, Purple Style, Rays of Belief, Deepa Jewellers और Lumino Industries जैसे IPO निवेशकों का ध्यान खींच रहे हैं. लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही है कि इनमें से किस IPO में सबसे ज्यादा कमाई की संभावना है. किस कंपनी का GMP सबसे मजबूत संकेत दे रहा है. और किन IPO में निवेश से पहले आपको सावधानी बरतनी चाहिए. इस वीडियो में जानेंगे मार्केट एक्सपर्ट VLA Ambala की राय, हर IPO का विश्लेषण और निवेश की रणनीति. आइए शुरू करते हैं.

अगर आपके पास निवेश के लिए ₹10 लाख हैं, तो क्या सिर्फ 7 शेयर चुनकर अगले 2 साल में शानदार रिटर्न कमाया जा सकता है. MCX, GMDC, SAIL, Coal India, NIACL, CP Plus और IndiGo जैसे शेयरों में आखिर किसमें सबसे ज्यादा दम नजर आ रहा है. किन शेयरों में ग्रोथ की संभावना ज्यादा है. और किन पर निवेशकों को सबसे ज्यादा भरोसा जताया जा रहा है. इस वीडियो में जानेंगे मार्केट एक्सपर्ट VLA Ambala के Top Picks, निवेश की रणनीति और हर शेयर के पीछे की वजह. आइए शुरू करते हैं.

"अगर आपका बैंक में खाता है, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. देशभर के बैंक कर्मचारी हड़ताल पर जाने की तैयारी में हैं. 11 सितंबर से एक दिन की हड़ताल होगी. इसके बाद 28 सितंबर से तीन दिन की हड़ताल का ऐलान किया गया है. और अगर सरकार व बैंक प्रबंधन के साथ बातचीत सफल नहीं हुई, तो 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल भी शुरू हो सकती है. आखिर बैंक कर्मचारी क्यों कर रहे हैं विरोध. उनकी प्रमुख मांगें क्या हैं. और इस हड़ताल का आपकी बैंकिंग सेवाओं, ATM, चेक क्लियरेंस और लेनदेन पर क्या असर पड़ेगा. आइए आसान भाषा में समझते हैं."

"कभी देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनियों में गिनी जाने वाली Vodafone Idea अब अपनी सबसे बड़ी वापसी की कोशिश में जुटी है. इसी कोशिश के तहत कंपनी ने बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान को अपना नया ब्रांड एंबेसडर बनाया है और लॉन्च किया है नया कैंपेन 'Vi बदल रहा है... तैयार रहिए.' लेकिन सवाल ये है कि क्या सिर्फ एक सुपरस्टार के जुड़ जाने से करोड़ों के कर्ज, नेटवर्क की चुनौतियां और Jio-Airtel जैसी मजबूत प्रतिस्पर्धा से निपटा जा सकता है. आखिर Vi का ये दांव कितना बड़ा है और क्या इससे कंपनी की किस्मत बदल पाएगी. आइए समझते हैं."

Vodafone Idea यानी Vi ने अपनी Brand Identity में बड़ा बदलाव किया है और इसके साथ बॉलीवुड के सुपरस्टार Shah Rukh Khan को भी अपने साथ जोड़ा है. कंपनी का यह कदम ऐसे समय आया है जब Telecom Market में Jio और Airtel से मुकाबला काफी कड़ा है. सवाल है कि Shah Rukh Khan की लोकप्रियता का Vi की Brand Image और Customer Base पर कितना असर पड़ेगा? क्या नई Brand Identity के जरिए Vi युवाओं और नए ग्राहकों को अपनी तरफ खींच पाएगी? और सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या इस Brand Makeover से Vodafone Idea की Business Recovery की राह आसान हो सकती है? कंपनी की नई रणनीति क्या है और Vi के लिए आगे की चुनौती क्या होगी? जानिए Shah Rukh Khan की एंट्री से Vodafone Idea को होने वाले संभावित फायदे और कंपनी की पूरी रणनीति इस वीडियो में.

Co-operative Bank पर RBI ने बड़ी कार्रवाई की है. महाराष्ट्र के Desaiganj Nagari Cooperative Bank पर RBI ने सख्त पाबंदियां लगाई हैं. इन पाबंदियों के बाद ग्राहक फिलहाल अपने Savings, Current और दूसरे Deposit Accounts से पैसे नहीं निकाल सकते हैं. साथ ही बैंक को नए लोन देने, पुराने लोन को Renew करने, नए Investment करने और नई Liability लेने जैसे कई कामों के लिए RBI की मंजूरी लेनी होगी. हालांकि RBI ने बैंक का Licence रद्द नहीं किया है और न ही बैंक को स्थायी रूप से बंद किया गया है. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल है कि बैंक में पैसा जमा करने वाले Depositors के पैसे का क्या होगा? क्या उनका पैसा सुरक्षित है और DICGC Deposit Insurance के तहत कितनी रकम मिल सकती है? RBI ने यह कार्रवाई क्यों की और इसका Depositors पर क्या असर पड़ेगा? जानिए इस वीडियो में.