TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

फिनटेक स्टॉक्स में भारी बिकवाली, 11% तक टूटा Paytm, इस खबर ने बिगाड़ा निवेशकों का मूड

गुरुवार को Paytm, Mobikwik और Pine Labs समेत कई फिनटेक कंपनियों के शेयरों में गिरावट आई. इसकी वजह UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लागू करने में देरी की खबर है. रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार 2027 के विधानसभा चुनावों के बाद इस प्रस्ताव पर फैसला ले सकती है. जानिए इसका फिनटेक कंपनियों पर क्या असर पड़ सकता है.

Paytm Share Price Plunged Image Credit: Canva/ Money9

Highlights

  • फिनटेक स्टॉक्स Paytm, One Mobikwik Systems और Pine Labs में भारी बिकवाली.
  • 11% तक टूटा Paytm का शेयर.
  • MDR से जुड़ी खबर ने बिगाड़ा बाजार का मूड.

Fintech Stocks: गुरुवार को शेयर बाजार में कुछ फिनटेक कंपनियों के शेयरों में तेज गिरावट देखने को मिली. इनमें One 97 Communications (Paytm), One Mobikwik Systems और Pine Labs जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं. इसके अलावा Turtlemint Fintech Solutions और Seshaasai Technologies के शेयर भी गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आए. शेयरों में इस कमजोरी की वजह यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लागू करने से जुड़ी एक रिपोर्ट है. रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार इस प्रस्ताव को लागू करने में देरी कर सकती है. ऐसे में फिनटेक कंपनियों के लिए कमाई के संभावित नए रास्ते को लेकर निवेशकों की उम्मीदों को झटका लगा है.

UPI ट्रांजैक्शन पर MDR लागू होने में हो सकती है देरी

फाइनेंशियल एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, चुनिंदा UPI ट्रांजैक्शन पर MDR यानी मर्चेंट डिस्काउंट रेट लागू करने का प्रस्ताव टल सकता है. रिपोर्ट में इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि सरकार इस फैसले को 2027 की पहली छमाही में होने वाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के बाद तक टाल सकती है.

अगले साल उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में सरकार व्यापारियों और कारोबारी संगठनों की संभावित नाराजगी से बचना चाहती है. MDR लागू होने से कुछ चुनिंदा UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट यानी दुकानदारों को शुल्क देना पड़ सकता है. यही वजह है कि इस प्रस्ताव को लेकर सरकार सावधानी बरत रही है.

सरकार, RBI और NPCI के बीच अभी सहमति नहीं

Financial Express की एक रिपोर्ट के मुताबिक, UPI ट्रांजैक्शन पर शुल्क लगाने से जुड़ी ज्यादातर रेगुलेटरी और ऑपरेशनल तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. हालांकि, इसे कब लागू किया जाएगा, इस पर सरकार, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के बीच अभी सहमति नहीं बन पाई है.

MDR लागू होने से पेमेंट इकोसिस्टम से जुड़ी कंपनियों के लिए कमाई का एक नया जरिया खुल सकता है. ऐसे में इसके लागू होने में देरी की खबर से फिनटेक कंपनियों के शेयरों पर दबाव देखने को मिला.

कैसी है शेयर की चाल?

One97 Communications

गुरुवार की दोपहर एक बजे तक कंपनी के स्टॉक लगभग 11 फीसदी तक टूट चुका है.

One Mobikwik Systems

गुरुवार की दोपहर एक बजे तक कंपनी के स्टॉक लगभग 8 फीसदी तक टूटा है.

Pine Labs

गुरुवार की दोपहर एक बजे तक कंपनी के स्टॉक लगभग 5 फीसदी तक टूट चुका है.

Seshaasai Technologies

गुरुवार की दोपहर एक बजे तक कंपनी के स्टॉक में लगभग 3 फीसदी तक गिरावट दर्ज की गई है.

डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है.