GTA 6 रिलीज होते ही PM Modi ने दिखाई 13 साल में बदले भारत की तस्वीर, बताया कैसे बदली देश की इकोनॉमी
PM Modi ने X पर पोस्ट शेयर कर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें 2013 में GTA के पांचवें एडिशन के रिलीज होने के बाद से भारत में हुए डेवलपमेंट के कामों की तुलना कर दिखाया गया है.
Highlights
- 13 साल बाद लॉन्च हुई GTA 6.
- पीएम मोदी ने गिनाई भारत की प्रगति.
- डिजिटल, अंतरिक्ष और आर्थिक विकास का किया जिक्र.
Grand Theft Auto 6 के लिए गेमर्स 13 साल से इंतजार कर रहे थे, लेकिन अब जाकर उनका ये इंतजार खत्म हो गया है. एक ओर जहां गेमर्स इस बात का जश्न मना रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी X पर एक पोस्ट शेयर कर पिछले 13 साल में भारत में हुए डेवलपमेंट की तस्वीर दिखाई है. पीएम मोदी ने पोस्ट के साथ शेयर की गई तस्वीरों में दिखाया है कि GTA 5 और GTA 6 के बीच इन 13 सालों में भारत में कितना डेवलपमेंट हुआ है. GTA 5 का पिछला एडिशन सितंबर 2013 में जारी किया गया था और अब 19 नवंबर को गेमर्स के लिए GTA 6 को जारी किया गया है.
भारत में जीटीए 6 को गेमर्स के लिए रिलीज कर दिया गया है, गेम के रिलीज होते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पोस्ट शेयर कर लिखा कि भारत बिल्कुल नया खेल खेल रहा है! गेमर्स ने वाइस सिटी की काल्पनिक दुनिया में लौटने के इंतजार में एक दशक से अधिक समय बिताया है. वहीं, दूसरी ओर पीएम मोदी ने उसी 13 साल के अंतराल का उपयोग अपनी सरकार के कई क्षेत्रों में भारत की प्रगति को रेखांकित करने के लिए किया.
पोस्ट में क्या-क्या दिखाया गया है?
X पर एक पोस्ट में पीएम मोदी ने 2013 में जीटीए 5 आने के बाद से देश में हुई प्रगति को सूचीबद्ध किया है. उन्होंने आर्थिक विकास, गरीबी में कमी, यूपीआई के माध्यम से डिजिटल भुगतान के विस्तार, अंतरिक्ष अन्वेषण में उपलब्धियों और नक्सल मुक्त भारत का जिक्र किया है.
पिछले दशक में गरीबी रेखा से नीचे नीचे रहने वालों का आंकड़ा 27 फीसदी था, जो घटकर 2.6 फीसदी रह गया है. पीएम मोदी द्वारा शेयर किया ये पोस्ट कांग्रेस के नेतृत्व वाली पिछली यूपीए सरकार पर कटाक्ष है.
प्रधानमंत्री द्वारा उजागर किए गए परिवर्तनों में भारत को फ्रैजाइल फाइव अर्थव्यवस्था से सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में शामिल करना, वित्तीय समावेशन का विस्तार, सफल स्वच्छता मिशन, सस्ता इंटरनेट और देश की बढ़ती तकनीकी क्षमताएं शामिल हैं.
Latest Stories
IIM बेंगलुरु से MBA, फिर 50 लाख रुपये की नौकरी, सबकुछ छोड़ जैन साध्वी बनेंगी अक्षिता; AI की वजह से लिया ये फैसला
थोक महंगाई में फिर उछाल, अक्टूबर में 12.29% रही दर; इन चीजों ने बढ़ाया महंगाई का दबाव
सेमीकंडक्टर सेक्टर में आने वाली है नौकरियों की बाढ़, 3 साल में मिलेंगी 1 लाख से ज्यादा नौकरियां; इन स्किल्स की बढ़ेगी मांग
