दिसंबर में लौट सकती है IPO मार्केट में रौनक! ₹12000 करोड़ जुटाने की तैयारी में 6 कंपनियां, OYO भी शामिल
Upcoming IPOs: भारत के प्राइमरी मार्केट में दिसंबर महीने में IPO की हलचल तेज रह सकती है. लक्जरी कैटरिंग, जिम इक्विपमेंट, बेबी और एडल्ट हाइजीन प्रोडक्ट्स से लेकर फिटनेस और हॉस्पिटैलिटी टेक्नोलॉजी जैसे अलग-अलग कारोबार से जुड़ी 6 कंपनियां शेयर बाजार में उतरने की तैयारी कर रही हैं. इन कंपनियों की योजना आईपीओ के जरिए […]
Highlights
- दिसंबर में 6 कंपनी IPO ला सकती है.
- 12000 करोड़ रुपये जुटाने का है प्लान.
- OYO भी लाएगी IPO, जानें बाजार का हाल.
Upcoming IPOs: भारत के प्राइमरी मार्केट में दिसंबर महीने में IPO की हलचल तेज रह सकती है. लक्जरी कैटरिंग, जिम इक्विपमेंट, बेबी और एडल्ट हाइजीन प्रोडक्ट्स से लेकर फिटनेस और हॉस्पिटैलिटी टेक्नोलॉजी जैसे अलग-अलग कारोबार से जुड़ी 6 कंपनियां शेयर बाजार में उतरने की तैयारी कर रही हैं. इन कंपनियों की योजना आईपीओ के जरिए कुल 10,000 से 12,000 करोड़ रुपये जुटाने की है. इस लिस्ट में Foodlink F&B Holdings, Jerai Fitness, Swara Baby Products, Nobel Hygiene, Cult.fit और PRISM (पहले OYO) शामिल हैं. इन सभी कंपनियों को शेयर बिक्री के लिए रेगुलेटरी मंजूरी मिल चुकी है और दिसंबर में इश्यू लॉन्च करने की योजना है.
किन कंपनियों के IPO पर रहेगी नजर?
दिसंबर में आने वाले इन आईपीओ की खास बात यह है कि ये कंपनियां अलग-अलग और तेजी से बढ़ते कारोबार वाले सेक्टर से जुड़ी हैं. इनमें कुछ कंपनियां ऐसे प्रोडक्ट और सर्विस देती हैं, जिनका भारतीय शेयर बाजार में फिलहाल बहुत कम कॉम्पिटिशन है.
इन कंपनियों की संभावित आईपीओ योजनाएं इस प्रकार हैं:
- Foodlink F&B Holdings: कंपनी फ्रेश इश्यू और OFS के जरिए बाजार से पैसा जुटाएगी.
- Jerai Fitness: कंपनी का पूरा आईपीओ OFS होगा.
- Swara Baby Products: कंपनी करीब 1,000 करोड़ रुपये का IPO ला सकती है.
- Nobel Hygiene: फ्रेश इश्यू और OFS के जरिए शेयर बेचे जाएंगे.
- Cult.fit: कंपनी ने 4,000 करोड़ रुपये का आईपीओ लाने की योजना बनाई है.
- PRISM (OYO): कंपनी करीब 3,350 करोड़ रुपये का आईपीओ लाने की तैयारी में है.
Foodlink से Jerai Fitness तक, क्या है कंपनियों का कारोबार?
इन कंपनियों का बिजनेस मॉडल एक-दूसरे से काफी अलग है. कोई लग्जरी कैटरिंग और बैंक्वेटिंग कारोबार में है, तो कोई जिम के लिए मशीनें बनाती है.
Foodlink F&B Holdings: ET की एक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी 160 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और 1.2 करोड़ शेयरों का OFS लाने की योजना बना रही है. यह कंपनी लग्जरी कैटरिंग, बैंक्वेटिंग, कैजुअल डाइनिंग रेस्टोरेंट और क्लाउड किचन का कारोबार करती है. भारत के अलावा UAE, ब्रिटेन और मलेशिया में भी इसकी मौजूदगी है.
Jerai Fitness: कंपनी का आईपीओ पूरी तरह OFS होगा, जिसके तहत 43.9 लाख शेयरों की बिक्री की जाएगी. यह कंपनी जिम, होटल, क्लब, रेजिडेंशियल और कमर्शियल प्रोजेक्ट्स के लिए स्ट्रेंथ और कार्डियोवस्कुलर इक्विपमेंट बनाती है. इसके प्रोडक्ट Jerai Fitness और Reebok ब्रांड के तहत बेचे जाते हैं.
Swara Baby Products, Nobel Hygiene और Cult.fit का प्लान
हाइजीन और फिटनेस से जुड़े कारोबार की कंपनियां भी दिसंबर में आईपीओ के जरिए शेयर बाजार में दस्तक दे सकती हैं.
Swara Baby Products: कंपनी का आईपीओ करीब 1,000 करोड़ रुपये का हो सकता है. इसमें फ्रेश इश्यू और OFS दोनों शामिल होंगे. कंपनी बेबी केयर, एडल्ट इनकॉन्टिनेंस और महिलाओं की हाइजीन से जुड़े डिस्पोजेबल प्रोडक्ट बनाती है.
Nobel Hygiene: कंपनी के आईपीओ में 150 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और 1.55 करोड़ शेयरों का OFS शामिल होगा. यह कंपनी एडल्ट, बेबी और महिलाओं के लिए एब्जॉर्बेंट हाइजीन प्रोडक्ट बनाती है.
Cultfit: कंपनी 4,000 करोड़ रुपये का आईपीओ लाने की तैयारी में है. इसमें फ्रेश इश्यू और OFS दोनों होंगे. कंपनी भारत में फिटनेस और एक्टिव लाइफस्टाइल से जुड़ा प्लेटफॉर्म है. इसकी मौजूदगी फिटनेस सर्विसेज के साथ-साथ फिटनेस प्रोडक्ट्स में भी है.
OYO भी लाएगी IPO, जानें बाजार का हाल
हॉस्पिटैलिटी सेक्टर की कंपनी PRISM, जिसे पहले OYO के नाम से जाना जाता था, भी दिसंबर में आईपीओ लाने की तैयारी कर रही है. कंपनी ने 3,350 करोड़ रुपये का आईपीओ पेश करने की योजना बनाई है.
PRISM का बिजनेस मॉडल B2B और B2C दोनों पर आधारित है. यह होटल्स को टेक्नोलॉजी से जुड़ी सेवाएं देती है. इसके जरिए होटल अपनी इन्वेंट्री की उपलब्धता देख सकते हैं और अलग-अलग ऑनलाइन ट्रैवल प्लेटफॉर्म पर डायनामिक प्राइसिंग की सुविधा का इस्तेमाल कर सकते हैं.
आखिर क्यों बढ़ रही है IPO बाजार में हलचल?
- भारत में लोगों की डिस्पोजेबल इनकम बढ़ रही है.
- शहरीकरण से नए कंज्यूमर सेगमेंट का विस्तार हो रहा है.
- फिटनेस और हेल्थ को लेकर जागरूकता बढ़ रही है.
- म्यूचुअल फंड और रिटेल निवेशकों की भागीदारी मजबूत है.
- घरेलू बाजार में पर्याप्त लिक्विडिटी से कंपनियों को लिस्टिंग का मौका मिल रहा है.
IPO के लिए 2026 का साल है बेमिसाल
गौरतलब है कि साल 2026 भारतीय प्राइमरी मार्केट के लिए रिकॉर्ड साल साबित हो सकता है. अक्टूबर तक कंपनियां आईपीओ के जरिए 1.58 लाख करोड़ रुपये जुटा चुकी थीं. इस साल Jio Platforms और National Stock Exchange (NSE) जैसे बड़े आईपीओ भी चर्चा में रहे. ऐसे में दिसंबर में आने वाले ये 6 आईपीओ साल के अंत में प्राइमरी मार्केट की हलचल को और बढ़ा सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Nifty IT में भारी बिकवाली, 2.4% से ज्यादा टूटा इंडेक्स, Infosys-Wipro समेत सभी बड़े शेयर लाल निशान में, जानें वजह
डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है.
Latest Stories
Anthropic IPO: 104 अरब डॉलर का घाटा, फिर भी IPO से जुटाए 81 अरब डॉलर, आखिर कंपनी पर क्यों फिदा हैं निवेशक
Mahanadi Coalfields IPO: खुल गया इश्यू, ब्रोकरेज ने दी दांव लगाने की सलाह, Coal India से है नाता, जानें GMP
Crystal Crop IPO: खुलते ही टूट पड़े निवेशक, फुल सब्सक्राइब हुआ इश्यू, GMP में भी हलचल, जानें पूरी डिटेल
