TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

पैसा रखें तैयार! अगले हफ्ते खुल रहे ये 3 IPO, कंपनियां जुटाएंगी ₹886 करोड़, जानें प्राइस बैंड समेत पूरी डिटेल्स

अगले हफ्ते प्राइमरी मार्केट में तीन नए आईपीओ खुलने जा रहे हैं. इनमें दो मेनबोर्ड और एक SME आईपीओ शामिल है. Foodlink F&B Holdings, Integris Medtech और Shree Siddhivinayak Greentech Industries के इन इश्यू के जरिए कंपनियां करीब 886 करोड़ रुपये जुटाएंगी. जानें तीनों आईपीओ की सब्सक्रिप्शन डेट, इश्यू साइज, प्राइस बैंड, लॉट साइज और लिस्टिंग की पूरी डिटेल.

आईपीओ Image Credit: @Money9live

Upcoming IPO: प्राइमरी मार्केट में अगले हफ्ते निवेशकों को IPO में पैसा लगाने के तीन मौके मिलने जा रहे हैं. इस दौरान दो मेनबोर्ड और एक SME आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेंगे. इन तीनों आईपीओ के जरिए कंपनियां कुल करीब 886 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में हैं. इनमें Foodlink F&B Holdings और Integris Medtech के मेनबोर्ड आईपीओ शामिल हैं, जबकि Shree Siddhivinayak Greentech Industries SME सेगमेंट में अपना आईपीओ लेकर आ रही है. इन इश्यू में निवेश से पहले इनका प्राइस बैंड, लॉट साइज, सब्सक्रिप्शन डेट और अन्य जरूरी डिटेल्स जानना अहम है.

Foodlink F&B Holdings IPO

Foodlink F&B Holdings IPO एक बुक बिल्ड इश्यू है. इस आईपीओ के जरिए कंपनी 192 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी करेगी, जबकि 88.35 लाख शेयरों का ऑफर फॉर सेल (OFS) भी शामिल है. Foodlink F&B Holdings IPO में निवेश के लिए बोली 26 नवंबर 2026 से शुरू होगी और 30 नवंबर 2026 तक चलेगी. आईपीओ के लिए शेयरों का अलॉटमेंट 1 दिसंबर 2026 को फाइनल होने की उम्मीद है. वहीं, कंपनी के शेयरों की NSE और BSE पर लिस्टिंग 3 दिसंबर 2026 को हो सकती है.

Integris Medtech IPO

Integris Medtech IPO एक बुक बिल्ड इश्यू है. इस आईपीओ के जरिए कंपनी 600 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी करेगी, जबकि 1.08 करोड़ शेयरों का ऑफर फॉर सेल (OFS) भी शामिल है. Integris Medtech IPO में निवेश के लिए बोली 27 नवंबर 2026 से शुरू होगी और 1 दिसंबर 2026 तक चलेगी. आईपीओ के लिए शेयरों का अलॉटमेंट 2 दिसंबर 2026 को फाइनल होने की उम्मीद है. वहीं, कंपनी के शेयरों की NSE और BSE पर लिस्टिंग 4 दिसंबर 2026 को हो सकती है.

Shree Siddhivinayak Greentech Industries IPO

Shree Siddhivinayak Greentech Industries IPO एक बुक बिल्ड इश्यू है, जिसके जरिए कंपनी 93.66 करोड़ रुपये जुटाएगी. यह पूरा इश्यू फ्रेश शेयरों पर आधारित है. इसके तहत कंपनी 65.96 लाख नए शेयर जारी करेगी. इस आईपीओ में निवेश के लिए बोली 25 नवंबर 2026 से शुरू होगी और 27 नवंबर 2026 तक चलेगी. शेयरों का अलॉटमेंट 30 नवंबर 2026 को फाइनल होने की उम्मीद है, जबकि कंपनी के शेयरों की NSE SME पर लिस्टिंग 2 दिसंबर 2026 को हो सकती है.

प्राइस बैंड और लॉट साइज

कंपनी ने आईपीओ के लिए 130 से 142 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है. एक लॉट में 1,000 शेयर होंगे. अपर प्राइस बैंड के हिसाब से रिटेल निवेशकों को कम से कम 2 लॉट यानी 2,000 शेयरों के लिए आवेदन करना होगा. इसके लिए न्यूनतम निवेश 2,84,000 रुपये होगा. वहीं, HNI निवेशकों के लिए न्यूनतम आवेदन 3 लॉट यानी 3,000 शेयरों का है, जिसके लिए 4,26,000 रुपये निवेश करने होंगे.

इसे भी पढ़ें- Dividend-Stock Split: अगले हफ्ते इन 9 कंपनियों पर रखें नजर, डिविडेंड कमाने का है मौका, देखें रिकॉर्ड डेट

डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है.