TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

₹67 पहुंचा GMP, 12X सब्सक्राइब हुआ IPO, लिस्टिंग गेन से मालामाल होंगे निवेशक? जानें पूरी डिटेल्स

Watrana Rentals IPO को निवेशकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. सब्सक्रिप्शन के दूसरे दिन तक यह इश्यू 11.98 गुना भर चुका है. वहीं, ग्रे मार्केट में इसका GMP बढ़कर 67 रुपये पहुंच गया है. IPO का प्राइस बैंड 232-245 रुपये है. जानें सब्सक्रिप्शन, संभावित लिस्टिंग प्राइस, लॉट साइज और अलॉटमेंट से जुड़ी पूरी जानकारी.

आईपीओ Image Credit: money9live

Highlights

  • Watrana Rentals IPO का जीएमपी 67 रुपये पहुंच गया है.
  • दो दिन में 12 गुना सब्सक्राइब हुआ इश्यू.
  • सोमवार है निवेश का अंतिम मौका.

Watrana Rentals IPO: शेयर बाजार में IPO के जरिए कमाई के मौके तलाश रहे निवेशकों के बीच Watrana Rentals IPO चर्चा में है. 120.10 करोड़ रुपये का यह SME IPO सब्सक्रिप्शन के दूसरे दिन तक कुल 11.98 गुना भर चुका है. इसमें नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) और रिटेल निवेशकों की ओर से अच्छी मांग देखने को मिली है. वहीं, ग्रे मार्केट में भी इस IPO को लेकर हलचल बनी हुई है. इसका GMP बढ़कर 67 रुपये पहुंच गया है, जो 245 रुपये के अपर प्राइस बैंड के मुकाबले 27.35 फीसदी प्रीमियम दर्शाता है. इस आधार पर शेयर की अनुमानित लिस्टिंग 312 रुपये पर हो सकती है. आइए जानते हैं IPO से जुड़ी जरूरी बातें.

दूसरे दिन कितना सब्सक्राइब हुआ Watrana Rentals IPO?

Watrana Rentals IPO को सब्सक्रिप्शन के दूसरे दिन तक कुल 11.98 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है. इसमें सबसे ज्यादा बोली NII कैटेगरी में देखने को मिली है. इस कैटेगरी का हिस्सा 20 गुना सब्सक्राइब हुआ है. इसके अलावा बड़े निवेशकों (B-NII) की कैटेगरी में 23.39 गुना और छोटे निवेशकों (S-NII) की कैटेगरी में 13.23 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है.

वहीं, रिटेल निवेशकों (RII) ने अपने हिस्से को 15.42 गुना सब्सक्राइब किया है. दूसरी ओर, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) की कैटेगरी में दूसरे दिन शाम तक कोई बोली नहीं आई और यह हिस्सा 0 गुना सब्सक्राइब रहा.

Watrana Rentals IPO का GMP कितना पहुंचा?

ग्रे मार्केट में Watrana Rentals IPO का प्रीमियम बढ़कर 67 रुपये पहुंच गया है. यह 245 रुपये के अपर प्राइस बैंड के मुकाबले 27.35 फीसदी का प्रीमियम है. इस हिसाब से शेयर की अनुमानित लिस्टिंग 312 रुपये पर हो सकती है. मौजूदा GMP के आधार पर निवेशकों को प्रति लॉट करीब 40,200 रुपये का संभावित मुनाफा हो सकता है.

हालांकि, पिछले 8 सेशन में IPO के GMP में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. इसमें 51 रुपये तक का अंतर रहा है. ऐसे में ग्रे मार्केट प्रीमियम में आगे भी बदलाव हो सकता है. ध्यान रखें कि GMP अनौपचारिक बाजार का संकेत है और इससे शेयर की वास्तविक लिस्टिंग कीमत की गारंटी नहीं मिलती.

Watrana Rentals IPO डिटेल्स

Watrana Rentals IPO 120.10 करोड़ रुपये का बुक बिल्ड इश्यू है. यह पूरी तरह फ्रेश इश्यू है, जिसके तहत कंपनी 49.02 लाख नए शेयर जारी करेगी. IPO का प्राइस बैंड 232 रुपये से 245 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है. एक लॉट में 600 शेयर शामिल हैं.

डिटेल्सजानकारी
IPO का साइज120.10 करोड़ रुपये
इश्यू का प्रकारफ्रेश इश्यू
जारी होने वाले शेयर49.02 लाख
प्राइस बैंड232-245 रुपये
लॉट साइज600 शेयर
रिटेल निवेश2,94,000 रुपये
HNI निवेश4,41,000 रुपये
IPO खुलने की तारीख19 नवंबर 2026
IPO बंद होने की तारीख23 नवंबर 2026
अलॉटमेंट की तारीख25 नवंबर 2026
संभावित लिस्टिंग27 नवंबर 2026
लिस्टिंग प्लेटफॉर्मNSE SME
Source – RHP

अपर प्राइस बैंड के हिसाब से रिटेल निवेशकों को कम से कम 2 लॉट यानी 1,200 शेयरों के लिए आवेदन करना होगा. इसके लिए 2,94,000 रुपये का निवेश करना होगा. वहीं, HNI निवेशकों के लिए न्यूनतम आवेदन 3 लॉट यानी 1,800 शेयरों का है, जिसके लिए 4,41,000 रुपये लगाने होंगे.

यह भी पढ़ें: Crystal Crop Protection IPO: फुस हुआ GMP! फिर भी 14X सब्सक्राइब हुआ इश्यू, जानें अलॉटमेंट के कितने चांस

डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है.