TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

1 हफ्ते में 11% तक रिटर्न दे सकते हैं ये 3 स्टॉक, एक्सपर्ट बुलिश, जानें खरीदारी का भाव और टारगेट प्राइस

Choice Broking के Technical Research Analyst Deepesh Sarawagi ने शॉर्ट टर्म निवेश के लिए तीन शेयरों में खरीदारी की सलाह दी है. इनमें Vijaya Diagnostic Centre, Max Healthcare और Tata Technologies शामिल हैं. एक्सपर्ट ने इन शेयरों के लिए टारगेट प्राइस और स्टॉप लॉस भी बताए हैं. जानिए किस शेयर में कितनी तेजी की संभावना है और किस भाव पर खरीदारी करनी चाहिए.

शेयर बाजार Image Credit: TV9 Bharatvarsh

Highlights

  • Vijaya Diagnostic Centre, Max Healthcare और Tata Technologies में आ सकती है 11% तक तेजी.
  • एक्सपर्ट ने दिए टारगेट प्राइस, स्टॉप लॉस और खरीदारी का स्तर.
  • टेक्निकल चार्ट पर दिख रहा तेजी के संकेत.

Top 3 Pick Stocks : शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच अगर आप शॉर्ट टर्म में कमाई के मौके तलाश रहे हैं तो कुछ शेयरों में तेजी की संभावना बनती दिख रही है. Choice Broking के Technical Research Analyst Deepesh Sarawagi ने ऐसे ही तीन स्टॉक पर खरीदारी की सलाह दी है. इनमें Vijaya Diagnostic Centre, Max Healthcare और Tata Technologies शामिल हैं. टेक्निकल चार्ट पर इन शेयरों में मजबूत संकेत नजर आ रहे हैं. एक्सपर्ट के मुताबिक, इन शेयरों में एक हफ्ते के नजरिए से तेजी आ सकती है. आइए जानते हैं कि इन तीनों शेयरों में किस भाव पर खरीदारी करनी चाहिए, क्या टारगेट प्राइस है और कितना स्टॉप लॉस रखना जरूरी है.

Vijaya Diagnostic शेयर: 1730 रुपये का टारगेट

Deepesh Sarawagi ने Vijaya Diagnostic Centre के शेयर में 1,572 रुपये के भाव पर कैश में खरीदारी की सलाह दी है. इस शेयर का टारगेट प्राइस 1,730 रुपये तय किया गया है, जबकि स्टॉप लॉस 1,495 रुपये पर रखने की सलाह है. मौजूदा खरीदारी स्तर से टारगेट तक करीब 10 फीसदी की तेजी की संभावना है. यह ट्रेड एक हफ्ते के नजरिए से दिया गया है.

जानकारीस्तर
खरीदारी का भाव1,572 रुपये
टारगेट प्राइस1,730 रुपये
स्टॉप लॉस1,495 रुपये
संभावित तेजी10.05%

शेयर के डेली चार्ट पर Inverted Head and Shoulders पैटर्न का ब्रेकआउट देखने को मिला है. ब्रेकआउट के बाद शेयर ने दोबारा उसी स्तर को टेस्ट किया और अच्छी वॉल्यूम के साथ मजबूत तेजी दिखाई. इससे संकेत मिलता है कि खरीदार ब्रेकआउट लेवल पर खरीदारी कर रहे हैं. इसके अलावा शेयर अपर Bollinger Band के ऊपर बंद हुआ है. इसका RSI 65.19 पर है, जो शेयर में मजबूत तेजी का संकेत देता है. एक्सपर्ट के मुताबिक, अगर शेयर ब्रेकआउट जोन के ऊपर बना रहता है तो इसमें 1,730 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है.

Max Healthcare शेयर: 1180 रुपये तक जा सकता है भाव

एक्सपर्ट ने Max Healthcare के शेयर में 1,081 रुपये के भाव पर खरीदारी की सलाह दी है. इसके लिए 1,180 रुपये का टारगेट प्राइस दिया गया है, जबकि स्टॉप लॉस 1,030 रुपये पर रखने को कहा है. इस तरह मौजूदा खरीदारी भाव से करीब 9 फीसदी की तेजी की संभावना है. यह सलाह भी एक हफ्ते के शॉर्ट टर्म नजरिए से दी गई है.

जानकारीस्तर
खरीदारी का भाव1,081 रुपये
टारगेट प्राइस1,180 रुपये
स्टॉप लॉस1,030 रुपये
संभावित तेजी9.16%

टेक्निकल चार्ट पर Max Healthcare ने 1,072 रुपये के अहम रेजिस्टेंस लेवल को अच्छी वॉल्यूम के साथ पार किया है. इस दौरान शेयर में गैप-अप कैंडल भी बनी, जो मजबूत खरीदारी का संकेत देती है. शेयर अपने 20-Day, 50-Day और 200-Day EMA के ऊपर कारोबार कर रहा है. इससे शॉर्ट टर्म और लॉन्ग टर्म दोनों ट्रेंड में मजबूती का संकेत मिलता है. इसके अलावा MACD इंडिकेटर में भी मजबूती दिख रही है. MACD और सिग्नल लाइन दोनों जीरो लाइन के ऊपर हैं, जबकि ग्रीन हिस्टोग्राम का आकार बढ़ रहा है. एक्सपर्ट के मुताबिक, अगर शेयर 1,072 रुपये के ऊपर बना रहता है तो यह धीरे-धीरे 1,180 रुपये तक पहुंच सकता है.

Tata Technologies शेयर: 805 रुपये का टारगेट

Deepesh Sarawagi ने Tata Technologies के शेयर में 728 रुपये के भाव पर खरीदारी की सलाह दी है. इसके लिए 805 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया गया है, जबकि स्टॉप लॉस 690 रुपये पर रखने की सलाह दी गई है. इस तरह मौजूदा खरीदारी स्तर से करीब 10.6 फीसदी की तेजी की संभावना है. यह ट्रेड भी एक हफ्ते के नजरिए से सुझाया गया है.

जानकारीस्तर
खरीदारी का भाव728 रुपये
टारगेट प्राइस805 रुपये
स्टॉप लॉस690 रुपये
संभावित तेजी10.58%

Tata Technologies के डेली चार्ट पर शेयर ने Descending Trend Line को पार किया है. इस ब्रेकआउट के साथ वॉल्यूम में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है, जो शेयर में खरीदारी की दिलचस्पी बढ़ने का संकेत है. एक और पॉजिटिव बात यह है कि शेयर 100-Day और 200-Day EMA के ऊपर टिकने में सफल रहा है. ये दोनों मूविंग एवरेज ब्रेकआउट जोन के आसपास थे. इसके अलावा शेयर का RSI 50 के स्तर से उबरकर 63.19 पर पहुंच गया है. इससे शेयर में मोमेंटम सुधरने और खरीदारों की पकड़ मजबूत होने का संकेत मिलता है. एक्सपर्ट के मुताबिक, अगर शेयर ट्रेंड लाइन ब्रेकआउट और अहम मूविंग एवरेज के ऊपर बना रहता है तो इसमें 805 रुपये का टारगेट हासिल हो सकता है.

डिस्क्लेमर: यह स्टोरी एक्सपर्ट की राय और टेक्निकल एनालिसिस पर आधारित है. यह निवेश की सलाह नहीं है. शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है. निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर करें.