TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

अगले हफ्ते 3 दिन नहीं मिलेगा कमाई का मौका, बंद रहेगा शेयर बाजार

अगले हफ्ते 24 नवंबर 2026 को शेयर मार्केट बंद रहेगा और इस वजह से आप NSE-BSE पर शेयर खरीद और बेच नहीं पाएंगे और न ही आप F&O में ट्रेड कर पाएंगे. यहां गौर करने वाली बात यह भी है कि अगले हफ्ते कुल तीन दिन बाजार की छुट्टी रहेगी.

शेयर मार्केट Image Credit: Getty Images, canva

Highlights

  • 24 नवंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार.
  • अगले हफ्ते कुल तीन दिन बाजार की छुट्टी.
  • सेटलमेंट हॉलिडे के कारण क्रेडिट में देरी.

Share Market Holiday: बाजार में निवेश और ट्रेडिंग करने वालों के लिए एक जरूरी अपडेट है. अगले हफ्ते 24 नवंबर 2026 यानी मंगलवार को श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के मौके पर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर ट्रेडिंग नहीं होगी. इसका मतलब ये है कि 24 नवंबर को न ही आप शेयर खरीद पाएंगे, न स्टॉक बेच पाएंगे. इसके अलावा जो F&O में ट्रेड करते हैं उन्हें भी कमाई का मौका नहीं मिलेगा.

ध्यान रखें ये जरूरी बातें

गुरु नानक जयंती के मौके पर 24 नवंबर 2026 को इक्विटी, F&O और करेंसी मार्केट बंद रहेंगे. कमोडिटी मार्केट पहले हाफ के लिए बंद रहेंगे और ट्रेडिंग सिर्फ शाम के सेशन (शाम 5:00 बजे से) से खुलेगी.

यहां कुछ जरूरी बातें जो ध्यान देने वाली हैं वह यह है कि यह सेटलमेंट हॉलिडे भी है इसलिए 24 नवंबर 2026 को आपके अकाउंट बैलेंस में इन चीजों के क्रेडिट शामिल नहीं होंगे:

  • 23 नवंबर 2026 को इक्विटी सेगमेंट में इंट्राडे और F&O प्रॉफिट.
  • 23 नवंबर 2026 को कमोडिटी डेरिवेटिव्स में ट्रेड या पोजिशन से प्रॉफिट (रियलाइज्ड और मार्क्ड टू मार्केट).
  • 23 नवंबर 2026 को ऑप्शन पोजिशन से बाहर निकलने के क्रेडिट.

फंड निकालने के लिए तुरंत पैसे निकालने की सुविधा उपलब्ध रहेगी. 24 नवंबर 2026 को की गई रेगुलर विड्रॉल रिक्वेस्ट 25 नवंबर 2026 को प्रोसेस की जाएगी और आपको 25 नवंबर 2026 को दोपहर 2 बजे तक पैसे मिल जाएंगे.

एक नहीं, अगले हफ्ते बाजार की तीन दिन रहेगी छुट्टी

24 नवंबर को गुरु नानक जयंती के अलावा अगले हफ्ते 28 नवंबर 2026 (दिन शनिवार) और 29 नवंबर 2026 (दिन रविवार) को भी इक्विटी, F&O और कमोडिटी मार्केट में ट्रेडिंग नहीं होती है. यानी अगले हफ्ते एक नहीं बल्कि तीन दिन आपको कमाई का मौका नहीं मिलेगा.

डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है.