TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

Dividend-Stock Split: अगले हफ्ते इन 9 कंपनियों पर रखें नजर, डिविडेंड कमाने का है मौका, देखें रिकॉर्ड डेट

23 से 27 नवंबर 2026 के बीच नौ कंपनियों के शेयर एक्स-डेट पर कारोबार करेंगे, जिनमें डिविडेंड, राइट इश्यू, बायबैक और स्टॉक स्प्लिट शामिल हैं. पशुपति कॉट्स्पिन, व्राज आयरन एंड स्टील और फ्यूजन सीएक्स एक्स-डिविडेंड होंगे, जबकि जी एंटरटेनमेंट का बायबैक और वार्वी ग्लोबल का ₹5 से ₹2 का स्टॉक स्प्लिट भी फोकस में रहेगा. देखें पूरी लिस्ट.

डिविडेंड

Highlights

  • 23 से 27 नवंबर के बीच नौ कंपनियां एक्स-डेट होंगी.
  • पशुपति कॉट्स्पिन, व्राज आयरन, फ्यूज़न सीएक्स समेत कई कंपनी डिविडेंड देगी.
  • जी का बायबैक 25 नवंबर, वार्वी का स्प्लिट 27 नवंबर.

Corporate Action Next Week: आने वाले हफ्ते में निवेशकों के पास ट्रैक करने के लिए कई कॉर्पोरेट एक्शन होंगे. 23 से 27 नवंबर 2026 के बीच नौ कंपनियों के शेयर एक्स-डेट पर कारोबार करेंगे. इनमें डिविडेंड भुगतान, राइट इश्यू, शेयर बायबैक और स्टॉक स्प्लिट शामिल हैं, जो शेयरधारकों के रिटर्न और ट्रेडिंग गतिविधि को प्रभावित कर सकते हैं.

इस लिस्ट में पशुपति कॉट्स्पिन, व्राज आयरन एंड स्टील और फ्यूज़न सीएक्स एक्स-डिविडेंड होंगे, जबकि बोनलोन इंडस्ट्रीज, इंडरगिरि फाइनेंस, वेल्लोरा इम्पैक्ट और जेटीएल डिफेंस के इक्विटी शेयरों के राइट इश्यू की तारीख भी इसी दौरान है. जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज 25 नवंबर को अपने शेयर बायबैक के लिए एक्स-डेट होगी, वहीं वार्वी ग्लोबल 27 नवंबर को अपने शेयरों का फेस वैल्यू ₹5 से घटाकर ₹2 करेगी.

BSE पर कॉर्पोरेट एक्शन

कंपनी का नामएक्स-डेटउद्देश्यरिकॉर्ड डेट
पशुपति कॉट्स्पिन लि.23 नवंबर 2026अंतरिम डिविडेंड – ₹0.020023 नवंबर 2026
बोनलोन इंडस्ट्रीज लि.25 नवंबर 2026इक्विटी शेयरों का राइट इश्यू25 नवंबर 2026
इंडरगिरि फाइनेंस लि.25 नवंबर 2026इक्विटी शेयरों का राइट इश्यू25 नवंबर 2026
वेल्लोरा इम्पैक्ट लि.25 नवंबर 2026इक्विटी शेयरों का राइट इश्यू25 नवंबर 2026
व्राज आयरन एंड स्टील लि.25 नवंबर 2026अंतरिम डिविडेंड – ₹0.600025 नवंबर 2026
जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लि.25 नवंबर 2026शेयरों की बायबैक25 नवंबर 2026
फ्यूज़न सीएक्स लि.27 नवंबर 2026अंतिम डिविडेंड – ₹0.750027 नवंबर 2026
जेटीएल डिफेंस लि.27 नवंबर 2026इक्विटी शेयरों का राइट इश्यू27 नवंबर 2026
वार्वी ग्लोबल लि.27 नवंबर 2026स्टॉक स्प्लिट: ₹5/- से ₹2/-27 नवंबर 2026
Source – BSE

रिकॉर्ड डेट क्या होती है?

रिकॉर्ड डेट वह तारीख होती है जिसे कंपनी यह तय करने के लिए निर्धारित करती है कि किन शेयरधारकों को डिविडेंड, राइट इश्यू, बोनस या स्टॉक स्प्लिट जैसे लाभ मिलेंगे. इस तारीख को जिन निवेशकों के नाम कंपनी के रिकॉर्ड में दर्ज होते हैं, वही इन लाभों के हकदार माने जाते हैं.

भारत में शेयर खरीदने के बाद डीमैट खाते में आने में एक कारोबारी दिन (T+1) लगता है, इसलिए रिकॉर्ड डेट से पहले बनी एक्स-डेट अहम हो जाती है. जो निवेशक एक्स-डेट से पहले शेयर खरीद लेता है, उसी का नाम रिकॉर्ड डेट तक कंपनी की सूची में दर्ज हो पाता है. एक्स-डेट या उसके बाद शेयर खरीदने वाले को लाभ नहीं मिलता. इस तालिका में एक्स-डेट और रिकॉर्ड डेट एक ही दिन हैं, क्योंकि T+1 सेटलमेंट में दोनों तारीखें अक्सर मेल खाती हैं.

यह भी पढ़ें: 1 हफ्ते में 11% तक रिटर्न दे सकते हैं ये 3 स्टॉक, एक्सपर्ट बुलिश, जानें खरीदारी का भाव और टारगेट प्राइस

डिस्क्लेमर: यह स्टोरी एक्सपर्ट की राय और टेक्निकल एनालिसिस पर आधारित है. यह निवेश की सलाह नहीं है. शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है. निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर करें.