TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

Matangi Rubber IPO: 11500% का मुनाफा! ₹1.47 में खरीदा शेयर अब ₹172 में बिकेगा, इस शख्स की लगी लॉटरी!

Matangi Rubber IPO में राधिका गुप्ता अपने 2,150 शेयर 172 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेचेंगी. इन शेयरों की औसत खरीद लागत महज 1.47 रुपये थी. इस तरह उन्हें करीब 3.66 लाख रुपये का मुनाफा होगा. आईपीओ में Vandana Rubber and Chemicals समेत अन्य प्रमोटर्स और मौजूदा शेयरधारक भी अपनी हिस्सेदारी बेच रहे हैं.

Matangi Rubber IPO Image Credit: Money9

Highlights

  • Matangi Rubber IPO से कंपनी 125.16 करोड़ रुपये जुटाएगी, 1 दिसंबर को खुलेगा इश्यू.
  • राधिका गुप्ता 2,150 शेयर 172 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेचेंगी.
  • 1.47 रुपये की औसत खरीद लागत के मुकाबले उन्हें करीब 3.66 लाख रुपये का मुनाफा होगा.

Matangi Rubber IPO में निवेशकों को कंपनी के प्रमोटर्स और मौजूदा शेयरधारकों की हिस्सेदारी के बारे में भी जानना चाहिए. इस आईपीओ के जरिए जहां कंपनी नए शेयर जारी करके फंड जुटाएगी, वहीं कुछ मौजूदा शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी भी बेचेंगे. इनमें राधिका गुप्ता का नाम भी शामिल है. उन्होंने कंपनी के 2,150 शेयर खरीदे थे, जिनकी कुल लागत महज 3,160.50 रुपये थी. अब वह इन शेयरों को आईपीओ में 172 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेचेंगी. इस तरह उनकी हिस्सेदारी की बिक्री से उन्हें करीब 3.70 लाख रुपये मिलेंगे.

राधिका गुप्ता को कितने रुपये का होगा फायदा?

आईपीओ से जुड़े दस्तावेजों के मुताबिक, राधिका गुप्ता IPO के जरिए कंपनी के 2,150 शेयर बेच रहे हैं. इन शेयरों की वेटेड एवरेज कॉस्ट ऑफ एक्विजिशन यानी औसत खरीद लागत 1.47 रुपये प्रति शेयर है. इस हिसाब से उन्होंने इन शेयरों को खरीदने के लिए कुल 3,160.50 रुपये खर्च किए होंगे.

अब आईपीओ में 172 रुपये प्रति शेयर के भाव पर इनकी बिक्री होने पर उन्हें कुल 3,69,800 रुपये मिलेंगे. यानी खरीद लागत निकालने के बाद उन्हें करीब 3,66,640 रुपये का मुनाफा होगा. इस तरह उनकी शुरुआती निवेश राशि के मुकाबले रिटर्न करीब 11,500% बैठता है.

कौन-कौन से शेयरधारक बेच रहे हैं अपनी हिस्सेदारी?

Matangi Rubber IPO में सिर्फ राधिका गुप्ता ही नहीं, बल्कि कंपनी के अन्य प्रमोटर्स और मौजूदा शेयरधारक भी अपनी हिस्सेदारी बेच रहे हैं. इसमें सबसे ज्यादा शेयर Vandana Rubber and Chemicals Private Limited बेच रही है. कंपनी 13.63 लाख शेयर ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए बेचेगी. इसके अलावा अंजू खन्ना, प्रियंका खन्ना और प्रत्युष हांडा भी अपने शेयर बेचेंगे.

शेयर बेचने वाले का नामशेयरधारक का प्रकारबिक्री के लिए शेयरप्रति शेयर औसत खरीद लागत (रुपये)
Vandana Rubber and Chemicals Pvt. Ltd.प्रमोटर13,63,00026.67
अंजू खन्नाअन्य शेयरधारक60,00083.33
प्रियंका खन्नाअन्य शेयरधारक60,00083.33
प्रत्युष हांडाअन्य शेयरधारक30,00083.33
राधिका गुप्ताप्रमोटर2,1501.47
Source – RHP

इन सभी शेयरधारकों की प्रति शेयर औसत खरीद लागत और बेचे जाने वाले शेयरों की संख्या इस प्रकार है.

Matangi Rubber IPO से कितने रुपये जुटाएगी कंपनी?

Matangi Rubber का आईपीओ कुल 125.16 करोड़ रुपये का बुक बिल्ड इश्यू है. इसमें फ्रेश इश्यू और ऑफर फॉर सेल (OFS), दोनों शामिल हैं. कंपनी 57.62 लाख नए शेयर जारी करके 99.10 करोड़ रुपये जुटाएगी. वहीं, मौजूदा शेयरधारक 15.15 लाख शेयर OFS के जरिए बेचेंगे, जिनकी कुल कीमत 26.06 करोड़ रुपये है.

फ्रेश इश्यू से मिलने वाला पैसा सीधे कंपनी के पास जाएगा. इसका इस्तेमाल कंपनी अपने कारोबार की जरूरतों और आईपीओ दस्तावेजों में बताए गए उद्देश्यों के लिए कर सकती है. दूसरी तरफ, OFS से मिलने वाली रकम संबंधित शेयरधारकों को मिलेगी. कंपनी को इस हिस्से से कोई पैसा नहीं मिलेगा.

कब खुलेगा Matangi Rubber IPO, कब होगी लिस्टिंग?

Matangi Rubber IPO में निवेश के लिए 1 दिसंबर 2026 से बोली लगाई जा सकेगी. यह इश्यू 3 दिसंबर 2026 को बंद होगा. इसके बाद 4 दिसंबर को शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल होने की उम्मीद है. जिन निवेशकों को शेयर मिलेंगे, उनके डीमैट अकाउंट में शेयर क्रेडिट किए जाएंगे. कंपनी के शेयरों की NSE और BSE पर लिस्टिंग 8 दिसंबर 2026 को होने की संभावित तारीख तय की गई है.

डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है.