Closing Bell: शेयर बाजार में हाहाकार! सेंसेक्स 1484 अंक टूटा, निफ्टी 25400 के नीचे, सेक्टोरल इंडेक्स का हाल बेहाल
23 नवंबर को भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई. सेंसेक्स 1,483.72 अंक टूटकर 82,435.99 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 450.95 अंक गिरकर 25,349.65 पर आ गया. बाजार में 2,858 शेयरों में गिरावट रही और अधिकांश सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए. हालांकि, Nifty IT में जोरदार तेजी देखने को मिली. निवेशकों पर बिकवाली का दबाव हावी रहा.
Highlights
- सेंसेक्स 1,484 अंक और निफ्टी 451 अंक टूटकर बंद हुए.
- बाजार में 2,858 शेयरों में गिरावट, 1,612 में तेजी दर्ज हुई.
- अधिकांश सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में रहे, Nifty IT में जोरदार तेजी आई.
Market Closing Bell: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन 23 नवंबर को भारतीय शेयर बाजार में चौतरफा बिकवाली देखने को मिली. कारोबार के दौरान सेंसेक्स और निफ्टी करीब 1.75% तक टूटकर बंद हुए. बाजार में कमजोरी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कुल 4,738 शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें 2,858 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए, जबकि सिर्फ 1,612 शेयरों में तेजी दर्ज की गई. वहीं, 268 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ.
52 हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंचने वाले शेयरों की संख्या 169 रही, जबकि 132 शेयरों ने 52 हफ्ते का उच्च स्तर छुआ. इसके अलावा, 207 शेयर अपर सर्किट और 259 शेयर लोअर सर्किट में रहे. सेक्टोरल मोर्चे पर भी अधिकांश इंडेक्स लाल निशान में कारोबार करते नजर आए, हालांकि Nifty IT में जोरदार तेजी ने बाजार की गिरावट के बीच कुछ राहत दी.
1.8% टूटा Sensex, Nifty भी 451 अंक लुढ़का
सप्ताह के पहले कारोबारी दिन बाजार में भारी बिकवाली देखने को मिली. कारोबार के दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में तेज गिरावट दर्ज की गई. BSE का सेंसेक्स 1,483.72 अंक यानी 1.77% टूटकर 82,435.99 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं, NSE का निफ्टी 50 भी 450.95 अंक यानी 1.75% गिरकर 25,349.65 पर बंद हुआ. दोनों प्रमुख सूचकांकों में कारोबार की शुरुआत से ही दबाव देखने को मिला. बीच में थोड़ी रिकवरी जरूर आई, लेकिन बिकवाली के दबाव के चलते बाजार दिन के निचले स्तरों के करीब आ गया.
सेक्टोरल इंडेक्स का क्या है हाल?
सोमवार को अधिकांश सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में कारोबार करते हुए बंद हुए. हालांकि 23 नवंबर के इस तेज गिरावट में Nifty IT में जोरदार तेजी दर्ज की गई है.

खबर अपडेट हो रही है…
Latest Stories
5 दिन में 19% चढ़ा Bank Nifty, अब 2.61% की गिरावट; खरीदारी का सही मौका या अभी करें इंतजार?
AI शेयरों में बिकवाली के बीच चमके IT स्टॉक्स, TCS और Tech Mahindra में 4% से ज्यादा की तेजी, जानें वजह
शेयर बाजार में ब्लडबाथ! सेंसेक्स 1700 अंक टूटा, Nifty 25500 के नीचे, गिरावट की क्या है वजह?
