TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

3,744% तक छप्परफाड़ रिटर्न, अब इन 3 कंपनियों पर दांव लगा रही Apollo Micro Systems; रखें नजर

Apollo Micro Systems की सब्सिडियरी Apollo Defence Industries ने IEC Group की 100% हिस्सेदारी खरीदने के लिए EOI जारी किया है. इस अधिग्रहण से कंपनी इलेक्ट्रिकल रोटेटिंग मशीनों, जनरेटर और ड्राइव के डिजाइन और मैन्युफैक्चरिंग कारोबार में कदम बढ़ाएगी. जानें इस डील से कंपनी को क्या फायदा हो सकता है और शेयर का रिटर्न कैसा रहा है.

स्टॉक का कमाल Image Credit: @Canva/Money9live

Highlights

  • Apollo Micro Systems की सब्सिडियरी ADIPL ने IEC Group की तीन इकाइयों का 100% स्वामित्व हासिल करने के लिए EOI जारी किया है.
  • IEC Group को इलेक्ट्रिकल रोटेटिंग मशीनों और ड्राइव के डिजाइन और मैन्युफैक्चरिंग का चार दशक से ज्यादा का अनुभव है.
  • यह प्रस्तावित अधिग्रहण कंपनी की डिफेंस से जुड़ी मौजूदा क्षमताओं को मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा है.

Apollo Micro Systems-IEC Group Deal: अपोलो माइक्रो सिस्टम्स की सब्सिडियरी Apollo Defence Industries Private Limited (ADIPL) ने Integrated Electric Co Group की 100 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के लिए एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (EOI) जारी किया है. इस सौदे के जरिए Apollo Micro Systems डिफेंस सेक्टर में इलेक्ट्रिकल रोटेटिंग मशीनों, जनरेटर और ड्राइव के डिजाइन और मैन्युफैक्चरिंग कारोबार में कदम बढ़ाने की तैयारी कर रही है.

यह प्रस्तावित अधिग्रहण कंपनी की डिफेंस से जुड़ी मौजूदा क्षमताओं को मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा है. IEC Group के प्रोडक्ट से Apollo Micro Systems को DRDO के कार्यक्रमों में अपनी मौजूदा क्षमताओं का विस्तार करने में मदद मिल सकती है.

किन कंपनियों का अधिग्रहण करेगी सब्सिडियरी?

प्रस्तावित सौदे के तहत Apollo Defence Industries Private Limited, IEC Group की तीन इकाइयों का 100% स्वामित्व हासिल करना चाहती है. इनमें Integrated Electric Co Private Limited, IE Power Technologies Private Limited और M/s Integrated Services शामिल हैं.

कंपनी ने 23 नवंबर 2026 को EOI जारी किया है. इसमें गोपनीयता, एक्सक्लूसिविटी और स्टैंडस्टिल अवधि से जुड़ी शर्तें शामिल हैं. हालांकि, अधिग्रहण पूरा होने से पहले संतोषजनक ड्यू डिलिजेंस, अंतिम समझौतों पर हस्ताक्षर और जरूरी वैधानिक मंजूरियां मिलना जरूरी है.

तीनों इकाइयों में प्रस्तावित हिस्सेदारी का ब्योरा इस तरह है.

कंपनीअधिग्रहण के तहत शामिल हिस्सेदारीप्रस्तावित हिस्सेदारी
Integrated Electric Co Private Limitedइक्विटी शेयर कैपिटल100%
IE Power Technologies Private Limitedइक्विटी शेयर कैपिटल100%
M/s Integrated Servicesपार्टनरशिप हित और कारोबार100%

क्या काम करती है IEC Group?

IEC Group बेंगलुरु की इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग कंपनी है. इसे इलेक्ट्रिकल रोटेटिंग मशीनों और ड्राइव के डिजाइन और मैन्युफैक्चरिंग का चार दशक से ज्यादा का अनुभव है. कंपनी की स्थापना 1982 में बेंगलुरु के Peenya Industrial Area में हुई थी. यह इलाका इंजीनियरिंग और एयरोस्पेस मैन्युफैक्चरिंग के प्रमुख केंद्रों में शामिल है.

IEC Group अपने उत्पादों को इन-हाउस डिजाइन और तैयार करती है. कंपनी अंतरराष्ट्रीय मानकों के मुताबिक इलेक्ट्रिकल रोटेटिंग मशीनों और ड्राइव का निर्माण करती है.

बेंगलुरु में हैं मैन्युफैक्चरिंग यूनिट

IEC Group बेंगलुरु में कई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट चलाती है. इनमें यूनिट 2 और यूनिट 3 शामिल हैं. इसके अलावा Somapura Village में लीजहोल्ड जमीन का एक हिस्सा भी है. प्रस्तावित सौदे के तहत इन जमीन से जुड़ी संपत्तियों को टारगेट कंपनियों के तहत एक साथ लाया जाएगा, ताकि अधिग्रहण के बाद कारोबार अपनी मौजूदा ऑपरेशनल व्यवस्था के साथ जारी रह सके.

IEC Group स्टील, पेपर, शुगर, सीमेंट, प्लास्टिक, रेलवे और टेलीकॉम जैसे अलग-अलग सेक्टरों को अपने उत्पाद और सेवाएं देती है. इसके निर्यात बाजारों में एशिया, अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, यूरोप और अमेरिका शामिल हैं.

डिफेंस कारोबार में कैसे मिलेगी मदद?

IEC Group के इलेक्ट्रिकल रोटेटिंग मशीन और ड्राइव Apollo Micro Systems की मौजूदा डिफेंस क्षमताओं के पूरक हैं. इनका इस्तेमाल इलेक्ट्रिक प्रोपल्शन, ऑनबोर्ड पावर जनरेशन और एक्टुएशन सिस्टम में होता है. ये तकनीकें जमीन, हवा और नौसेना से जुड़े डिफेंस प्लेटफॉर्म में काम आती हैं.

Apollo Micro Systems का मानना है कि IEC Group की क्षमताओं को अपने कारोबार में शामिल करने से कंपनी को DRDO के कार्यक्रमों में ज्यादा व्यापक भूमिका निभाने का मौका मिलेगा. इससे इलेक्ट्रॉनिक्स, गाइडेंस और वेपन सिस्टम से जुड़े उसके मौजूदा कार्यक्रमों को इलेक्ट्रिकल मशीनों और ड्राइव की क्षमता से जोड़ा जा सकेगा.

Apollo Micro Systems के शेयर का हाल

सोर्स- screener.in

इसके अलावा, Apollo Micro Systems के शेयर ने अलग-अलग अवधि में यह प्रदर्शन किया है.

अवधिशेयर का रिटर्न
1 हफ्ता-10.43%
1 महीना13.64%
6 महीने20.04%
1 साल56.79%
5 साल3,744.38%

इसे भी पढ़ें- ₹60266 करोड़ की डील, फिर भी 8% क्यों टूटा Tata Steel का शेयर? अब निवेशक क्या करें?

डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है.