TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

Opening Bell: शुरुआती तेजी के बाद लाल निशान में फिसला बाजार, Sensex 334 अंक टूटा

शेयर बाजार में सोमवार को कारोबार की शुरुआत तेजी के साथ हुई, लेकिन कुछ ही मिनटों में Sensex और Nifty लाल निशान में फिसल गए. शुरुआती कारोबार में Sensex 347 अंक चढ़ा था, लेकिन सुबह 9:30 बजे तक 334 अंक टूट गया. Nifty भी 25,723 के स्तर पर आ गया. TCS, Infosys और Tech Mahindra टॉप गेनर्स रहे.

ओपनिंग बेल

Highlights

  • शुरुआती तेजी के बाद Sensex 334 अंक टूटा, Nifty 25,724 के नीचे पहुंचा.
  • TCS, Infosys और Tech Mahindra टॉप गेनर्स, Axis Bank और ICICI Bank में गिरावट.
  • Brent Crude 92 डॉलर के नीचे, रुपया डॉलर के मुकाबले 92.44 पर मजबूत.

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को कारोबार की शुरुआत तेजी के साथ हुई, लेकिन कुछ ही मिनटों में बाजार की चाल पलट गई. शुरुआती कारोबार में BSE Sensex 347 अंक से ज्यादा चढ़कर 84,267 के स्तर पर पहुंच गया था, जबकि NSE Nifty 89 अंक की तेजी के साथ 25,889 के पार कारोबार कर रहा था. हालांकि, सुबह 9:30 बजे तक दोनों प्रमुख इंडेक्स लाल निशान में आ गए. इस दौरान Sensex 333.71 अंक गिरकर 83,586 पर और Nifty 76.85 अंक टूटकर 25,723.75 पर कारोबार कर रहा था. कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और रुपये की मजबूती के बावजूद बाजार में ऊपरी स्तरों पर बिकवाली देखने को मिली. शुरुआती कारोबार में IT शेयरों में खरीदारी रही, जबकि बैंकिंग और मेटल शेयरों पर दबाव दिखा.

Sensex-Nifty के टॉप गेनर्स और लूजर्स

शुरुआती कारोबार में Sensex के शेयरों में TCS, Tech Mahindra, Infosys, HCL Technologies और Maruti Suzuki प्रमुख गेनर्स रहे. इन शेयरों में खरीदारी से बाजार को शुरुआती सहारा मिला.

वहीं, Axis Bank, ICICI Bank, UltraTech Cement, InterGlobe Aviation (IndiGo) और Tata Steel प्रमुख लूजर्स में शामिल रहे. इन शेयरों में गिरावट ने बाजार की तेजी पर ब्रेक लगाया.

कच्चे तेल में गिरावट से बाजार को मिला सहारा

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोमवार को कच्चे तेल की कीमतों में नरमी देखने को मिली. Brent Crude 92 डॉलर प्रति बैरल से नीचे फिसल गया, जबकि अमेरिकी WTI क्रूड करीब 83 डॉलर प्रति बैरल के आसपास रहा.

तेल की कीमतों में गिरावट की वजह मजबूत सप्लाई और मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच बाजार की बदलती स्थिति रही. कच्चा तेल सस्ता होने से भारत जैसे बड़े आयातक देश को राहत मिल सकती है. इससे महंगाई और कंपनियों की लागत पर दबाव कम होने की उम्मीद रहती है.

रुपये में मजबूती, डॉलर के मुकाबले 92.44 पर पहुंचा

भारतीय रुपये में भी सोमवार को मजबूती देखने को मिली. शुरुआती कारोबार में रुपया 18 पैसे मजबूत होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 92.44 के स्तर पर पहुंच गया. इससे पहले शुक्रवार को रुपया 70 पैसे की जोरदार बढ़त के साथ 92.62 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था.

विदेशी निवेशकों की ओर से फंड का प्रवाह, घरेलू शेयर बाजार में तेजी और डॉलर की कमजोरी रुपये को सहारा देने वाले प्रमुख कारण रहे.

एशियाई बाजारों में भारी गिरावट

भारतीय बाजार की शुरुआती तेजी के उलट ज्यादातर एशियाई बाजारों में सोमवार को दबाव देखने को मिला. Nikkei 225 में 5.33 फीसदी और दक्षिण कोरिया के KOSPI में 4.48 फीसदी की गिरावट रही. इसके अलावा Hang Seng 1.06 फीसदी, Shanghai Composite 1.03 फीसदी और Singapore का Strait Times 1.37 फीसदी नीचे कारोबार कर रहे थे.

दूसरी ओर GIFT Nifty में 0.71 फीसदी की तेजी थी. ऐसे में कमजोर ग्लोबल संकेतों का असर भारतीय बाजार के कारोबार पर भी देखने को मिल सकता है.

यह भी पढ़े- Adani के इस शेयर में 43% तक कमाई का मौका! Jefferies ने दी Buy रेटिंग, ₹3830 का दिया टारगेट

शुक्रवार को बाजार में रही थी शानदार तेजी

इससे पहले शुक्रवार, 20 नवंबर को घरेलू शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी रही थी. Sensex 897.96 अंक यानी 1.08 फीसदी चढ़कर 83,919.71 पर बंद हुआ था. वहीं Nifty 286.30 अंक यानी 1.12 फीसदी की बढ़त के साथ 25,800.60 पर पहुंच गया था.