TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

Adani के इस शेयर में 43% तक कमाई का मौका! Jefferies ने दी Buy रेटिंग, ₹3830 का दिया टारगेट

गौतम अडानी की कंपनी Adani Enterprises के शेयर पर ग्लोबल ब्रोकरेज Jefferies बुलिश है. ब्रोकरेज ने शेयर पर Buy रेटिंग बरकरार रखते हुए 3,830 रुपये का टारगेट दिया है. मौजूदा स्तर से इसमें करीब 43 फीसदी तेजी की संभावना जताई गई है. कंपनी के नवी मुंबई एयरपोर्ट, डेटा सेंटर और इंफ्रास्ट्रक्चर कारोबार में विस्तार को तेजी की बड़ी वजह माना गया है.

Jefferies ने Adani Enterprises पर Buy रेटिंग बरकरार रखी

Highlights

  • Jefferies ने Adani Enterprises पर Buy रेटिंग बरकरार रखी, ₹3,830 का टारगेट.
  • ब्रोकरेज के मुताबिक शेयर में करीब 43 फीसदी तेजी की संभावना.
  • नवी मुंबई एयरपोर्ट, डेटा सेंटर और इंफ्रास्ट्रक्चर कारोबार में विस्तार से मिलेगी ग्रोथ को रफ्तार.

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच गौतम अडानी की कंपनी Adani Enterprises के शेयर में अच्छी तेजी की संभावना जताई गई है. ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म Jefferies ने इस शेयर पर अपना पॉजिटिव नजरिया बरकरार रखते हुए Buy रेटिंग दी है. ब्रोकरेज ने शेयर के लिए 3830 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है. रिपोर्ट में शेयर का भाव 2686.70 रुपये माना गया है. इस हिसाब से इसमें करीब 43 फीसदी तक की तेजी की संभावना है. कंपनी के एयरपोर्ट, डेटा सेंटर और इंफ्रास्ट्रक्चर कारोबार में विस्तार को ब्रोकरेज ने इस पॉजिटिव आउटलुक की बड़ी वजह बताया है. ऐसे में निवेशकों की नजर इस शेयर पर रहेगी. हालांकि, ब्रोकरेज का टारगेट हासिल होना बाजार की परिस्थितियों और कंपनी के प्रदर्शन पर निर्भर करेगा.

Navi Mumbai Airport से बढ़ेगी ग्रोथ की रफ्तार

Jefferies ने Adani Conference (Asia Chapter) के दौरान कंपनी के मैनेजमेंट से मुलाकात की थी. इस दौरान नवी मुंबई एयरपोर्ट के विस्तार और ग्रोथ प्लान पर चर्चा हुई. कंपनी को उम्मीद है कि नवी मुंबई एयरपोर्ट धीरे-धीरे पैसेंजर ट्रैफिक बढ़ाएगा. इसके चलते मौजूदा मुंबई एयरपोर्ट से भी कुछ यात्रियों का ट्रैफिक यहां शिफ्ट हो सकता है.

कंपनी एयरपोर्ट कारोबार में नॉन-एयरो रेवेन्यू बढ़ाने पर भी फोकस कर रही है. इसमें रिटेल, फूड एंड बेवरेज, विज्ञापन और दूसरी कमर्शियल एक्टिविटी से होने वाली कमाई शामिल है. इसके अलावा Airport City के जरिए नए रेवेन्यू के मौके तलाशे जा रहे हैं. Jefferies के मुताबिक, इन गतिविधियों का विस्तार एयरपोर्ट बिजनेस की कमाई बढ़ाने में मदद कर सकता है.

डेटा सेंटर कारोबार में 3 GW क्षमता का लक्ष्य

Adani Enterprises के लिए डेटा सेंटर बिजनेस भी ग्रोथ का बड़ा जरिया बन सकता है. कंपनी इस कारोबार में करीब 1.2 GW की कॉन्ट्रैक्टेड क्षमता हासिल कर चुकी है. इसमें बड़ी हिस्सेदारी लंबे समय के हाइपरस्केलर कॉन्ट्रैक्ट से जुड़ी है.

मैनेजमेंट का लक्ष्य 2031 तक डेटा सेंटर क्षमता बढ़ाकर करीब 3 GW करने का है. साथ ही कंपनी इस कारोबार में डॉलर के लिहाज से डबल डिजिट ROCE हासिल करना चाहती है. Jefferies का मानना है कि लंबी अवधि के कॉन्ट्रैक्ट और क्षमता विस्तार से इस बिजनेस में ग्रोथ की अच्छी संभावना है.

हर साल 35000-40,000 करोड़ रुपये का कैपेक्स

कंपनी अपने विस्तार के लिए भारी निवेश जारी रखेगी. मैनेजमेंट के मुताबिक, Adani Enterprises का सालाना कैपेक्स 35,000-40,000 करोड़ रुपये के आसपास रह सकता है. इस निवेश का बड़ा हिस्सा एयरपोर्ट, PVC और रोड इंफ्रास्ट्रक्चर कारोबार में लगाया जाएगा.

एयरपोर्ट और सड़क परियोजनाओं में निवेश से कंपनी की ऑपरेशनल क्षमता बढ़ाने में मदद मिलेगी. वहीं, PVC बिजनेस में निवेश कंपनी की विस्तार रणनीति का हिस्सा है. Jefferies के मुताबिक, इन कारोबारों में नए अवसर और क्षमता विस्तार कंपनी के लिए लंबी अवधि में फायदेमंद हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें- Tata Sons IPO: चंद्रशेखरन का बड़ा दांव, ₹18 लाख करोड़ तक हो सकती है वैल्यूएशन, Noel Tata से बढ़ेगी टकराहट?

Adani Enterprises का शेयर टारगेट

Jefferies ने Adani Enterprises पर Buy रेटिंग बरकरार रखी है. ब्रोकरेज का टारगेट 3,830 रुपये है, जबकि रिपोर्ट में शेयर का भाव 2,686.70 रुपये लिया गया है. इसके आधार पर करीब 43 फीसदी अपसाइड की संभावना जताई गई है.

शेयर का 52 हफ्ते का हाई 3,245 रुपये और लो 1,753.45 रुपये है. कंपनी का मार्केट कैप करीब 3.5 लाख करोड़ रुपये है. शुक्रवार को शेयर 0.22 फीसदी की तेजी के साथ 2,709 रुपये पर बंद हुआ था.

डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है.