TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

Tata Steel की ₹28000 करोड़ की डील में बड़ा ट्विस्ट! पहले APL Apollo को बेचेगी बिजनेस, फिर खरीदेगी हिस्सेदारी

Tata Steel ने APL Apollo Tubes के साथ करीब 28000 करोड़ रुपये की बड़ी डील की है. इसके तहत कंपनी अपना स्टील ट्यूब्स बिजनेस 11700 करोड़ रुपये तक और Tata Steel Colors में 100 फीसदी हिस्सेदारी 16300 करोड़ रुपये में बेचेगी. लेकिन इस सौदे में बड़ा ट्विस्ट है. डील के दूसरे चरण में Tata Steel, APL Apollo के प्रमोटर की 28.18 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने की तैयारी में है.

Tata Steel अपना ट्यूब्स बिजनेस 11700 करोड़ रुपये तक में बेचेगी. Image Credit: money9live

Highlights

  • Tata Steel अपना ट्यूब्स बिजनेस 11700 करोड़ रुपये तक में बेचेगी.
  • Tata Steel Colors में 100 फीसदी हिस्सेदारी का सौदा 16300 करोड़ रुपये में होगा.
  • डील के दूसरे चरण में APL Apollo के प्रमोटर की 28.18 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगी Tata Steel.

टाटा ग्रुप की कंपनी Tata Steel ने अपने कारोबार में बड़ा बदलाव करने की तैयारी की है. कंपनी अपने स्टील ट्यूब्स बिजनेस और Tata Steel Colors में पूरी हिस्सेदारी APL Apollo Tubes को करीब 28000 करोड़ रुपये में बेचने जा रही है. पहली नजर में यह डील Tata Steel के डाउनस्ट्रीम कारोबार से बाहर निकलने और वैल्यू अनलॉक करने की रणनीति लगती है, लेकिन इस सौदे के पीछे एक बड़ा खेल है. दरअसल, यह दो चरणों में पूरा होने वाला ट्रांजैक्शन है. पहले APL Apollo, Tata Steel का ट्यूब्स बिजनेस और Tata Steel Colors का अधिग्रहण करेगी. इसके बाद Tata Steel, APL Apollo में उसके प्रमोटर की 28.18 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने की तैयारी में है. यानी जिस कंपनी को Tata Steel अपना कारोबार बेच रही है, आगे चलकर उसी कंपनी पर टाटा ग्रुप का कंट्रोल हो सकता है.

28000 करोड़ रुपये में क्या-क्या बेचेगी Tata Steel?

Tata Steel ने रविवार को शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि वह अपना स्टील ट्यूब्स बिजनेस 11700 करोड़ रुपये तक में APL Apollo Tubes को बेचेगी. इसके अलावा Tata Steel Colors में अपनी 100 फीसदी हिस्सेदारी भी 16300 करोड़ रुपये में ट्रांसफर करेगी. इस तरह दोनों सौदों की कुल वैल्यू करीब 28000 करोड़ रुपये होगी.

Tata Steel Colors में Tata Steel की सीधे 50 फीसदी हिस्सेदारी है, जबकि बाकी 50 फीसदी हिस्सेदारी उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी Tata Steel Downstream Products के पास है. डील के तहत दोनों कंपनियों को 8150-8150 करोड़ रुपये मिलेंगे.

दो चरणों में पूरी होगी डील

इकोनॉमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इस सौदे की सबसे अहम बात इसका दूसरा चरण है. पहले चरण में APL Apollo, Tata Steel के ट्यूब्स बिजनेस और Tata Steel Colors का अधिग्रहण करेगी. इसके बाद Tata Steel, APL Apollo के प्रमोटर की 28.18 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने की तैयारी में है. इस खरीद से सेबी के नियमों के तहत ओपन ऑफर भी ट्रिगर होगा.

यानी Tata Steel पहले अपना कारोबार APL Apollo को बेचेगी और फिर उसी कंपनी में बड़ी हिस्सेदारी हासिल करने की दिशा में आगे बढ़ेगी. हालांकि, इस दूसरे चरण की पूरी प्रक्रिया और इसके पीछे की रणनीति पर कंपनियों की ओर से विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है. ना ही मनी9 प्रस्तावित दो-चरणीय लेन-देन के खबर का स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं कर रहा है.

Tata Steel के लिए क्यों अहम है यह सौदा?

Tata Steel लंबे समय से अपने कारोबार में डाउनस्ट्रीम यानी ज्यादा वैल्यू वाले प्रोडक्ट्स की हिस्सेदारी बढ़ाने पर जोर दे रही है. कंपनी का लक्ष्य अपने पोर्टफोलियो में डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट्स की हिस्सेदारी 55-60 फीसदी तक पहुंचाना है.

कंपनी प्रिसिजन ट्यूब्स, स्पेशियलिटी स्टील वायर, कोटेड शीट और टिनप्लेट जैसे प्रोडक्ट्स पर फोकस कर रही है. ऐसे में ट्यूब्स बिजनेस की बिक्री को पोर्टफोलियो में बदलाव और वैल्यू अनलॉक करने की रणनीति के तौर पर देखा जा सकता है.

यह भी पढ़ें- Stocks To Watch: Adani Energy से Maruti Suzuki तक, सोमवार को इन 10 शेयरों पर रखें नजर

APL Apollo को क्या होगा फायदा?

APL Apollo पहले से ही स्टील ट्यूब्स, पाइप और कोटेड स्टील प्रोडक्ट्स के कारोबार में है. Tata Steel के इन बिजनेस के अधिग्रहण से उसकी मैन्युफैक्चरिंग क्षमता, प्रोडक्ट रेंज और डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क मजबूत होगा.