TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

43% उछलेगा अडानी का यह शेयर, Jefferies ने कहा लगाएं दांव, नवी मुंबई एयरपोर्ट और डेटा सेंटर से बदलेगी तस्वीर

ग्लोबल इन्वेस्टमेंट बैंक Jefferies ने Adani Enterprises के शेयर पर Buy रेटिंग बरकरार रखते हुए 3,830 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है. मौजूदा 2,686.70 रुपये के भाव से इसमें करीब 43 फीसदी तेजी की संभावना है. नवी मुंबई एयरपोर्ट का विस्तार, 3GW डेटा सेंटर क्षमता का लक्ष्य और 35,000-40,000 करोड़ रुपये का सालाना कैपेक्स कंपनी की ग्रोथ के प्रमुख आधार हैं.

Adani Enterprises Ltd Image Credit: Getty image

Highlights

  • Jefferies ने Adani Enterprises पर 3,830 रुपये का टारगेट दिया.
  • नवी मुंबई एयरपोर्ट और डेटा सेंटर से ग्रोथ की उम्मीद.
  • कंपनी का सालाना कैपेक्स 40,000 करोड़ रुपये तक रहने का अनुमान.

Adani Enterprises Stock: गौतम अडानी की कंपनी Adani Enterprises के शेयरों में आने वाले दिनों में अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है. ग्लोबल इन्वेस्टमेंट बैंक Jefferies ने इस स्टॉक पर अपनी पॉजिटिव राय बरकरार रखी है और इसे Buy रेटिंग दी है. Jefferies का मानना है कि मौजूदा स्तर से शेयर में करीब 43 फीसदी तक की तेजी आ सकती है. ग्लोबल इन्वेस्टमेंट बैंक ने इसके लिए 3,830 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस तय किया है, जबकि रिपोर्ट में शेयर का भाव 2,686.70 रुपये बताया गया है. कंपनी के एयरपोर्ट कारोबार, डेटा सेंटर और इंफ्रास्ट्रक्चर सेगमेंट में ग्रोथ की संभावनाएं इस पॉजिटिव नजरिए की प्रमुख वजह हैं.

नवी मुंबई एयरपोर्ट से मिलेगी ग्रोथ को रफ्तार

Jefferies ने Adani Conference (Asia Chapter) के दौरान कंपनी के मैनेजमेंट से मुलाकात की. इस बैठक में मैनेजमेंट ने नवी मुंबई एयरपोर्ट के विस्तार और उसकी ग्रोथ को लेकर अपनी योजनाएं साझा कीं. कंपनी को उम्मीद है कि नवी मुंबई एयरपोर्ट पर धीरे-धीरे ट्रैफिक बढ़ेगा और मुंबई के मौजूदा एयरपोर्ट से यात्रियों का एक हिस्सा यहां शिफ्ट होगा.

इसके अलावा कंपनी का फोकस एयरपोर्ट कारोबार में नॉन-एयरो रेवेन्यू बढ़ाने पर भी है. इसमें रिटेल, फूड एंड बेवरेज, विज्ञापन और अन्य कमर्शियल गतिविधियों से होने वाली कमाई शामिल है. कंपनी एयरपोर्ट सिटी के जरिए भी कमाई के नए अवसर तलाश रही है. Jefferies के मुताबिक, एयरपोर्ट कारोबार में इन गतिविधियों के विस्तार से कंपनी की कमाई को मजबूती मिल सकती है.

डेटा सेंटर कारोबार में 3GW क्षमता का लक्ष्य

Adani Enterprises के लिए डेटा सेंटर कारोबार भी ग्रोथ का एक बड़ा अवसर बनकर उभर रहा है. कंपनी ने इस क्षेत्र में करीब 1.2GW की कॉन्ट्रैक्टेड क्षमता हासिल कर ली है. इस क्षमता का बड़ा हिस्सा लंबे समय के हाइपरस्केलर कॉन्ट्रैक्ट्स से समर्थित है.

मैनेजमेंट ने 2031 तक डेटा सेंटर क्षमता को बढ़ाकर करीब 3GW करने का लक्ष्य रखा है. कंपनी इस कारोबार में डबल डिजिट डॉलर ROCE हासिल करने पर भी ध्यान दे रही है. यानी कंपनी का लक्ष्य डेटा सेंटर कारोबार में निवेश पर डॉलर के आधार पर दो अंकों में रिटर्न हासिल करना है. Jefferies के मुताबिक, लंबी अवधि के कॉन्ट्रैक्ट्स और क्षमता विस्तार से इस कारोबार में ग्रोथ की संभावनाएं मजबूत हैं.

सालाना 35,000-40,000 करोड़ रुपये का कैपेक्स

कंपनी आने वाले समय में अपने विस्तार पर बड़ा निवेश जारी रखेगी. मैनेजमेंट के मुताबिक, Adani Enterprises का सालाना कैपेक्स 35,000-40,000 करोड़ रुपये के आसपास बना रह सकता है. इस निवेश का बड़ा हिस्सा एयरपोर्ट, PVC और रोड इंफ्रास्ट्रक्चर कारोबार में खर्च किया जाएगा.

एयरपोर्ट और रोड जैसे इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में निवेश से कंपनी की परिचालन क्षमता बढ़ाने में मदद मिलेगी. वहीं, PVC कारोबार में निवेश कंपनी के विस्तार की रणनीति का हिस्सा है. Jefferies का मानना है कि इन कारोबारों में विस्तार और नए अवसरों का फायदा कंपनी को लंबी अवधि में मिल सकता है.

शेयर का प्रदर्शन और Jefferies का टारगेट

डिटेल्सआंकड़ा
कंपनीAdani Enterprises
ब्रोकरेजJefferies
रेटिंगBuy
रिपोर्ट में शेयर का भाव2,686.70 रुपये
टारगेट प्राइस3,830 रुपये
संभावित तेजी43%
52 हफ्ते का हाई3,245 रुपये
52 हफ्ते का लो1,753.45 रुपये
मार्केट कैप3.5 लाख करोड़ रुपये
Source – Jefferies

डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है.