मुकुल अग्रवाल ने इन 5 कंपनियों पर लगाया नया दांव, खरीदे 90 लाख शेयर, रखें नजर
शेयर बाजार के दिग्गज निवेशक मुकुल अग्रवाल ने सितंबर 2026 तिमाही में पांच नए शेयरों में हिस्सेदारी खरीदी है. इनमें Tega Industries, ESDS Software Solution, Innomat Advanced Materials, Apsis Aerocom और Safety Controls Devices शामिल हैं. ESDS Software में उन्होंने 6 फीसदी हिस्सेदारी बनाई है, जिसकी होल्डिंग वैल्यू करीब 794.6 करोड़ रुपये है.
Highlights
- Mukul Agarwal ने सितंबर तिमाई में कई कंपनियों में फ्रेश एंट्री की है.
- इसमें सबसे अधिक हिस्सेदारी ESDS में बढ़ाई है.
- इन पांच कंपनियों में दिग्गज निवेशक ने लगभग 90 लाख शेयर खरीदे हैं.
Mukul Agarwal: शेयर बाजार के दिग्गज निवेशक मुकुल अग्रवाल ने सितंबर 2026 तिमाही में कुछ नए शेयरों पर दांव लगाया है. शेयरहोल्डिंग पैटर्न के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, उन्होंने इस दौरान पांच कंपनियों में पहली बार हिस्सेदारी खरीदी है. इनमें Tega Industries, ESDS Software Solution, Innomat Advanced Materials, Apsis Aerocom और Safety Controls Devices शामिल हैं. इन कंपनियों में मुकुल अग्रवाल की हिस्सेदारी 1.2 फीसदी से लेकर 6 फीसदी तक है. खास बात यह है कि ESDS Software Solution में उन्होंने सबसे बड़ी हिस्सेदारी खरीदी है. मुकुल अग्रवाल ने 5 कंपनियों में कुल मिलाकर लगभग 90 लाख शेयर खरीदे हैं. आइए जानते हैं कि इन पांच कंपनियों में मुकुल अग्रवाल ने कितने शेयर खरीदे हैं और उनकी हिस्सेदारी कितनी है.
Tega Industries: 157.9 करोड़ रुपये का लगाया दांव
होल्डिंग वैल्यू: 157.9 करोड़ रुपये | शेयर: 10,00,000 | हिस्सेदारी: 1.3%
मुकुल अग्रवाल ने सितंबर 2026 तिमाही में Tega Industries में नई हिस्सेदारी खरीदी है. कंपनी के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक, उनके पास कंपनी के 10 लाख शेयर हैं. यह कंपनी की कुल हिस्सेदारी का करीब 1.3 फीसदी है. इन शेयरों की होल्डिंग वैल्यू करीब 157.9 करोड़ रुपये बताई गई है.
ESDS Software Solution: 6% हिस्सेदारी के साथ सबसे बड़ा दांव
होल्डिंग वैल्यू: 794.6 करोड़ रुपये | शेयर: 70,32,960 | हिस्सेदारी: 6%
मुकुल अग्रवाल ने ESDS Software Solution में सबसे बड़ी नई हिस्सेदारी बनाई है. सितंबर 2026 के आंकड़ों के मुताबिक, उनके पास कंपनी के 70,32,960 शेयर हैं. यह कंपनी की कुल इक्विटी का करीब 6 फीसदी है. इन शेयरों की वैल्यू लगभग 794.6 करोड़ रुपये है. पांचों कंपनियों में यह उनका सबसे बड़ा निवेश है.
Innomat Advanced Materials: खरीदे 2.26 लाख शेयर
होल्डिंग वैल्यू: 9.5 करोड़ रुपये | शेयर: 2,26,200 | हिस्सेदारी: 1.7%
Innomat Advanced Materials भी मुकुल अग्रवाल के नए निवेश वाले शेयरों की सूची में शामिल है. सितंबर तिमाही में उन्होंने कंपनी के 2,26,200 शेयर खरीदे हैं. इसके साथ कंपनी में उनकी हिस्सेदारी 1.7 फीसदी हो गई है. इन शेयरों की कुल होल्डिंग वैल्यू करीब 9.5 करोड़ रुपये है.
Apsis Aerocom: कंपनी में बनाई 1.2% हिस्सेदारी
होल्डिंग वैल्यू: 7.7 करोड़ रुपये | शेयर: 1,46,400 | हिस्सेदारी: 1.2%
मुकुल अग्रवाल ने Apsis Aerocom में भी नई एंट्री की है. सितंबर 2026 तिमाही के शेयरहोल्डिंग आंकड़ों के मुताबिक, उनके पास कंपनी के 1,46,400 शेयर हैं. कंपनी में उनकी हिस्सेदारी 1.2 फीसदी है. इस निवेश की होल्डिंग वैल्यू करीब 7.7 करोड़ रुपये है.
Safety Controls Devices: खरीदे 5.36 लाख शेयर
होल्डिंग वैल्यू: 3.9 करोड़ रुपये | शेयर: 5,36,000 | हिस्सेदारी: 2.7%
मुकुल अग्रवाल ने Safety Controls Devices में भी सितंबर तिमाही के दौरान नई हिस्सेदारी खरीदी है. कंपनी में उनकी हिस्सेदारी 2.7 फीसदी हो गई है. उनके पास कंपनी के कुल 5,36,000 शेयर हैं. इन शेयरों की वैल्यू करीब 3.9 करोड़ रुपये है.
Data Source – Trendlyne
यह भी पढ़ें: ₹100 से कम के इन 3 स्टॉक्स में कमाई का मौका! IDFC-Sagility पर एक्सपर्ट बुलिश, जानें टारगेट प्राइस
डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है.
Latest Stories
मंगलवार को बंद रहेंगे शेयर बाजार, NSE-BSE में नहीं होगी ट्रेडिंग
₹472 करोड़ का रेवेन्यू, AI से ₹3,456 करोड़ की कमाई का लक्ष्य! इस नए शेयर पर क्यों टिकी निवेशकों की नजर?
₹100 से कम के इन 3 स्टॉक्स में कमाई का मौका! IDFC-Sagility पर एक्सपर्ट बुलिश, जानें टारगेट प्राइस
