TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

मंगलवार को बंद रहेंगे शेयर बाजार, NSE-BSE में नहीं होगी ट्रेडिंग

Stock Market Holiday November 24, NSE Holiday 2026, BSE Holiday 2026, Guru Nanak Jayanti 2026, MCX Trading Hours, Stock Market Holiday Calendar 2026, 24 नवंबर को शेयर बाजार खुलेगा या बंद रहेगा, गुरु नानक जयंती पर NSE BSE में छुट्टी, 24 नवंबर को MCX में ट्रेडिंग का समय, नवंबर 2026 में शेयर बाजार की छुट्टियां

स्टॉक मार्केट हॉलिडे Image Credit: Getty Images, canva

Highlights

  • 24 नवंबर को NSE और BSE में इक्विटी, F&O और करेंसी डेरिवेटिव कारोबार बंद रहेगा.
  • MCX पर सुबह का सत्र बंद रहेगा, जबकि शाम 5 बजे से पात्र कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट में ट्रेडिंग होगी.
  • शेयर बाजार की अगली निर्धारित छुट्टी 25 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर रहेगी.

Market Holiday November 24: भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार, 24 नवंबर 2026 को कारोबार नहीं होगा. गुरु नानक जयंती के मौके पर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) बंद रहेंगे. दोनों एक्सचेंज के 2026 के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, इस दिन इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव और करेंसी डेरिवेटिव सेगमेंट में ट्रेडिंग पूरी तरह बंद रहेगी यानी मंगलवार को निवेशक Sensex और Nifty में कारोबार नहीं कर पाएंगे.

शेयर बाजार में सोमवार, 23 नवंबर को सामान्य रूप से कारोबार होगा. इसके बाद मंगलवार को छुट्टी रहेगी और बुधवार, 25 नवंबर को बाजार फिर खुलेगा. बुधवार को सामान्य ट्रेडिंग सुबह 9:15 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक चलेगी. वहीं, प्री-ओपन सेशन सुबह 9 बजे शुरू होगा.

24 नवंबर को NSE और BSE में क्यों रहेगी छुट्टी?

NSE और BSE के 2026 के ट्रेडिंग हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, 24 नवंबर को गुरु नानक जयंती के कारण शेयर बाजार बंद रहेंगे. इस दिन शेयरों के साथ फ्यूचर एंड ऑप्शन (F&O) में भी कारोबार नहीं होगा. करेंसी डेरिवेटिव सेगमेंट में ट्रेडिंग भी बंद रहेगी.

सोमवार, 23 नवंबर को बाजार सामान्य रूप से खुलेगा. इसके बाद बुधवार, 25 नवंबर से ट्रेडिंग दोबारा शुरू होगी. इस तरह 27 नवंबर को खत्म होने वाले कारोबारी सप्ताह में निवेशकों को कुल चार ट्रेडिंग सेशन मिलेंगे. इन चार दिनों में 23, 25, 26 और 27 नवंबर को बाजार खुलेगा.

24 नवंबर को MCX पर कब होगी ट्रेडिंग?

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 नवंबर को पूरी तरह कारोबार बंद नहीं रहेगा. MCX में सुबह का सत्र बंद रहेगा, लेकिन शाम के सत्र में ट्रेडिंग फिर शुरू हो जाएगी.

MCX का सुबह का सत्र सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चलता है. गुरु नानक जयंती के कारण इस दिन यह सत्र बंद रहेगा. हालांकि, शाम 5 बजे से पात्र कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट में कारोबार शुरू होगा. इसमें सोना, चांदी और क्रूड ऑयल के फ्यूचर कॉन्ट्रैक्ट शामिल हैं.

दिसंबर में कब रहेगी शेयर बाजार की अगली छुट्टी?

नवंबर में 24 तारीख के बाद शेयर बाजार के लिए कोई और निर्धारित छुट्टी नहीं है. NSE और BSE के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, गुरु नानक जयंती के बाद अगली ट्रेडिंग हॉलिडे 25 दिसंबर 2026 को क्रिसमस के मौके पर रहेगी. यह शुक्रवार का दिन होगा.

इसे भी पढ़ें- PM मोदी की एक अपील से निवेशक हुए मालामाल! गोल्ड पर ₹36,460 तो चांदी पर ₹1.12 लाख का फायदा, जानें कैसे