Stocks To Watch: Adani Energy से Maruti Suzuki तक, सोमवार को इन 10 शेयरों पर रखें नजर
शेयर बाजार में सोमवार को ACME Solar Holdings, Adani Energy Solutions, Waaree Energies, RailTel और Ashoka Buildcon समेत 10 कंपनियों के शेयर फोकस में रहेंगे. ACME Solar को गुजरात में 500 MW रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट की बोली में सफलता मिली है. Waaree Energies ने 700 MW सोलर प्रोजेक्ट के लिए PPA किया है. Ashoka Buildcon को 1,465 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है.
Highlights
- ACME Solar को गुजरात में 500 MW रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट की बोली में मिली सफलता.
- Waaree Energies का SECI के साथ 700 MW सोलर प्रोजेक्ट के लिए PPA.
- Ashoka Buildcon को 1,465 करोड़ रुपये का NHAI प्रोजेक्ट, Interarch को टैक्स नोटिस.
शेयर बाजार में सोमवार, 23 नवंबर को कई कंपनियों के शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है. कंपनियों की ओर से आए नए ऑर्डर, प्रोजेक्ट से जुड़े समझौते, कैपिटल एक्सपेंडिचर और रेगुलेटरी अपडेट के चलते निवेशकों की नजर इन शेयरों पर रहेगी. इनमें ACME Solar Holdings, Adani Energy Solutions, Waaree Energies, RailTel Corporation, Ashoka Buildcon और Maruti Suzuki जैसे शेयर शामिल हैं. ACME Solar को गुजरात में रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट की बोली में सफलता मिली है, जबकि Waaree Energies ने 700 MW सोलर प्रोजेक्ट के लिए PPA किया है. वहीं, Ashoka Buildcon को 1465 करोड़ रुपये का हाईवे प्रोजेक्ट मिला है. आइए जानते हैं सोमवार को किन शेयरों में क्या है खास.
ACME Solar
ACME Solar Holdings का शेयर फोकस में रह सकता है. कंपनी गुजरात ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड (GUVNL) की ई-रिवर्स नीलामी में सफल बोलीदाता बनी है. यह टेंडर फर्म और डिस्पैचेबल रिन्यूएबल एनर्जी की खरीद से जुड़ा है. इसके तहत 500 MW ग्रिड-कनेक्टेड रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता विकसित की जाएगी. इसमें अतिरिक्त 500 MW की ग्रीन्सhoe ऑप्शन भी शामिल है.
Adani Energy और Waaree Energies
Adani Energy Solutions ने REC Power Development and Consultancy के साथ Vikramshila Power Transmission Limited में 100 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के लिए समझौता किया है. यह बिहार में कंपनी को मिले ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट से जुड़ा है.
वहीं, Waaree Energies की सब्सिडियरी Waaree Forever Energies ने SECI के साथ महाराष्ट्र के सोलापुर में 700 MW सोलर क्षमता विकसित करने के लिए पावर परचेज एग्रीमेंट किया है. इसके साथ 700 MW/2,800 MWh का एनर्जी स्टोरेज सिस्टम भी विकसित किया जाएगा.
Ashoka Buildcon और RailTel
Ashoka Buildcon को नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) से 1,465 करोड़ रुपये का EPC प्रोजेक्ट मिला है. इस कीमत में GST शामिल नहीं है. कंपनी को इसके लिए Letter of Acceptance मिला है.
दूसरी ओर, RailTel Corporation को Andhra Pradesh Technology Services से Letter of Acceptance मिला है. हालांकि, कंपनी ने अभी ऑर्डर की वैल्यू और काम के दायरे का खुलासा नहीं किया है.
Indian Bank और GMR Airports
Indian Bank के बोर्ड ने Basel III के तहत AT1 और Tier 2 बॉन्ड के जरिए 3,000 करोड़ रुपये तक अतिरिक्त पूंजी जुटाने की मंजूरी दी है. पहले से मंजूर 2,000 करोड़ रुपये को मिलाकर बैंक की कुल फंड जुटाने की सीमा 5,000 करोड़ रुपये हो गई है.
GMR Airports ने विशाखापत्तनम इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए AERA के टैरिफ ऑर्डर की जानकारी दी है. यह आदेश 1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2031 तक के पहले कंट्रोल पीरियड के लिए एयरोनॉटिकल चार्ज और टैरिफ तय करता है.
Maruti Suzuki और Welspun Living
Maruti Suzuki ने चुनिंदा कार मॉडल की कीमतों में औसतन 0.31 फीसदी की बढ़ोतरी की है. नई कीमतें 22 नवंबर से लागू हो गई हैं. कंपनी ने इसकी वजह इनपुट लागत में लगातार बढ़ोतरी को बताया है.
Welspun Living के बोर्ड ने अपनी सब्सिडियरी के जरिए 3,200 करोड़ रुपये तक के कैपेक्स को मंजूरी दी है. इससे टेरी टॉवल की मैन्युफैक्चरिंग क्षमता करीब 29,000 MT बढ़ाई जाएगी. साथ ही स्पिनिंग, वीविंग और R&D सेंटर पर भी निवेश होगा. प्रोजेक्ट दिसंबर 2028 तक पूरा होने की उम्मीद है.
यह भी पढ़ेंः Stock Market Outlook: 4 हफ्तों से चढ़ रहा Nifty, 5 महीने की सबसे लंबी तेजी; अगले हफ्ते भी जारी रहेगी बाजार की रैली?
Interarch Building Solutions
Interarch Building Solutions को इनकम टैक्स विभाग से शो-कॉज नोटिस मिला है. यह नोटिस अप्रैल 2019 से अक्टूबर 2025 तक की ब्लॉक असेसमेंट कार्यवाही से जुड़ा है. विभाग ने कॉन्ट्रैक्टर और सब-कॉन्ट्रैक्टर को किए गए कुछ खर्चों के दस्तावेजों और वास्तविकता पर सवाल उठाए हैं. साथ ही संबंधित खर्चों को खारिज करने का प्रस्ताव दिया है.
डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है.
Latest Stories
S.P. Apparels: 1 शेयर हो जाएंगे पांच! स्टॉक स्प्लिट करने जा रही ये कंपनी, जानें रिकॉर्ड जेट
Stock Market Outlook: 4 हफ्तों से चढ़ रहा Nifty, 5 महीने की सबसे लंबी तेजी; अगले हफ्ते भी जारी रहेगी बाजार की रैली?
43% उछलेगा अडानी का यह शेयर, Jefferies ने कहा लगाएं दांव, नवी मुंबई एयरपोर्ट और डेटा सेंटर से बदलेगी तस्वीर
