₹60266 करोड़ की डील, फिर भी 8% क्यों टूटा Tata Steel का शेयर? अब निवेशक क्या करें?
Tata Steel ने APL Apollo के साथ बड़ा रणनीतिक समझौता किया है. कंपनी अपना Steel Tubes और Colour Coated कारोबार करीब ₹28,000 करोड़ में बेचेगी. वहीं, APL Apollo में 26.6% हिस्सेदारी खरीदेगी और 26% अतिरिक्त हिस्सेदारी के लिए ओपन ऑफर लाएगी. इस बीच Tata Steel का शेयर 8% से ज्यादा टूट गया.
Highlights
- Tata Steel अपना Steel Tubes और Colour Coated कारोबार करीब ₹28,000 करोड़ में APL Apollo को बेचेगी.
- APL Apollo में 26.6% हिस्सेदारी खरीदने और 26% ओपन ऑफर पर कुल करीब ₹32,266 करोड़ खर्च होने का अनुमान है.
- ऐसे में क्या करें निवेशक ?
Tata Steel-Apl Apollo Deal: टाटा स्टील ने अपने डाउनस्ट्रीम कारोबार को मजबूत करने के लिए APL Apollo Tubes के साथ बड़ा रणनीतिक समझौता किया है. इस डील के तहत Tata Steel अपना पूरा Steel Tubes बिजनेस और अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी Tata Steel Colors Pvt. Ltd. को APL Apollo को बेचेगी. इसके साथ ही Tata Steel, APL Apollo में प्रमोटर की 26.6% हिस्सेदारी खरीदेगी और कंपनी के लिए 26% अतिरिक्त हिस्सेदारी का ओपन ऑफर भी लाएगी.
इस पूरे समझौते में कई बड़े लेनदेन शामिल हैं. Tata Steel अपने Steel Tubes और Colour Coated कारोबार को करीब 28,000 करोड़ रुपये में APL Apollo को बेचेगी. दूसरी ओर, APL Apollo में 26.6% प्रमोटर हिस्सेदारी खरीदने के लिए Tata Steel करीब 15,510 करोड़ रुपये खर्च करेगी. इसके अलावा 26% हिस्सेदारी के ओपन ऑफर पर करीब 16,756 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है. इस तरह कारोबार की बिक्री, हिस्सेदारी खरीद और पूरे ओपन ऑफर को मिलाकर इन लेनदेन का कुल संभावित मूल्य करीब 60,266 करोड़ रुपये बैठता है. हालांकि, यह एक ही अधिग्रहण की कीमत नहीं है, बल्कि दोनों कंपनियों के बीच होने वाले अलग-अलग लेनदेन का कुल वैल्यू है.
शेयर 8% से ज्यादा टूटा, 52 हफ्ते के निचले स्तर के करीब
इस बड़ी डील के ऐलान के बाद Tata Steel के शेयर में तेज गिरावट आई. शेयर 8% से ज्यादा टूटकर 162.74 रुपये पर आ गया. ऐसे में निवेशकों के मन में सवाल है कि इस डील का Tata Steel पर क्या असर होगा और शेयर में आगे क्या रणनीति अपनानी चाहिए?

शेयर का 52 हफ्ते का निचला स्तर 160.06 रुपये और ऊपरी स्तर 224.40 रुपये है. यानी मौजूदा भाव अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर से बहुत ज्यादा दूर नहीं है.
Tata Steel कितने में बेचेगी अपना कारोबार?
समझौते के तहत Tata Steel अपना पूरा Steel Tubes बिजनेस और अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी Tata Steel Colors Pvt. Ltd. को APL Apollo को बेचेगी. इस सौदे में Tata Steel की 800 KTPA Surface Coated Coil क्षमता और 1.7 MTPA Steel Tubes कारोबार APL Apollo में शामिल हो जाएगा. दोनों कारोबारों की बिक्री के लिए कुल 28,000 करोड़ रुपये का सौदा तय किया गया है.
APL Apollo इस अधिग्रहण के लिए शुरुआत में Acquisition Financing और दूसरे वित्तीय साधनों के मिश्रण से पैसा जुटाएगी. इसके बाद कंपनी इस कर्ज को लंबे समय की पूंजी व्यवस्था से बदलने की योजना बना रही है.
APL Apollo में 26.6% हिस्सेदारी खरीदेगी Tata Steel
कारोबार बेचने के साथ Tata Steel, APL Apollo में प्रमोटर की 26.6% हिस्सेदारी भी खरीदेगी. इसके लिए प्रति शेयर 2,100 रुपये का भाव तय किया गया है. इस हिस्सेदारी खरीद पर करीब 15,510 करोड़ रुपये खर्च होंगे.
इसके अलावा Tata Steel, APL Apollo के 26% शेयरों के लिए 2,301.40 रुपये प्रति शेयर के भाव से ओपन ऑफर लाएगी. इस पर करीब 16,756 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है. यानी प्रमोटर हिस्सेदारी खरीदने और ओपन ऑफर के जरिए अतिरिक्त हिस्सेदारी हासिल करने पर Tata Steel की कुल संभावित लागत करीब 32,266 करोड़ रुपये होगी.
कंपनी ने बताया है कि सभी लेनदेन रेगुलेटरी मंजूरी के अधीन हैं. Tata Steel को आने वाले महीनों में मंजूरी मिलने और पूरे सौदे को वित्त वर्ष 2027 के भीतर पूरा करने की उम्मीद है.
डील पूरी होने के बाद APL Apollo की क्षमता कितनी होगी?
इस सौदे के पूरा होने और Tata Steel के ओपन ऑफर के बाद APL Apollo के पास Steel Tubes और Colour Coated उत्पादों की कुल 7.5 MTPA क्षमता होगी. इसमें APL Apollo की मौजूदा 5 MTPA Steel Tubes क्षमता के साथ Tata Steel का 1.7 MTPA Steel Tubes कारोबार और 800 KTPA Surface Coated Coil क्षमता शामिल होगी.
इस तरह APL Apollo को एक बड़ा और विविध प्रोडक्ट पोर्टफोलियो मिलेगा. कंपनी के पास भारत में अपनी मौजूदगी बढ़ाने, उत्पादन क्षमता का बेहतर इस्तेमाल करने और बाजार की मांग के अनुसार तेजी से काम करने का मौका होगा.
Tata Steel के मुताबिक, दोनों कंपनियों के बीच उत्पादन क्षमता का बेहतर इस्तेमाल, उत्पादन की रुकावटें दूर करने, नए प्रोजेक्ट विकसित करने, उपकरणों और कच्चे माल की खरीद और डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क में तालमेल से फायदा होगा. इससे APL Apollo के पहले से मजबूत EBITDA मार्जिन में और सुधार की उम्मीद है.
SG Tech Engineering के साथ बनेगी 5 MTPA की Colour Coated क्षमता
Tata Steel ने APL Apollo के प्रमोटर ग्रुप से जुड़ी कंपनी SG Tech Engineering Private Ltd. (SG Spectra) के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) भी किया है. इसके तहत भारत में अलग-अलग जगहों पर 5 MTPA की Colour Coated उत्पाद क्षमता विकसित की जाएगी.
यह क्षमता मॉड्यूलर तरीके से और देश के अलग-अलग हिस्सों में तैयार होगी. इसके लिए एक्सक्लूसिव कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग व्यवस्था अपनाई जाएगी. कंपनी के मुताबिक, SG Tech Engineering अगले 24 महीनों में पहली 1 MTPA क्षमता तैयार करने की उम्मीद रखती है.
इस मॉडल के जरिए APL Apollo को बिना हर जगह खुद बड़े स्तर पर पूंजी निवेश किए कारोबार बढ़ाने में मदद मिलेगी. Tata Steel का मानना है कि इससे Colour Coated उत्पादों के बढ़ते बाजार में कंपनी अपनी जगह मजबूत कर सकेगी.
Tata Steel के CFO ने बताई डील की वजह
Tata Steel के ED और CFO कौशिक चटर्जी ने कहा कि कंपनी पिछले एक साल से वैल्यू-एडेड कारोबार में तेजी से विस्तार करने की रणनीति पर काम कर रही है. इसके तहत कंपनी Tinplate और Hot Rolled Pickled & Galvanised लाइनों जैसे कारोबार में कई प्रोजेक्ट पर काम कर रही है.
उन्होंने कहा कि APL Apollo एक मुनाफे वाली और बेहतर तरीके से काम करने वाली कंपनी है. इसके साथ समझौते से Tata Steel को Colour Coated उत्पादों के कारोबार में आगे बढ़ने का मजबूत आधार मिलेगा. SG Tech Engineering के साथ कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग व्यवस्था इस विस्तार में अहम भूमिका निभाएगी.
अब क्या करें निवेशक?
मिंट की रिपोर्ट के मुताबिक, Tata Steel के शेयर के लिए 164-166 रुपये का स्तर अहम सपोर्ट है. इस स्तर के नीचे जाने पर शेयर 158-160 रुपये तक फिसल सकता है. वहीं, ऊपर की तरफ 173-175 रुपये पर तत्काल रेजिस्टेंस है. इसके बाद 180-182 रुपये का स्तर अगली बाधा हो सकता है.
ऐसे में निवेशकों की नजर 160-162 रुपये के स्तर पर रहेगी. इस स्तर के टूटने पर शेयर में 158-160 रुपये तक गिरावट का जोखिम बन सकता है. वहीं, 173-175 रुपये के ऊपर टिकने पर शेयर में कुछ मजबूती के संकेत मिल सकते हैं. रिपोर्ट में नई पोजिशन लेने से पहले शेयर में स्थिरता आने का इंतजार करने की सलाह दी गई है. ऐसे में जल्दबाजी में फैसला लेने के बजाय निवेशकों को सपोर्ट और रेजिस्टेंस स्तरों के साथ शेयर की चाल पर नजर रखनी चाहिए.
इसे भी पढ़ें- भारतीय कानून में चीन की सेंधमारी! रियल मनी गेमिंग बैन, फिर भी ₹2700 करोड़ का खेल, शेल कंपनियों का भंडाफोड़
डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है.
Latest Stories
CMS Info Systems, Physicswallah से Max Healthcare तक, 49% तक भाग सकते हैं ये शेयर!
Opening Bell: शुरुआती तेजी के बाद लाल निशान में फिसला बाजार, Sensex 334 अंक टूटा
Adani के इस शेयर में 43% तक कमाई का मौका! Jefferies ने दी Buy रेटिंग, ₹3830 का दिया टारगेट
