कैन बनाने वाली इस कंपनी का खुल रहा IPO, GMP दे रहा ₹32000 मुनाफे का संकेत, Haldiram है क्लाइंट
A J Packaging का 54 करोड़ रुपये का SME IPO 1 दिसंबर 2026 को खुलेगा और 3 दिसंबर को बंद होगा. कंपनी का प्राइस बैंड 175-180 रुपये है. ग्रे मार्केट में इसका GMP 20 रुपये चल रहा है. मौजूदा संकेतों के मुताबिक शेयर 200 रुपये पर लिस्ट हो सकता है. दो लॉट पर संभावित मुनाफा 32,000 रुपये है.
Highlights
- A J Packaging का IPO 1 दिसंबर को खुल रहा है.
- इश्यू खुलने से पहले GMP 32 हजार रुपये लिस्टिंग गेन की ओर संकेत कर रहा है.
- Haldiram से लेकर Asian Paints जैसी दिग्गज कंपनी इसकी क्लाइंट्स हैं.
A J Packaging IPO: पैकेजिंग सेक्टर में काम करने वाली कंपनी A J Packaging बाजार में दस्तक देने की पूरी तैयारी कर चुकी है. कंपनी का इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) अगले महीने के पहले ही दिन खुलने जा रहा है. यह IPO फ्रेश इश्यू और OFS का कॉम्बिनेशन है. 54 करोड़ रुपये का यह SME IPO 1 दिसंबर को खुलेगा और 3 दिसंबर को बंद होगा.
इस इश्यू के जरिए कंपनी के पुराने निवेशक 4.5 करोड़ रुपये के शेयर बेच रहे हैं, जबकि 49.5 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जा रहे हैं. निवेशकों के लिए एक खास बात यह है कि कंपनी के क्लाइंट लिस्ट में देश की कुछ दिग्गज कंपनियां भी शामिल हैं. इस लिस्ट में Haldiram से लेकर Asian Paints जैसे नाम शामिल हैं.
A J Packaging IPO डिटेल्स
| डिटेल्स | जानकारी |
|---|---|
| IPO खुलने की तारीख | 1 से 3 दिसंबर 2026 |
| लिस्टिंग की तारीख | मंगलवार, 8 दिसंबर 2026 |
| फेस वैल्यू | 10 रुपये प्रति शेयर |
| प्राइस बैंड | 175 से 180 रुपये |
| लॉट साइज | 800 शेयर |
| बिक्री का प्रकार | फ्रेश कैपिटल और OFS |
| इश्यू का प्रकार | बुक बिल्डिंग IPO |
| लिस्टिंग प्लेटफॉर्म | NSE SME |
A J Packaging IPO GMP का हाल
IPO का ग्रे मार्केट में GMP 20 रुपये चल रहा है, जो 180 रुपये के अपर प्राइस बैंड के मुकाबले 11.11 फीसदी प्रीमियम को दर्शाता है. इस हिसाब से शेयर की अनुमानित लिस्टिंग 200 रुपये पर हो सकती है. IPO के एक लॉट में 800 शेयर हैं. ऐसे में मौजूदा GMP के आधार पर एक लॉट पर 16,000 रुपये और 2 लॉट पर रिटेल निवेशकों को करीब 32,000 रुपये का संभावित मुनाफा हो सकता है. हालांकि, GMP के आंकड़े अनौपचारिक हैं और लिस्टिंग पर वास्तविक मुनाफा अलग हो सकता है.
निवेश के लिए चाहिए इतनी रकम
| आवेदन की कैटेगरी | लॉट | शेयर | निवेश की रकम |
|---|---|---|---|
| रिटेल निवेशक (न्यूनतम) | 2 | 1,600 | 2,88,000 रुपये |
| रिटेल निवेशक (अधिकतम) | 2 | 1,600 | 2,88,000 रुपये |
| S-HNI (न्यूनतम) | 3 | 2,400 | 4,32,000 रुपये |
| S-HNI (अधिकतम) | 6 | 4,800 | 8,64,000 रुपये |
| B-HNI (न्यूनतम) | 7 | 5,600 | 10,08,000 रुपये |
यह भी पढ़ें: Multibagger Stock: 3 साल में 540% रिटर्न, FIIs बढ़ा रहे हिस्सेदारी, फंडामेंटल्स भी मजबूत, 125% बढ़ा मुनाफा
डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है.
Latest Stories
Mahanadi Coalfields IPO: 1.52X सब्सक्राइब हुआ इश्यू, 27 नवंबर को है लिस्टिंग, चेक करें अलॉटमेंट के चांस
Matangi Rubber IPO: 11500% का मुनाफा! ₹1.47 में खरीदा शेयर अब ₹172 में बिकेगा, इस शख्स की लगी लॉटरी!
टायर बनाने वाली कंपनी का खुल रहा IPO, JK Tyres जैसे दिग्गज हैं क्लाइंट, GMP का क्या है संकेत, जानें पूरी डिटेल्स
