TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

Vivo X500 और Vivo X500 Pro Max, आज इन खूबियों के साथ लॉन्च होंगे ये 2 नए फोन

Vivo X500 Series: वीवो की नई फ्लैगशिप सीरीज आज भारतीय बाजार में ग्राहकों के लिए लॉन्च होने वाली है. इस सीरीज में Vivo X500 और Vivo X500 Pro Max, दो नए स्मार्टफोन्स को उतारा जाएगा. लॉन्च के बाद ये दोनों ही फोन कंपनी की साइट के अलावा अमेजन पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे. इन अपकमिंग स्मार्टफोन्स के लिए अमेजन पर बनी माइक्रोसाइट से दोनों ही मॉडल्स के कुछ खास फीचर्स लॉन्च से पहले ही कंफर्म हो गए हैं.

वीवो स्मार्टफोन Image Credit: वीवो

Highlights

  • आज भारत में लॉन्च होगी Vivo X500 सीरीज.
  • प्रो मैक्स में मिलेगा 200MP ZEISS टेलीफोटो कैमरा.
  • 1.19 लाख से शुरू हो सकती है कीमत.

Vivo X500 Series: आज, 26 नवंबर 2026 को भारतीय बाजार में ग्राहकों के लिए वीवो की ये नई सीरीज लॉन्च होने वाली है. इस सीरीज में दो नए फोन उतारे जाएंगे, Vivo X500 और Vivo X500 Pro Max. दोनों ही अपकमिंग स्मार्टफओअश के लिए ई कॉमर्स साइट अमेजन पर माइक्रोसाइट बनाई गई है जिससे दोनों ही मॉडल्स के कुछ खास फीचर्स लॉन्च से पहले ही कंफर्म हो गए हैं.

Vivo X500 स्पेसिफिकेशन (कंफर्म)

इस वीवो स्मार्टफोन ZEISS प्रो लेवल अल्ट्रा सेंसिंग कैमरा, ZEISS अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और ZEISS APO टेलीफोटो कैमरा सेंसर मिलेगा. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50 मेगापिक्सल ZEISS वाइड एंगल फ्रंट कैमरा सेंसर मिलेगा. ये फोन Ember Red और टाइटेनियम ब्लैक दो रंगों में उतारा जाएगा. इस फोन को OriginOS 7 कस्टम स्किन के साथ उतारा जाएगा.

Vivo X500 Series प्राइस (लीक)

लीक्स से पता चलता है कि वीवो एक्स500 को 1 लाख 19 हजार 999 रुपए तो वहीं प्रो मैक्स मॉडल को 1 लाख 79 हजार 999 रुपए में उतारा जा सकता है. लेकिन फिलहाल यह लीक प्राइस है, सटीक कीमत का खुलासा आज दोपहर 12 बजे लॉन्च इवेंट के दौरान हो जाएगा.

Vivo X500 Pro Max स्पेसिफिकेशन

इस फ्लैगशिप फीचर्स वाले फोन की भी कैमरा डिटेल्स कंफर्म हो गई हैं, माइक्रोसाइट से पता चलता है कि इस हैंडसेट में ZEISS ट्रू डायनामिक प्राइमरी कैमरा, ZEISS अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 200MP ZEISS APO टेलीफोटो कैमरा सेंसर मिलेगा. इस डिवाइस को ऐपेक्स ऑरेंज और एटरनल ब्लैक रंग में उतारा जाएगा. इस फोन में भी एंड्रॉयड पर आधारित OriginOS 7 कस्टम स्किन मिलेगी. फिलहाल दोनों ही मॉडल्स की डिस्प्ले, प्रोसेसर, बैटरी और बाकी जरूरी डिटेल्स का खुलासा नहीं हुआ है.

वीवो X500 सीरीज पिछले मॉडल X300 सीरीज से महंगा है क्योंकि इसके पार्ट्स की कीमत बढ़ गई है. अगर फोन की लीक हुई रिटेल कीमतें सही हैं, तो ये हैंडसेट अपने सबसे करीबी कॉम्पिटिटर, ओप्पो फाइंड X10 सीरीज को टक्कर दे सकता है.

ये भी पढ़ें- WhatsApp Schedule Messages: खत्म हुआ बरसों का इंतजार, आ गया मैसेज शेड्यूल करने वाला फीचर, ऐसे करें इस्तेमाल