TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

Monomark Engineering IPO: प्राइस बैंड का ऐलान, GMP दे रहा ₹4725 लिस्टिंग गेन का संकेत, अडानी की कंपनी है क्लाइंट

Adani Ports और Vedanta जैसी कंपनियों को सेवाएं देने वाली Monomark Engineering अपना ₹175.50 करोड़ का IPO लेकर आ रही है. यह इश्यू 2 दिसंबर को खुलेगा और पूरी तरह फ्रेश इश्यू होगा. IPO का प्राइस बैंड ₹60-65 है. वहीं, ₹21 के मौजूदा GMP के आधार पर हर लॉट पर ₹4,725 तक के संभावित लिस्टिंग गेन का संकेत मिल रहा है.

आईपीओ Image Credit: money9live

Highlights

  • Monomark Engineering ने IPO के प्राइस बैंड का ऐलान कर दिया है.
  • मौजूदा जीएमपी ₹4725 लिस्टिंग गेन का संकेत दे रहा है.
  • कंपनी के क्लाइंट लिस्ट में अडानी और वेदांता जैसे दिग्गज नाम शामिल हैं.

Monomark Engineering IPO: Adani Ports और Vedanta जैसी कंपनियों को सर्विस मुहैया कराने वाली कंपनी Monomark Engineering ने IPO के प्राइस बैंड का ऐलान कर दिया है. 175.50 करोड़ रुपये वाला यह आईपीओ 2 दिसंबर को खुलने जा रहा है. यह इश्यू पूरी तरह से फ्रेश इश्यू है. यानी आईपीओ का पूरा पैसा कंपनी के पास ही जाने वाला है. अब प्राइस बैंड के ऐलान के बाद संभावित लिस्टिंग गेन का अंदाजा लगने लगा है. मौजूदा GMP के आधार पर हर लॉट पर निवेशकों को 4000 रुपये से अधिक का मुनाफा हो सकता है.

Monomark Engineering IPO डिटेल्स

डिटेल्सजानकारी
IPO खुलने की तारीख2 से 4 दिसंबर, 2026
लिस्टिंग की तारीखबुधवार, 9 दिसंबर, 2026
फेस वैल्यू₹10 प्रति शेयर
प्राइस बैंड₹60 से ₹65
लॉट साइज225 शेयर
बिक्री का प्रकारकेवल फ्रेश कैपिटल
इश्यू का प्रकारबुक बिल्डिंग IPO
लिस्टिंगBSE और NSE
Source – RHP

₹4725 लिस्टिंग गेन के संकेत

Monomark Engineering का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) पिछले 4 कारोबारी सत्रों से लगभग स्थिर बना हुआ है. इस दौरान इसमें कुल ₹2 का मामूली उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. InvestorGain के डेटा के अनुसार, 25 नवंबर को IPO का GMP ₹21 यानी 32.31% पर है. इस हिसाब से ₹65 के अपर प्राइस बैंड के मुकाबले शेयर की अनुमानित लिस्टिंग कीमत ₹86 हो सकती है. वहीं, निवेशकों को प्रति लॉट (225 शेयर) करीब ₹4,725 का अनुमानित मुनाफा हो सकता है. फिलहाल ग्रे मार्केट में इस IPO को लेकर सेंटीमेंट स्थिर बना हुआ है.

क्या करती है कंपनी?

29 सितंबर 2005 को शुरू हुई Monomark Engineering (India) Limited मुख्य रूप से मेटल, सीमेंट, पोर्ट्स और इंजीनियरिंग सेक्टर की कंपनियों को इंजीनियरिंग और मेंटेनेंस से जुड़ी सेवाएं देती है. कंपनी का कारोबार तीन हिस्सों में बंटा है. पहले हिस्से में यह फैक्ट्रियों और प्लांट्स को चलाने, मशीनों की देखभाल और उनकी मरम्मत का काम करती है. दूसरे हिस्से में ग्राहकों की जरूरत के अनुसार शीट मेटल के पार्ट्स और स्टील स्ट्रक्चर तैयार करती है. वहीं, तीसरे हिस्से में कंपनी इंडस्ट्रियल प्रोजेक्ट्स के लिए इंजीनियरिंग, जरूरी सामान की खरीद, निर्माण, मशीनें लगाने और उन्हें चालू करने तक की सेवाएं देती है.

Data Source – RHP/InvestorGain

यह भी पढ़ें: कैन बनाने वाली इस कंपनी का खुल रहा IPO, GMP दे रहा ₹32000 मुनाफे का संकेत, Haldiram है क्लाइंट

डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है.