Poco M8 Power की लॉन्च डेट हो गई कंफर्म, फुल चार्ज पर 3 दिन तक चलेगी बैटरी
Poco M8 Power Launch Date in India: अगस्त में पोको का ये नया स्मार्टफोन लॉन्च होने वाला है. कंपनी ने लॉन्च डेट को कंफर्म कर दिया है, साथ ही इस बात का भी खुलासा हो गया है कि फोन में मिलने वाली बैटरी फुल चार्ज पर कितने दिन तक साथ देगी. लॉन्च के बाद इस फोन की सेल ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर शुरू होगी.
Upcoming Smartphone in India: पोको ने इस बात को कंफर्म कर दिया है कि अगले महीने कंपनी की एम सीरीज में Poco M8 Power स्मार्टफोन को लॉन्च किया जाएगा. पहले तो इस अपकमिंग मोबाइल के लिए ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर माइक्रोसाइट बनाई गई थी और अब कंपनी ने X (ट्विटर) पर पोस्ट शेयर कर लॉन्च डेट को कंफर्म कर दिया है. न केवल लॉन्च डेट बल्कि कंपनी ने पोस्ट में इस बात की भी जानकारी दी है कि सिंगल चार्ज पर फोन तीन दिन तक की बैटरी लाइफ ऑफर करेगा.
Poco M8 Power Launch Date in India
पोको का ये फोन 4 अगस्त 2026 दोपहर 12 बजे ग्राहकों के लिए लॉन्च किया जाएगा. लॉन्च होने के बाद इस फोन को फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा.
Poco M8 Power Specifications (कंफर्म)
- डिस्प्ले: एम सीरीज में लॉन्च होने वाला ये अपकमिंग फोन एमोलेड डिस्प्ले के साथ उतारा जाएगा.
- बैटरी: पोको ब्रैंड के इस अपकमिंग फोन में 8000 एमएएच बैटरी जान फूंकने के लिए मिलेगी, कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज पर फोन की बैटरी तीन दिन तक साथ देगी. कंपनी का कहना है कि इस हैंडसेट में सिलिकॉन कार्बन टेक्नोलॉजी के साथ ईवी ग्रैड बैटरी मिलेगी. इसके अलावा 10 मिनट चार्ज में फोन 8 घंटे तक की बैटरी लाइफ देता है. फोन 45 वॉट फास्ट चार्जिंग और 22.5 वॉट रिवर्स चार्जिंग जैसी खूबियों के साथ आएगा, कंपनी ने लॉन्च से पहले ये भी बता दिया है कि फोन के रिटेल बॉक्स में 45 वॉट का चार्जर भी दिया जाएगा.
हैंडसेट के बाकी स्पेसिफिकेशन्स से अभी पर्दा उठना बाकी है. पिछली रिपोर्ट्स के मुताबिक, पोको एम8 पावर को रेडमी नोट 17 के रीबैज्ड वर्जन के तौर पर पेश किया जा सकता है. खास बात यह है कि रेडमी नोट 17 भी जल्द भारत में लॉन्च होने वाला है.
ये भी पढ़ें- iPhone 18 Pro Max के लिए चाहिए सस्ते OLED डिस्प्ले! क्या रैम की बढ़ती कीमतों से है Apple परेशान?
Latest Stories
iPhone 18 Pro Max के लिए चाहिए सस्ते OLED डिस्प्ले! क्या रैम की बढ़ती कीमतों से है Apple परेशान?
Bank of Baroda में सेंधमारी का दावा! डार्क वेब पर लीक हुआ 1TB कस्टमर डेटा?
OnePlus N6x: भारत में इस हफ्ते लॉन्च होगा ये दमदार फोन, सिंगल चार्ज पर चलेगा 2.5 दिन!
