iPhone 18 Pro Max के लिए चाहिए सस्ते OLED डिस्प्ले! क्या रैम की बढ़ती कीमतों से है Apple परेशान?
मेमोरी चिप्स की कीमतें बढ़ने की वजह से फोन महंगे होते जा रहे हैं, इस लागत को कंट्रोल में रखने के लिए कंपनी iPhone 18 Pro Max के लिए कम कीमत में OLED डिस्प्ले पैनल चाहती है. रिपोर्ट की माने तो सस्ते ओलेड पैनल के बावजूद कंपनी डिस्प्ले की क्वालिटी, ब्राइटनेस और कलर्स से किसी तरह का कोई समझौता नहीं करेगी.
मेमोरी चिप की कीमतों के बढ़ने से हर कंपनी परेशान है क्योंकि कीमतों के बढ़ने से मोबाइल फोन की भी कीमतें धीरे-धीरें बढ़ती जा रही हैं जिससे ग्राहकों का बजट बिगड़ रहा है. अब खबर है कि Apple अपने डिस्प्ले सप्लायर से iPhone 18 Pro Max में इस्तेमाल होने वाले OLED पैनल की कीमतें कम करने के लिए कह रहा है. The Elec की एक नई रिपोर्ट के अनुसार, एपल ने आईफोन 18 प्रो मैक्स के लिए हर OLED पैनल के लिए लगभग 70 डॉलर (लगभग 6706 रुपए) देने का प्रस्ताव दिया है. रिपोर्ट में कहा गया है कि सैमसंग डिस्प्ले और एलजी डिस्प्ले से पैनल की सप्लाई लगभग 66.50 डॉलर (लगभग 6706 रुपए)की औसत कीमत पर करने की उम्मीद है, जो आईफोन 17 प्रो मैक्स के लिए उनके चार्ज से लगभग 20 फीसदी कम होगी.
हालांकि, यह ट्रेंड पूरी तरह से नया नहीं है, The Elec ने बताया कि हर न्यू जेनरेशन के साथ आईफोन के ओलेड पैनल की कीमतें धीरे-धीरे कम हुई हैं. उदाहरण के लिए, आईफोन 16 प्रो मैक्स के OLED पैनल की कीमत कथित तौर पर 100 डॉलर से ज्यादा थी, जबकि आईफोन 17 प्रो मैक्स के लिए कीमतें लगभग 80 डॉलर (लगभग 6706 रुपए) तक गिर गईं.
ओलेड पैनल का फायदा
एपल फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि डिस्प्ले की कम होती कीमतों का मतलब यह नहीं है कि ग्राहकों को घटिया प्रोडक्ट मिलेगा. आईफोन 18 प्रो सीरीज में सैमसंग डिस्प्ले के लेटेस्ट ऑर्गेनिक मटीरियल सेट से M16 OLED इस्तेमाल होने की उम्मीद है, इसे लेकर कहा जाता है कि एम16 ओलेड पैनल से ब्राइटनेस, लाइफ और कलर रिप्रोडक्शन में सुधार होता है.
जहां तक इस बात का सवाल है कि कंपनी iPhone 18 Pro Max के लिए कम डिस्प्ले प्राइस क्यों मांग रही है तो रिपोर्ट में बताया गया है कि कंपनी डिस्प्ले और कैमरा मॉड्यूल जैसे दूसरे जरूरी पार्ट्स के लिए कम प्राइस पर मोलभाव कर बढ़ती मेमोरी कॉस्ट को कम करने की कोशिश कर रही है.
रिपोर्ट में एक इंडस्ट्री अधिकारी के हवाले से कहा गया है, एपल की ओर से बढ़ती मेमोरी प्राइस के आधार पर पैनल सप्लायर्स से प्राइस में भारी कटौती की मांग कर रहा है. लेटेस्ट ऑर्गेनिक मटीरियल का इस्तेमाल करने वाले हाई-स्पेसिफिकेशन वाले प्रोडक्ट्स के लिए भी सप्लाई प्राइस गिर रहे हैं, इसलिए पैनल बनाने वालों की दूसरी छमाही की कमाई सप्लाई वॉल्यूम और कॉस्ट में कमी के आधार पर अलग-अलग होगी.
मार्केट रिसर्च फर्म यूबीआई रिसर्च के अनुसार, सैमसंग डिस्प्ले से इस साल iPhone 18 सीरीज़ के लिए लगभग 46 मिलियन OLED पैनल सप्लाई करने की उम्मीद है, जबकि एलजी डिस्प्ले से लगभग 41.09 मिलियन पैनल शिप करने की उम्मीद है. ज्यादातर पैनल आईफोन 18 प्रो और आईफोन 18 प्रो मैक्स मॉडल में इस्तेमाल होने की उम्मीद है.
iPhone 18 Pro Max Price (लीक)
IDC की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मेमोरी चिप की कमी की वजह से आईफोन 18 प्रो और आईफोन 18 प्रो मैक्स की कीमत में 200 डॉलर तक की बढ़ोतरी कर सकता है. यह रिपोर्ट एपल के उस ऐलान के कुछ ही समय बाद आई है जिसमें कंपनी ने मेमोरी चिप की कमी के कारण से मैकबुक और आईपैड की कीमतें बढ़ाने का ऐलान किया था.
ये भी पढ़ें- Flipkart Freedom Sale 2026 की तारीख का ऐलान, फोन,TV-लैपटॉप समेत हजारों प्रोडक्ट्स पर मिलेगी भारी छूट
Latest Stories
Bank of Baroda में सेंधमारी का दावा! डार्क वेब पर लीक हुआ 1TB कस्टमर डेटा?
OnePlus N6x: भारत में इस हफ्ते लॉन्च होगा ये दमदार फोन, सिंगल चार्ज पर चलेगा 2.5 दिन!
Flipkart Freedom Sale 2026 की तारीख का ऐलान, फोन,TV-लैपटॉप समेत हजारों प्रोडक्ट्स पर मिलेगी भारी छूट
