iPhone 17 Pro Max से ₹20,000 तक महंगा होगा 18 Pro Max! दमदार कैमरा, नया A20 Pro चिप समेत कई एडवांस फीचर्स बढ़ाएंगे कीमत
Apple का अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन iPhone 18 Pro Max भारत में iPhone 17 Pro Max के मुकाबले 10000 से 20000 रुपये तक महंगा हो सकता है. इसकी वजह नया A20 Pro चिपसेट, महंगे हार्डवेयर कंपोनेंट्स और कंपनी की प्राइसिंग रणनीति को माना जा रहा है. फोन में कैमरा, बैटरी और 5G कनेक्टिविटी समेत कई बड़े अपग्रेड भी मिल सकते हैं.
iPhone 18 Pro Max: अगर आप भी Apple के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन iPhone 18 Pro Max का इंतजार कर रहे हैं, तो उसके लॉन्च से पहले कीमत को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. नए iPhone में पहले से ज्यादा पावरफुल प्रोसेसर, कैमरा और बैटरी जैसे कई बड़े अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि इस फोन की संभावित कीमत कितनी हो सकती है और इसमें कौन-कौन से नए फीचर्स मिलने की उम्मीद है.
₹20,000 तक बढ़ सकती है कीमत
मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में iPhone 17 Pro Max की शुरुआती कीमत 1,49,900 रुपये है. वहीं, iPhone 18 Pro Max की शुरुआती कीमत 159900 रुपये से 169900 रुपये के बीच रह सकती है. यानी नए मॉडल के लिए ग्राहकों को मौजूदा मॉडल के मुकाबले 10000 से 20000 रुपये तक ज्यादा खर्च करना पड़ सकता है.
क्यों बढ़ सकती है कीमत?
रिपोर्ट के मुताबिक, कीमत बढ़ने की सबसे बड़ी वजह Apple का नया A20 Pro चिपसेट है, जिसे 2 नैनोमीटर (2nm) प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर तैयार किए जाने की चर्चा है. इस नई चिप को बनाने की लागत पहले के मुकाबले अधिक बताई जा रही है. इसके अलावा मेमोरी की बढ़ती कीमत, प्रीमियम कंपोनेंट्स, Apple की रीजनल प्राइसिंग रणनीति, इंपोर्ट ड्यूटी और अलग-अलग स्टोरेज वेरिएंट भी इसकी कीमत को प्रभावित कर सकते हैं.
क्या मिल सकते हैं नए फीचर्स?
रिपोर्ट के अनुसार, iPhone 18 Pro Max में Variable Aperture वाला प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है, जिससे अलग-अलग रोशनी में बेहतर तस्वीरें ली जा सकेंगी. टेलीफोटो कैमरे में भी अपग्रेड देखने को मिल सकता है, जिससे जूम क्वालिटी और इमेज प्रोसेसिंग बेहतर होने की उम्मीद है.
फोन में 6.9 इंच का डिस्प्ले बरकरार रह सकता है, लेकिन बेहतर LTPO तकनीक मिलने की संभावना है, जिससे बैटरी की खपत कम होगी. इसके अलावा Dynamic Island का आकार भी पहले से छोटा किया जा सकता है.
बैटरी और कनेक्टिविटी में भी होगा अपग्रेड
रिपोर्ट के मुताबिक, नए iPhone में बड़ी बैटरी, बेहतर 5G परफॉर्मेंस के लिए Apple का अगली पीढ़ी का C2 मॉडेम, सैटेलाइट कनेक्टिविटी और नए कलर ऑप्शन मिल सकते हैं. इसके अलावा रियर कैमरा मॉड्यूल और डिजाइन में भी कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं.
कब हो सकता है लॉन्च?
Apple सितंबर 2026 में अपने सालाना लॉन्च इवेंट के दौरान iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को पेश कर सकता है. हालांकि, कंपनी ने अभी तक कीमत और फीचर्स को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है. इसलिए फिलहाल यह जानकारी एनालिस्ट्स की रिपोर्ट और सप्लाई चेन से सामने आई जानकारियों पर आधारित है.
इसे भी पढ़ें- Samsung का बड़ा धमाका! लॉन्च किए Galaxy Z8 Series के 3 नए फोल्डेबल स्मार्टफोन्स, आज रात से शुरू होगी प्री-ऑर्डर
Latest Stories
Samsung का बड़ा धमाका! लॉन्च किए Galaxy Z8 Series के 3 नए फोल्डेबल स्मार्टफोन्स, आज रात से शुरू होगी प्री-ऑर्डर
बिना इंटरनेट के भी होगा UPI पेमेंट! NPCI ला रहा नया ‘Tap-to-Pay’ फीचर; जानें कैसे करेगा काम
कौन हैं उदय रुद्दाराजू? जो बने OpenAI के नए CTO; अब संभालेंगे AI के भविष्य की कमान
