48MP कैमरा, A20 चिप और OLED डिस्प्ले, लीक हुए iPhone 18 के फीचर्स
iPhone 18 Leaks: एपल ने आईफोन 18 प्रो, आईफोन 18 प्रो मैक्स और आईफोन डुओ को लॉन्च कर दिया है, अब कंपनी अगले साल के शुरुआत में आईफोन 18 को लॉन्च कर सकती है. लॉन्च से पहले इस अपकमिंग स्मार्टफोन के फीचर्स लीक हो गए हैं.
Highlights
- अगले साल लॉन्च होगा आईफोन 18.
- A20 चिपसेट से होगा लैस.
- बेहतर एआई के लिए मिल सकती है 9 जीबी रैम.
सितंबर में iPhone 18 Pro Series और iPhone Duo के लॉन्च के बाद अब Apple का फोकस iPhone 18 पर है. इस स्टैंडर्ड मॉडल को अगले साल के शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है. हालांकि कंपनी ने अब तक कोई भी डिटेल्स कंफर्म नहीं की है लेकिन अब हाल ही में एक टिपस्टर ने इस अपकमिंग स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स का हिंट दिया है.
iPhone 18 Specifications (लीक)
चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म वीबो पर टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट के मुताबिक, आईफोन 18 को 2027 के पहले छह महीनों में iPhone 18e और iPhone Air 2 के साथ उतारा जा सकता है. ऐसा कहा जा रहा है कि कंपनी नवंबर से आईफोन 18 प्रोडक्शन शुरू करने की प्लानिंग कर रही है.
आईफोन 18 में 1.5K रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.3 इंच OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है. टिपस्टर के मुताबिक, इसमें डायनामिक आइलैंड डिजाइन हो सकता है और यह 2nm प्रोसेस से बने नेक्स्ट-जेनरेशन A20 चिपसेट के साथ आ सकता है.
इस हैंडसेट में बड़ी बैटरी, फेस आईडी और 48 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा सिस्टम मिल सकता है. कीमत भी एक दिलचस्प बात हो सकती है, डिजिटल चैट स्टेशन का दावा है कि हैंडसेट की कीमत बढ़ सकती है. हालांकि, यह नहीं बताया गया है कि हैंडसेट की कीमत कितनी हो सकती है.
iPhone 17 Price
एपल ने आईफोन 17 के 256 जीबी वेरिएंट को 82900 रुपए में उतारा था, लेकिन मेमोरी कंपोनेंट्स की आसमान छूती कीमतों की वजह से कंपनी ने इस फोन की कीमत बढ़ा दी थी. अब इस हैंडसेट का 256 जीबी वेरिएंट 99,900 रुपए में मिल रहा है.
पिछली रिपोर्ट्स से पता चलता है कि स्टैंडर्ड iPhone 18 और iPhone 18e को Apple के ऑन-डिवाइस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फीचर्स को सपोर्ट करने के लिए मेमोरी अपग्रेड भी मिल सकता है.
TF इंटरनेशनल सिक्योरिटीज के एनालिस्ट मिंग-ची कुओ ने दावा किया कि दोनों मॉडल 9 जीबी रैम के साथ आ सकते हैं जबकि आईफोन 17 और आईफोन 17ई में 8GB रैम है. कुओ के अनुसार, एक्स्ट्रा मेमोरी हैंडसेट को एपल इंटेलिजेंस फीचर्स को ज्यादा आसानी से हैंडल करने में मदद कर सकती है क्योंकि iOS 27 कंपनी के AI प्लेटफॉर्म के साथ ज्यादा टाइट सिस्टम-लेवल इंटीग्रेशन लाता है.
ये भी पढ़ें- 14999 रुपए में 43 इंच QLED स्मार्ट टीवी, Flipkart Sale में मिल रही ये 3 बेस्ट डील्स
Latest Stories
14999 रुपए में 43 इंच QLED स्मार्ट टीवी, Flipkart Sale में मिल रही ये 3 बेस्ट डील्स
Google लाया Dreambeans ऐप, फोटोज और जेमिनी से जुड़कर बनाएगा पर्सनलाइज्ड स्टोरीज!
महंगे फ्लैगशिप पर न खर्च करें पैसे, समझें क्यों 2-3 साल पुराना फोन भी एकदम परफेक्ट और कब बदलें?
