TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

Jio Plan: 470 रुपए में 3300GB हाई स्पीड डेटा, साथ में अनलिमिटेड कॉलिंग का भी फायदा

Jio Fiber Plans: रिलायंस जियो के पास 399 रुपए वाला सबसे सस्ता ब्रॉडबैंड प्लान उपलब्ध है, लेकिन यहां गौर करने वाली बात यह है कि आपको 18 फीसदी जीएसटी भी देना होगा. जीएसटी देने के बाद भी इस सस्ते प्लान में कंपनी की तरफ से 3 टीबी डेटा दिया जाता है.

जियो फाइबर ब्रॉडबैंड प्लान Image Credit: Magnific/File Photo

Highlights

  • जियो के सस्ते ब्रॉडबैंड प्लान की कीमत 399 रुपए.
  • मिलेगी 30Mbps की इंटरनेट स्पीड.
  • अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 3TB डेटा का फायदा.

Jio Fiber Plan: घर के लिए नया ब्रॉडबैंड कनेक्शन लेना है तो हम आज आपको रिलायंस जियो के सबसे सस्ते Broadband Plan के बारे में जानकारी देने वाले हैं, इस प्लान की कीमत 399 रुपए है. 399 रुपए वाले प्लान के साथ 18 फीसदी का जीएसटी भी चार्ज किया जाएगा, जीएसटी लगने के बाद ये प्लान आपको 470.82 रुपए का पड़ेगा. जीएसटी का जिक्र कंपनी ने अपनी आधिकारिक साइट पर भी किया है. जियो का ये प्लान कौन-कौन से बेनिफिट्स ऑफर करता है, चलिए जानते हैं. नए कस्टमर्स के लिए 6 और 12 महीने के प्लान्स भी हैं.

Jio Fiber 399 Plan Details

जियो की ऑफिशियल साइट जियो डॉट कॉम पर दी गई जानकारी के मुताबिक, इस ब्रॉडबैंड प्लान के साथ 30Mbps की स्पीड मिलती है. साथ ही कंपनी लोकल और एसटीडी के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग बेनिफिट भी देती है. अब यहां पर सवाल यह है कि 399 रुपए वाले इस प्लान के साथ आखिर कितने जीबी हाई स्पीड डेटा दिया जाता है.

(फोटो- जियो डॉट कॉम)

कंपनी ने प्लान के बारे में बताया है कि जियो फाइबर यूजर्स को कंपनी की कर्मशियल यूसेज पॉलिसी के तहत डेटा ऑफर किया जाता है और कंपनी की पॉलिसी के मुताबिक, ये प्लान 3 टीबी (यानी 3300 जीबी डेटा) ऑफर करता है. ये प्लान अभी चुनिंदा लोकेशन में उपलब्ध है जहां कंपनी की फाइबर सर्विस मिलती है.

Jio Broadband Plans

अगर 30Mbps की स्पीड आपको कम लग रही है तो कंपनी के पास नए और पुराने दोनों ही कस्टमर्स के लिए 100Mbps, 150Mbps, 300Mbps, 500Mbps और 1Gbps हाई स्पीड ऑफर करने वाले प्लान्स भी हैं. 30 और 100Mbps स्पीड के साथ 3 प्लान्स ऑप्शन, 150, 300 और 500Mbps स्पीड के साथ सिंगल प्लान ऑप्शन्स और 1Gbps स्पीड के साथ आपको दो प्लान्स ऑप्शन्स मिलेंगे.

कैसे लें नया जियो फाइबर कनेक्शन?

घर पर नया जियो फाइबर कनेक्शन लेना चाहते हैं तो जियो डॉट कॉम पर जाएं, फिर Home सेक्शन में Get JioHome ऑप्शन पर क्लिक कर, जानकारी भरकर सबमिट करें. या फिर नजदीकी जियो स्टोर जाकर अधिक जानकारी लें.

ये भी पढ़ें- 7000mAh बैटरी-50MP कैमरा और कीमत 11999 रुपए, लॉन्च हुआ Karbonn Rebel