Flipkart Freedom Sale 2026 की तारीख का ऐलान, फोन,TV-लैपटॉप समेत हजारों प्रोडक्ट्स पर मिलेगी भारी छूट
Flipkart Freedom Sale 2026 Date: फ्लिपकार्ट पर फ्रीडम सेल जल्द शुरू होने वाली है, उम्मीद है कि अमेजन भी जल्द सेल की घोषणा कर सकता है. आप लोगों को फ्लिपकार्ट सेल के दौरान स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी, लैपटॉप, वॉशिंग मशीन समेत हजारों प्रोडक्ट्स को सस्ते में खरीदने का मौका मिलेगा.
हर साल की तरह इस साल भी 15 अगस्त से पहले Flipkart पर सेल शुरू होने वाली है, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर एक बैनर से ये कंफर्म हुआ है कि 8 अगस्त 2026 से Flipkart Freedom Sale 2026 शुरू होगी. फिलहाल यह साफ नहीं है कि सेल कब तक लाइव रहेगी लेकिन हर बार की तरह इस बार भी आप लोगों को हजारों प्रोडक्ट्स सस्ते में खरीदने का बढ़िया मौका मिलेगा.
फ्लिपकार्ट सेल के लिए माइक्रोसाइट बनाई गई है जिससे देखने से पता चलता है कि कौन-कौन से प्रोडक्ट्स को सस्ते में बेचा जाएगा. फ्लिपकार्ट ने सेल का ऐलान कर दिया है तो अब उम्मीद है कि अमेजन पर भी सेल की घोषणा हो सकती है, अमेजन और फ्लिपकार्ट दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर एक-साथ सेल शुरू होने से सबसे बड़ा फायदा ग्राहकों को ये होता है कि दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर डील्स को कंपेयर करने का फायदा मिल जाता है.
फ्लिपकार्ट प्लस मेंबर्स के लिए 24 घंटे पहले शुरू होगी सेल
फ्लिपकार्ट सेल शुरू होने से पहले हर बार की तरह इस बार भी प्लस, ब्लैक और फ्लिपकार्ट क्रेडिट कार्ड मेंबर्स के लिए सेल 24 घंटे पहले शुरू हो जाएगी. इस बार सेल के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के साथ हाथ मिलाया गया है, इसका मतलब ये है कि अगर आप खरीदारी करते वक्त एसबीआई क्रेडिट कार्ड (ईएमआई और नॉन-ईएमआई) से भुगतान करते हैं तो आपको 10 फीसदी इंस्टेंट डिस्काउंट का फायदा मिलेगा.
Flipkart Freedom Sale Deals
सेल के लिए बनी माइक्रोसाइट से पता चलता है कि सेल के दौरान आप लोगों को टॉप डील्स, Rush Hours डील्स, टिक टॉक डील्स और डील्स ऑफ द डे जैसे ऑफर्स का फायदा मिलेगा. अगर आप iPhone 17 पर डिस्काउंट का इंतजार कर रहे हैं तो आपके पास सेल में इस फोन को सस्ते में खरीदने का बढ़िया मौका होगा, फिलहाल डील से पर्दा नहीं उठाया गया है कि ये फोन सेल में छूट के बाद किस कीमत में बेचा जाएगा. Samsung Galaxy S25, Motorola Edge 70 Fusion पर भी छूट मिलेगी, फिलहाल डील से पर्दा उठना बाकी है. इसके अलावा आसुस कंपनी के लैपटॉप और मॉनिटर, टीसीएल कंपनी के 55 इंच QLED टीवी और वॉशिंग मशीन पर बंपर डिस्काउंट मिलेगा. उम्मीद है कि जैसे-जैसे सेल की तारीख नजदीक आएगी, डील्स से पर्दा उठने लगेगा.
ये भी पढ़ें- मेमोरी और स्टोरेज चिप्स के दाम अगले साल होंगे कम! लेकिन 2028 तक बनी रहेगी किल्लत, जानें पूरा मामला
Latest Stories
OnePlus N6x: भारत में इस हफ्ते लॉन्च होगा ये दमदार फोन, सिंगल चार्ज पर चलेगा 2.5 दिन!
मेमोरी और स्टोरेज चिप्स के दाम अगले साल होंगे कम! लेकिन 2028 तक बनी रहेगी किल्लत, जानें पूरा मामला
iPhone 17 Pro Max से ₹20,000 तक महंगा होगा 18 Pro Max! दमदार कैमरा, नया A20 Pro चिप समेत कई एडवांस फीचर्स बढ़ाएंगे कीमत
