Vivo की नई स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च, 25 दिन चलेगी बैटरी, कीमत 14,999 रुपये
Vivo Watch GT 2, Vivo Watch GT 2 Price in India, Vivo Watch GT 2 Features, Vivo Smartwatch, Vivo Watch GT 2 Battery Life, Vivo Watch GT 2 Specifications, AMOLED Smartwatch, Vivo Watch GT 2 Launch
Highlights
- Vivo Watch GT 2 भारत में 14,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च, दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध.
- स्मार्टवॉच में 2.07 इंच की कर्व्ड AMOLED स्क्रीन और 2,400 निट्स की ब्राइटनेस मिलती है.
- कंपनी का दावा है कि वॉच को एक बार चार्ज करने पर 25 दिन तक चला सकते हैं.
स्मार्टवॉच पसंद करने वाले लोगों के लिए Vivo ने नया विकल्प पेश किया है. कंपनी ने भारत में Vivo Watch GT 2 को लॉन्च कर दिया है. इसकी कीमत 14,999 रुपये रखी गई है. इस वॉच में बड़ी AMOLED स्क्रीन के साथ हार्ट रेट और ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटर करने जैसे फीचर दिए गए हैं. इसमें 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड भी मिलते हैं. इसकी सबसे खास बात बैटरी है, जिसे लेकर कंपनी ने 25 दिन तक चलने का दावा किया है.
Vivo Watch GT 2 की कीमत और कहां से खरीदें?
Vivo Watch GT 2 को भारत में 14,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है. यह स्मार्टवॉच दो कलर ऑप्शन Obsidian Black और Stellar White में उपलब्ध होगी. ग्राहक इसे Amazon, Flipkart और दूसरे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से खरीद सकते हैं. इसके अलावा Vivo India की ऑनलाइन स्टोर और देशभर के रिटेल स्टोर पर भी यह स्मार्टवॉच मिलेगी. इस कीमत पर कंपनी ने इसे कई स्मार्ट फीचर्स के साथ पेश किया है.
बड़ी कर्व्ड AMOLED स्क्रीन के साथ आती है वॉच
Vivo Watch GT 2 में 2.07 इंच की रेक्टेंगुलर 2.5D कर्व्ड AMOLED स्क्रीन दी गई है. इसका रेजोल्यूशन 432 x 514 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 60Hz है. कंपनी के मुताबिक, इसकी स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 2,400 निट्स तक है. इससे तेज रोशनी में भी स्क्रीन पर कंटेंट देखना आसान हो सकता है. इसके बेजल करीब 1.8mm पतले हैं और स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 82.4 प्रतिशत है. इसका केस एल्यूमिनियम से बना है.
हार्ट रेट और ब्लड ऑक्सीजन की मिलेगी जानकारी
इस स्मार्टवॉच में हेल्थ ट्रैकिंग के लिए ऑप्टिकल हार्ट रेट सेंसर और ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटर दिया गया है. इसमें 100 से ज्यादा पहले से मौजूद स्पोर्ट्स मोड मिलते हैं. इसके अलावा एक्सेलेरेशन सेंसर, जायरोस्कोप, जियोमैग्नेटिक सेंसर, एंबिएंट लाइट सेंसर और हॉल सेंसर भी दिए गए हैं. यह स्मार्टवॉच BlueOS 3.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करती है.
GPS, Bluetooth और SOS फीचर भी मौजूद
कनेक्टिविटी के लिए Vivo Watch GT 2 में Bluetooth 5.4, NFC और GPS का सपोर्ट मिलता है. इसके साथ GLONASS, Galileo और BeiDou नेविगेशन सिस्टम भी दिए गए हैं. वॉच में 2ATM वाटर रेसिस्टेंस रेटिंग मिलती है. इसमें Emergency SOS Assist फीचर भी दिया गया है. कंपनी का दावा है कि इमरजेंसी की स्थिति में यह फीचर कुछ ही सेकंड में यूजर के कॉन्टैक्ट तक पहुंचने में मदद कर सकता है.
25 दिन तक चलेगी बैटरी
Vivo Watch GT 2 की सबसे खास बात इसकी बैटरी है. कंपनी का दावा है कि यह स्मार्टवॉच अधिकतम 25 दिन तक चल सकती है. हालांकि, यह बैटरी लाइफ इस्तेमाल के तरीके पर निर्भर करेगी. सामान्य इस्तेमाल में इसकी बैटरी 14 दिन तक चलने का दावा किया गया है. वहीं, ऑलवेज ऑन डिस्प्ले (AOD) फीचर चालू रखने पर बैटरी 12 दिन तक चल सकती है. इस तरह वॉच को बार-बार चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
यह भी पढ़ें: कभी किराने की दुकान पर करता था सफाई, फिर ऐसे बना डाला WhatsApp, अब दुनिया पर करता है राज
Latest Stories
200MP पेरीस्कोप कैमरा और 7800mAh बैटरी, लॉन्च हुआ पावरफुल फीचर्स वाला Vivo X500 Pro Max
कभी किराने की दुकान पर करता था सफाई, फिर ऐसे बना डाला WhatsApp, अब दुनिया पर करता है राज
7500mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और मीडियाटेक प्रोसेसर, लॉन्च हुआ Vivo X500
