TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

₹4400 सस्ती हुई चांदी, सोना ₹1400 लुढ़का, जानें आपके शहर में क्या हैं 24-22-18 कैरेट के ताजा भाव

एक दिन की तेजी के बाद 24 नवंबर को सोने और चांदी की कीमतों में फिर गिरावट आ गई. MCX पर सोने का वायदा भाव 1,373 रुपये टूटकर 1,24,623 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. वहीं, चांदी 4,401 रुपये गिरकर 1,49,816 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई. चांदी में सोने के मुकाबले ज्यादा गिरावट दर्ज हुई.

सोने-चांदी में गिरावट Image Credit: Money9 Live

Highlights

  • 24 नवंबर को सोने-चांदी के दाम कम हुए है.
  • सोना 1400 रुपये तो वहीं चांदी 4400 रुपये तक सस्ता हुए हैं.
  • MCX पर भी दोनों धातुओं के भाव घटे हैं.

Gold Silver Price Today: एक दिन की तेजी के बाद सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर गिरावट लौट आई है. 24 नवंबर को MCX पर शाम के कारोबार में दोनों कीमती धातुओं पर बिकवाली का दबाव देखने को मिला. सोने का वायदा भाव 1,373 रुपये यानी 1.09 फीसदी टूटकर 1,24,623 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. वहीं, चांदी की कीमतों में ज्यादा गिरावट रही. चांदी का वायदा भाव 4,401 रुपये यानी 2.85 फीसदी फिसलकर 1,49,816 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया.

रिटेल बाजार में क्या है रेट?

सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में आई गिरावट का असर रिटेल बाजार में भी देखने को मिल रहा है. Bullions के डेटा के अनुसार, 24 कैरेट वाला गोल्ड लगभग 1400 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है तो वहीं चांदी 4440 रुपये किलो सस्ती हुई है. हालांकि, ज्वेलरी खरीदने पर ग्राहकों को इन कीमतों के अलावा 3 फीसदी GST और मेकिंग चार्ज भी देना होगा.

Source – Bullions

MCX पर क्या है भाव?

गुरु नानक जयंती के अवसर पर 24 नवंबर को MCX पर सुबह के कारोबारी सत्र में कारोबार बंद रहा. हालांकि, शाम के सत्र में सोने और चांदी की कीमतों में तेज गिरावट देखने को मिली. इसका असर वायदा बाजार (Futures Contract) पर भी पड़ा. MCX पर सोने का 4 दिसंबर 2026 एक्सपायरी वाला वायदा भाव 1.09 फीसदी यानी 1,373 रुपये गिरकर 1,24,623 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. कारोबार के दौरान सोने ने 1,24,402 रुपये का निचला स्तर और 1,25,549 रुपये का ऊपरी स्तर छुआ.

वहीं, चांदी की कीमतों में सोने के मुकाबले ज्यादा गिरावट दर्ज की गई. MCX पर चांदी का 4 दिसंबर 2026 एक्सपायरी वाला वायदा भाव 2.85 फीसदी यानी 4,401 रुपये टूटकर 1,49,816 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया. कारोबारी सत्र के दौरान चांदी का भाव 1,49,233 रुपये के निचले स्तर तक फिसल गया, जबकि इसका ऊपरी स्तर 1,51,200 रुपये रहा. इस तरह शाम के कारोबार में सोने और चांदी दोनों पर बिकवाली का दबाव देखने को मिला.

देश के प्रमुख शहरों में सोने का भाव (रुपये प्रति ग्राम)

शहर24 कैरेट22 कैरेट18 कैरेट
चेन्नई12,78011,7159,585
मुंबई12,78011,7159,585
दिल्ली12,79011,7309,600
कोलकाता12,78011,7159,585
बेंगलुरु12,78011,7159,585
हैदराबाद12,78011,7159,585
केरल12,78011,7159,585
पुणे12,78011,7159,585
वडोदरा12,78011,7209,590
अहमदाबाद12,78011,7209,590
Source – Good Returns

देश के प्रमुख शहरों में चांदी का भाव

शहर10 ग्राम100 ग्राम1 किलोग्राम
चेन्नई1,750 रुपये17,500 रुपये1,75,000 रुपये
मुंबई1,750 रुपये17,500 रुपये1,75,000 रुपये
दिल्ली1,750 रुपये17,500 रुपये1,75,000 रुपये
कोलकाता1,750 रुपये17,500 रुपये1,75,000 रुपये
बेंगलुरु1,750 रुपये17,500 रुपये1,75,000 रुपये
हैदराबाद1,750 रुपये17,500 रुपये1,75,000 रुपये
केरल1,750 रुपये17,500 रुपये1,75,000 रुपये
पुणे1,750 रुपये17,500 रुपये1,75,000 रुपये
वडोदरा1,750 रुपये17,500 रुपये1,75,000 रुपये
अहमदाबाद1,750 रुपये17,500 रुपये1,75,000 रुपये
Source – Good Returns

यह भी पढ़ें: Multibagger Stock: 3 साल में 540% रिटर्न, FIIs बढ़ा रहे हिस्सेदारी, फंडामेंटल्स भी मजबूत, 125% बढ़ा मुनाफा

डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है.