HDFC SKY vs Kotak Neo: F&O ट्रेडिंग में कौन सस्ता? डिलीवरी शेयर खरीदने पर किसमें होगी ज्यादा बचत
HDFC SKY और Kotak Neo में ब्रोकरेज चार्ज को लेकर बड़ा अंतर है. F&O ट्रेडिंग में Kotak Neo सिर्फ ₹10 प्रति ऑर्डर लेता है, जबकि HDFC SKY में ₹20 चार्ज लगता है. वहीं, इक्विटी डिलीवरी और सालाना AMC के मामले में HDFC SKY सस्ता है. जानिए दोनों प्लेटफॉर्म की फीस और आपके लिए कौन सा बेहतर रहेगा.
Highlights
- क्राउडस्ट्राइक जेडस्केलर को 43.9 अरब डॉलर में खरीदने जा रही है
- जय चौधरी और परिवार के पास कंपनी की करीब 34 फीसदी हिस्सेदारी
- 5 लाख डॉलर की बचत से शुरू हुआ कारोबार अरबों डॉलर पहुंचा
शेयर बाजार में ट्रेडिंग करने वालों के लिए ब्रोकरेज चार्ज काफी मायने रखता है. खासकर फ्यूचर एंड ऑप्शंस (F&O) में सक्रिय ट्रेडर्स को महीने में कई बार खरीद-बिक्री करनी पड़ती है. ऐसे में हर ऑर्डर पर लगने वाला छोटा सा शुल्क भी महीने के आखिर में बड़ा खर्च बन सकता है. HDFC SKY और Kotak Neo दो ऐसे प्लेटफॉर्म हैं, जिनकी ब्रोकरेज दरों में काफी अंतर है. Kotak Neo के Trade Free Plan में F&O ट्रेडिंग पर ₹10 प्रति ऑर्डर ब्रोकरेज लगती है, जबकि HDFC SKY में यह शुल्क ₹20 है. हालांकि, इक्विटी डिलीवरी के मामले में HDFC SKY का चार्ज कम है. ऐसे में जानते हैं कि किस तरह के निवेशक के लिए कौन सा प्लेटफॉर्म ज्यादा किफायती है.
F&O ट्रेडिंग में Kotak Neo से होगी ज्यादा बचत
अगर आप फ्यूचर और ऑप्शंस में नियमित ट्रेडिंग करते हैं तो Kotak Neo की ब्रोकरेज दर आपके लिए फायदेमंद हो सकती है. इसके Trade Free Plan में F&O कैरी फॉरवर्ड ट्रेड पर ₹10 प्रति ऑर्डर चार्ज लगता है. इंट्राडे ट्रेडिंग में भी ₹10 या 0.05% ब्रोकरेज देनी होती है, इनमें से जो रकम कम होगी वही लागू होगी.
वहीं, HDFC SKY में ऑप्शंस ट्रेडिंग के लिए ₹20 प्रति ऑर्डर ब्रोकरेज निर्धारित है. फ्यूचर ट्रेडिंग पर ₹20 या टर्नओवर का 2.5%, जो भी कम हो, चार्ज किया जाता है.
दोनों के बीच अंतर को एक उदाहरण से समझ सकते हैं. अगर कोई ट्रेडर महीने में 100 F&O ऑर्डर लगाता है तो Kotak Neo में उसकी ब्रोकरेज ₹1,000 होगी. वहीं HDFC SKY में उसे ₹2,000 देने होंगे. यानी Kotak Neo में सीधे ₹1,000 की बचत होगी. यह गणना अन्य टैक्स और वैधानिक शुल्क से पहले की है.
डिलीवरी शेयर खरीदने पर HDFC SKY का फायदा
F&O के अलावा अगर आप शेयरों में निवेश भी करते हैं तो ब्रोकरेज का गणित बदल जाता है. इक्विटी डिलीवरी के मामले में HDFC SKY की दर Kotak Neo के मुकाबले काफी कम है.
Kotak Neo के Trade Free Plan में डिलीवरी ऑर्डर पर कुल ऑर्डर वैल्यू का 0.20% ब्रोकरेज लगता है. दूसरी तरफ HDFC SKY में डिलीवरी के लिए फ्लैट ₹20 प्रति ऑर्डर चार्ज लिया जाता है.
उदाहरण के लिए, अगर आप ₹1 लाख के शेयर खरीदते हैं तो Kotak Neo में ₹200 ब्रोकरेज देनी होगी. वहीं HDFC SKY में यही खर्च सिर्फ ₹20 होगा. इस तरह HDFC SKY में एक ऑर्डर पर ₹180 की बचत हो सकती है.
हालांकि, Kotak Neo का Trade Free Youth Plan भी उपलब्ध है. 30 साल से कम उम्र के पात्र निवेशकों को इस प्लान में डिलीवरी ट्रेडिंग पर जीरो ब्रोकरेज का फायदा मिलता है. इसके लिए ₹99 का अकाउंट ओपनिंग चार्ज देना होता है.
AMC और दूसरे चार्ज में किसका पलड़ा भारी?
ट्रेडिंग अकाउंट चुनते समय सिर्फ खरीद-बिक्री पर लगने वाली ब्रोकरेज ही नहीं, बल्कि सालाना मेंटेनेंस चार्ज यानी AMC भी देखना चाहिए. यह शुल्क डीमैट अकाउंट को बनाए रखने के लिए लिया जाता है.
HDFC SKY में पहले साल डीमैट AMC नहीं लगता. दूसरे साल से ₹240 सालाना चार्ज देना होता है. वहीं Kotak Neo में सालाना AMC ₹600 है.
इस लिहाज से HDFC SKY में हर साल ₹360 की बचत होती है. हालांकि, कुल खर्च का फैसला आपके ट्रेडिंग वॉल्यूम और चुने गए प्लान पर निर्भर करेगा.
HDFC SKY और Kotak Neo की ब्रोकरेज की तुलना
| शुल्क का प्रकार | HDFC SKY | Kotak Neo Trade Free |
|---|---|---|
| इक्विटी फ्यूचर्स | ₹20 या 2.5%, जो कम हो | ₹10 प्रति ऑर्डर |
| इक्विटी ऑप्शंस | ₹20 प्रति ऑर्डर | ₹10 प्रति ऑर्डर |
| करेंसी F&O | ₹20 प्रति ऑर्डर | ₹10 प्रति ऑर्डर |
| कमोडिटी | ₹20 प्रति ऑर्डर | ₹10 प्रति ऑर्डर |
| डिलीवरी | ₹20 प्रति ऑर्डर | 0.20% |
| कॉल एंड ट्रेड | ₹20 प्रति कॉल | ₹49 + GST |
| ऑटो स्क्वायर ऑफ | ₹20 या 2.5%, जो कम हो | ₹49 + GST |
| अकाउंट ओपनिंग | मुफ्त | मुफ्त |
| डीमैट AMC | पहला साल मुफ्त, फिर ₹240 | ₹600 सालाना |
दोनों प्लेटफॉर्म के ट्रेडिंग टूल्स में क्या अंतर?
ब्रोकरेज के अलावा ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर मिलने वाले फीचर्स भी अहम होते हैं. खासकर F&O ट्रेडर्स के लिए ऑप्शन चेन, मार्जिन कैलकुलेटर और स्ट्रैटेजी बिल्डर जैसे टूल्स उपयोगी साबित हो सकते हैं.
HDFC SKY पर ब्रैकेट ऑर्डर, ओपन इंटरेस्ट डेटा के साथ ऑप्शन चेन, पेऑफ चार्ट वाला स्ट्रैटेजी बिल्डर और लाइव मार्जिन कैलकुलेटर जैसे फीचर्स मिलते हैं.
इन टूल्स की मदद से ट्रेडर ऑर्डर लगाने से पहले संभावित मुनाफे और नुकसान का अनुमान लगा सकते हैं. साथ ही ट्रेड के लिए कितने मार्जिन की जरूरत होगी, इसकी जानकारी भी मिलती है.
हालांकि, किसी प्लेटफॉर्म पर ज्यादा फीचर्स होने का मतलब यह नहीं है कि वहां ट्रेडिंग हमेशा बेहतर होगी. ऑर्डर एग्जीक्यूशन, प्लेटफॉर्म की स्थिरता और इस्तेमाल में आसानी जैसे पहलुओं को भी ध्यान में रखना चाहिए.
किस तरह के ट्रेडर के लिए कौन सा प्लेटफॉर्म बेहतर?
Kotak Neo: अगर आपका ज्यादातर कारोबार फ्यूचर और ऑप्शंस में है और आप रोजाना कई ऑर्डर लगाते हैं तो Kotak Neo का Trade Free Plan कम ब्रोकरेज के लिहाज से बेहतर विकल्प हो सकता है. इसमें प्रति F&O ऑर्डर ₹10 का शुल्क लगता है. 30 साल से कम उम्र के पात्र निवेशकों के लिए इसका Youth Plan भी फायदेमंद हो सकता है.
HDFC SKY: अगर आप F&O के साथ-साथ शेयरों की डिलीवरी भी लेते हैं तो HDFC SKY पर विचार कर सकते हैं. इसमें डिलीवरी ऑर्डर पर फ्लैट ₹20 ब्रोकरेज और दूसरे साल से ₹240 सालाना AMC लगता है. इसके अलावा कई ट्रेडिंग टूल्स भी उपलब्ध हैं.
सिर्फ ब्रोकरेज नहीं, कुल खर्च देखकर खोलें अकाउंट
HDFC SKY और Kotak Neo में से कौन सा प्लेटफॉर्म सस्ता है, इसका जवाब आपकी ट्रेडिंग शैली पर निर्भर करता है. F&O ट्रेडिंग में Kotak Neo की ₹10 प्रति ऑर्डर ब्रोकरेज कम खर्च वाली है. दूसरी ओर, इक्विटी डिलीवरी और सालाना AMC के मामले में HDFC SKY का खर्च कम है.
इसलिए अकाउंट खोलने से पहले यह देखना जरूरी है कि आप महीने में कितने F&O ऑर्डर लगाते हैं और कितने रुपये के शेयर डिलीवरी में खरीदते हैं. इसके साथ ही अन्य वैधानिक शुल्क, GST और संबंधित प्लान की शर्तों को भी समझें. दोनों ब्रोकर्स की आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूदा ब्रोकरेज दरों की पुष्टि करने के बाद ही फैसला लें.
Latest Stories
5 साल में 1 लाख बने ₹1.6 करोड़! 2 रुपये से 300 के पार पहुंचा स्टॉक, जानें फंडामेंटल्स और वैल्यूएशन की पूरी डिटेल्स
Multibagger Stock: 3 साल में 540% रिटर्न, FIIs बढ़ा रहे हिस्सेदारी, फंडामेंटल्स भी मजबूत, 125% बढ़ा मुनाफा
8% ब्याज वाली FD छोड़ें या नहीं? ये 5 शेयर दे चुके हैं 19% तक डिविडेंड
