TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

5 साल में 1 लाख बने ‌₹1.6 करोड़! 2 रुपये से 300 के पार पहुंचा स्टॉक, जानें फंडामेंटल्स और वैल्यूएशन की पूरी डिटेल्स

Cupid के शेयर ने पिछले पांच साल में निवेशकों को 16,332 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है. इस दौरान 1 लाख रुपये का निवेश बढ़कर करीब 1.64 करोड़ रुपये हो गया. कंपनी की रेवेन्यू और प्रॉफिट ग्रोथ 130 फीसदी से ज्यादा रही है. हालांकि, इसका P/E Ratio इंडस्ट्री के मुकाबले काफी ऊंचा है. जानें कंपनी के फंडामेंटल्स और वित्तीय सेहत.

cupid के शेयर Image Credit: Canva

Highlights

  • Cupid ने बीते पांच साल में निवेशकों को 16 हजार फीसदी से अधिक का रिटर्न दिया है.
  • 1 लाख रुपये का निवेश 1.6 करोड़ रुपये से अधिक हो गया.
  • कंपनी हाई वैल्यूएशन पर कारोबार कर रही है.

Multibagger Stocks: मेल और फीमेल कंडोम, पर्सनल लुब्रिकेंट और कई तरह के डायग्नोस्टिक टेस्ट करने वाली किट बनाने वाली कंपनी Cupid का नाम सुनते ही Multibagger Return दिमाग में आता है. इसकी वजह है कि इस स्टॉक ने बीते कुछ सालों में निवेशकों को मालामाल किया है. पिछले पांच साल में Cupid के शेयर ने 16,332 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है.

जिस निवेशक ने आज से पांच साल पहले इस स्टॉक में 1 लाख रुपये लगाए होंगे और अब तक अपना निवेश बनाए रखा होगा, उसकी निवेश की वैल्यू आज करीब 1.64 करोड़ रुपये हो गई होगी. यानी उसे करीब 1.63 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ होगा. नवंबर 2021 में शेयर 2 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था. हालांकि, किसी शेयर का पिछला रिटर्न उसके भविष्य के प्रदर्शन की गारंटी नहीं होता. ऐसे में सवाल है कि आखिर कंपनी की वित्तीय सेहत कैसी है और इसके फंडामेंटल्स क्या संकेत दे रहे हैं?

कंपनी की वित्तीय सेहत में कितना दम?

Cupid के हालिया वित्तीय आंकड़े कंपनी की ग्रोथ की मजबूत तस्वीर पेश करते हैं. कंपनी की एक साल की TTM Revenue Growth 132 फीसदी रही है. वहीं, इसी अवधि में कंपनी का Profit Growth 133 फीसदी दर्ज किया गया है. इसका मतलब है कि कंपनी की कमाई और मुनाफे, दोनों में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली है.

रेवेन्यू और प्रॉफिट ग्रोथ के आंकड़े बताते हैं कि कंपनी ने कारोबार बढ़ाने के साथ मुनाफे में भी अच्छी ग्रोथ हासिल की है. हालांकि, इस ग्रोथ को आने वाली तिमाहियों में बनाए रखना कंपनी के लिए अहम होगा.

Cupid के फंडामेंटल्स कैसे हैं?

कंपनी का मार्केट कैप करीब 48,657 करोड़ रुपये है. वहीं, इसका Return on Equity (ROE) 30.11 फीसदी है. ROE बताता है कि कंपनी शेयरधारकों की पूंजी का इस्तेमाल करके कितना मुनाफा कमा रही है. इसके अलावा कंपनी का Debt to Equity Ratio 0.20 है, जो बताता है कि कंपनी पर कर्ज का बोझ इक्विटी के मुकाबले कम है.

कंपनी का Earnings Per Share (EPS) 1.26 रुपये और Book Value 4.19 रुपये है. वहीं, इसका Dividend Yield फिलहाल 0 फीसदी है. कंपनी के शेयर की Face Value 1 रुपये है. इन आंकड़ों के आधार पर कंपनी की ग्रोथ और रिटर्न ऑन इक्विटी बेहतर नजर आते हैं, जबकि कम Debt to Equity Ratio भी एक सकारात्मक पहलू है.

वैल्यूएशन पर भी डालें नजर

Cupid के शेयर में जिस तरह की तेजी देखने को मिली है, उसका असर इसके वैल्यूएशन पर भी दिखाई देता है. कंपनी का Price to Earnings (P/E) Ratio 287.18 है, जबकि इंडस्ट्री का P/E Ratio 36.91 है. यानी कंपनी का शेयर इंडस्ट्री के औसत P/E के मुकाबले काफी महंगे वैल्यूएशन पर कारोबार कर रहा है.

इसके अलावा कंपनी का Price to Book (P/B) Ratio 86.44 है. यह भी काफी ऊंचा है. ऐसे में निवेशकों के लिए सिर्फ कंपनी की पुरानी ग्रोथ और मल्टीबैगर रिटर्न को देखकर फैसला लेना सही नहीं होगा. कंपनी की आगे की कमाई, मुनाफे में ग्रोथ और मौजूदा वैल्यूएशन पर भी नजर रखना जरूरी है. इस तरह से, Cupid के रेवेन्यू और प्रॉफिट ग्रोथ के आंकड़े मजबूत हैं, लेकिन शेयर का ऊंचा वैल्यूएशन निवेशकों के लिए एक अहम जोखिम भी है.

यह भी पढ़ें: कैन बनाने वाली इस कंपनी का खुल रहा IPO, GMP दे रहा ₹32000 मुनाफे का संकेत, Haldiram है क्लाइंट