TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

सोने-चांदी की कीमतों में हाहाकार! 8 दिन में ₹14060 सस्ता हुआ गोल्ड, चांदी ₹26510 टूटी, देखें अपने शहर के ताजा भाव

सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है. 20 नवंबर को दोपहर 12:12 बजे तक सोना 4,880 रुपये टूटकर 1,23,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. वहीं, चांदी 7,570 रुपये गिरकर 1,50,750 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई. पिछले 8 दिनों में सोना 14,060 रुपये और चांदी 26,510 रुपये सस्ती हो चुकी है.

सोने-चांदी में गिरावट Image Credit: Money9 Live

Highlights

  • 8 दिनों में सोना 14,060 रुपये सस्ता हुआ.
  • चांदी 26,510 रुपये प्रति किलो टूट गई.
  • अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी गोल्ड-सिल्वर में भारी गिरावट.

Gold Silver Price : सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. पिछले कई दिनों से दोनों कीमती धातुओं के भाव में लगातार कमजोरी देखने को मिल रही है. 20 नवंबर 2026 को दोपहर 12:12 बजे तक सोने का भाव गिरकर 1,23,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है. वहीं, चांदी की कीमत टूटकर 1,50,750 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई है. बीते 8 दिनों में सोना 14,060 रुपये और चांदी 26,510 रुपये सस्ती हो चुकी है. घरेलू बाजार के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी गोल्ड और सिल्वर की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है. आइए जानते हैं अलग-अलग शहरों में सोने-चांदी के ताजा भाव और अंतरराष्ट्रीय बाजार का हाल.

8 दिनों में ₹14,060 सस्ता हुआ सोना

सोने की कीमतों में पिछले एक सप्ताह से लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. Bullions के अनुसार, 13 नवंबर को 24 कैरेट सोने का भाव 1,37,310 रुपये प्रति 10 ग्राम था. वहीं, 20 नवंबर को दोपहर 12:12 बजे तक इसकी कीमत घटकर 1,23,250 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई है. इस तरह 8 दिनों के दौरान सोना 14,060 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हो गया है.

Source – Bullions

चांदी 8 दिनों में 26,510 रुपये टूटी

सोने के मुकाबले चांदी की कीमतों में और भी तेज गिरावट देखने को मिली है. 13 नवंबर को एक किलो चांदी का भाव 1,77,260 रुपये था. वहीं, 20 नवंबर को दोपहर 12:12 बजे तक यह गिरकर 1,50,750 रुपये प्रति किलो पर आ गया.

Source – Bullions

इसका मतलब है कि पिछले 8 दिनों में चांदी 26,510 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती हो चुकी है. इस दौरान चांदी की कीमत में करीब 14.95 फीसदी की गिरावट आई है. 20 नवंबर को चांदी की कीमत में एक ही दिन में 7,570 रुपये यानी 4.78 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है.

दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव क्या है?

देश के अलग-अलग शहरों में सोने की कीमतों में थोड़ा अंतर देखने को मिल रहा है. इसकी वजह स्थानीय बाजार की परिस्थितियां और अन्य शुल्क हो सकते हैं.

शहर24 कैरेट22 कैरेट18 कैरेट
चेन्नई12,55711,5109,420
मुंबई12,55711,5109,418
दिल्ली12,57211,5259,433
कोलकाता12,55711,5109,418
बेंगलुरु12,55711,5109,418
हैदराबाद12,55711,5109,418
केरल12,55711,5109,418
पुणे12,55711,5109,418
वडोदरा12,56211,5159,423
अहमदाबाद12,56211,5159,423
Source – Good Returns

आपके शहर में क्या है चांदी के भाव?

शहर10 ग्राम100 ग्राम1 किलोग्राम
चेन्नई1,75017,5001,75,000
मुंबई1,75017,5001,75,000
दिल्ली1,75017,5001,75,000
कोलकाता1,75017,5001,75,000
बेंगलुरु1,75017,5001,75,000
हैदराबाद1,75017,5001,75,000
केरल1,75017,5001,75,000
पुणे1,75017,5001,75,000
वडोदरा1,75017,5001,75,000
अहमदाबाद1,75017,5001,75,000
Source – Good Returns

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी कितना टूटा?

घरेलू बाजार के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी पर भारी दबाव देखने को मिल रहा है. 20 नवंबर 2026 को उपलब्ध अंतरराष्ट्रीय बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, सोने का भाव 3,559.26 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है. इसमें 125.08 डॉलर यानी 3.40 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है.

Source – Gold Price

वहीं, चांदी का भाव 42.17 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है. इसमें 2.29 डॉलर यानी 5.14 फीसदी की गिरावट आई है. इससे साफ है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी की कीमतों में सोने के मुकाबले ज्यादा कमजोरी दर्ज की गई है.

यह भी पढ़ें: Gold Price: सोने की चमक पड़ी फीकी, एक हफ्ते में 7% से ज्यादा लुढ़का भाव, चांदी में 13% की गिरावट