TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

आटा, नमक सब महंगा…फिर भी भारत से पाकिस्‍तान में क्‍यों सस्‍ता है सोना, 10 ग्राम के रेट में इतना है अंतर

पाकिस्तान में सोने की कीमत भारत के मुकाबले करीब 20 हजार रुपये कम है. 4 नवंबर को वहां 24 कैरेट सोने का भाव भारतीय मुद्रा में करीब 1.21 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रहा. वहीं भारत में इसकी कीमत 1.43 लाख रुपये से ज्यादा है. जानिए 22 और 24 कैरेट सोने के भाव में कितना अंतर है.

पाकिस्तान में सोने की कीमत भारत के मुकाबले करीब 20 हजार रुपये कम है

Highlights

  • पाकिस्तान में भारत के मुकाबले 24 कैरेट सोना 21 हजार रुपये सस्ता
  • 22 कैरेट सोने की कीमत में भी करीब 20 हजार रुपये का अंतर
  • टैक्स, आयात शुल्क और करेंसी एक्सचेंज से बदलती हैं सोने की कीमतें

4 नवंबर 2026 को भारत और पाकिस्तान में सोने की कीमतों में बड़ा अंतर देखने को मिला है. पाकिस्तानी रुपये को भारतीय मुद्रा में बदलने के बाद भी वहां 10 ग्राम सोना भारत के मुकाबले करीब 20 हजार रुपये सस्ता मिल रहा है. 24 कैरेट सोने पर यह अंतर 21 हजार रुपये से ज्यादा है, जबकि 22 कैरेट सोने में भी करीब 20 हजार रुपये का फर्क है.

पाकिस्तान में 24 और 22 कैरेट सोने का भाव

बुधवार, 4 नवंबर को पाकिस्तान में 24 कैरेट सोने की कीमत 3,54,559 पाकिस्तानी रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई. वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 3,25,012 पाकिस्तानी रुपये प्रति 10 ग्राम रहा.

पाकिस्तानी रुपये को भारतीय मुद्रा में बदलने पर 24 कैरेट सोने की कीमत करीब 1,21,654 रुपये और 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग 1,11,516 रुपये बैठती है. यहां एक पाकिस्तानी रुपया करीब 0.3431 भारतीय रुपये के बराबर माना गया है.

भारत में कितना है 24K और 22K सोने का भाव?

भारत में 4 नवंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत करीब 1,43,105 रुपये प्रति 10 ग्राम रही. वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 1,31,742.90 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया.

दोनों देशों की कीमतों की तुलना करें तो पाकिस्तान में 24 कैरेट सोना भारत के मुकाबले करीब 21,451 रुपये सस्ता है. वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत में करीब 20,227 रुपये का अंतर है.

सोने की शुद्धतापाकिस्तान में कीमत (INR)भारत में कीमत
24 कैरेट₹1,21,654₹1,43,105
22 कैरेट₹1,11,516₹1,31,742.90

पाकिस्तान में सोना सस्ता क्यों है?

अलग-अलग देशों में सोने की कीमतों में अंतर के पीछे कई वजहें होती हैं. इनमें अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत, स्थानीय मुद्रा की विनिमय दर, आयात शुल्क, टैक्स और बाजार में मांग एवं सप्लाई जैसे कारक शामिल हैं.

भारत में सोने की खरीदारी पर जीएसटी और ज्वेलरी की मेकिंग चार्ज भी देना पड़ता है. इसलिए केवल दोनों देशों के बेस गोल्ड रेट की तुलना से अंतिम कीमत का पूरा अंदाजा नहीं लगाया जा सकता.

24 कैरेट और 22 कैरेट में क्या है अंतर?

24 कैरेट सोना करीब 99.9 फीसदी शुद्ध होता है. इसकी शुद्धता अधिक होने के कारण इसका इस्तेमाल मुख्य रूप से सोने के सिक्के और बार खरीदने में किया जाता है. हालांकि, यह काफी नरम होता है.

वहीं 22 कैरेट सोने में लगभग 91.67 फीसदी शुद्ध सोना होता है. इसमें दूसरे धातुओं की मिलावट की जाती है, जिससे यह मजबूत बनता है. यही वजह है कि गहने बनाने के लिए 22 कैरेट सोने को ज्यादा पसंद किया जाता है.

यह भी पढ़ें- US Midterms: ट्रंप, इट्स डन ब्रो! डेमोक्रेट्स का हाउस और सीनेट पर कब्जा, ब्लू वेव में बिखरा रिपब्लिकन का गढ़