TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

दिवाली से पहले ‘महंगाई का अटैक’, Amul के बाद अब इस कंपनी ने बढ़ा दिए घी, मक्खन और पनीर के दाम

Amul के बाद बेंगलुरु मिल्क यूनियन ने नंदिनी घी, मक्खन, पनीर और तृप्ति दूध की नई रिटेल कीमतों की घोषणा की है. नई कीमतें लागू हो गई हैं, Nandini Ghee की कीमत पैकेजिंग के आधार पर काफी अलग-अलग होती है.

नंदिनी घी Image Credit: nandinimilk/इंस्टाग्राम

Highlights

  • नंदिनी घी और मक्खन हुआ महंगा.
  • पनीर और दूध के दाम भी बढ़े.
  • त्योहारों पर आम जनता को झटका.

Amul ने हाल ही में मक्खन और घी की कीमतों में बढ़ोतरी की है और अब इस फेस्टिव सीजन में बेंगलुरु मिल्क यूनियन ने Nandini Ghee, मक्खन, पनीर और तृप्ति दूध की रिटेल कीमतों में इजाफा कर दिया है, नई कीमतें लागू हो गई हैं. याद दिला दें कि कुछ दिनों पहले कर्नाटक मिल्क फेडरेशन (KMF) ने अपने पॉपुलर Nandini Milk की कीमत में आठ रुपए प्रति लीटर और दही की कीमत में 14 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी. अब ठीक एक हफ्ते बाद घी, मक्खन, पनीर और तृप्ति दूध की कीमत में बढ़ोतरी से आम जनता को बड़ा झटका लगा है.

Nandini Ghee Price

बेंगलुरु मिल्क यूनियन (BAMUL) द्वारा 4 नवंबर को जारी एक सर्कुलर के अनुसार, 200 ml के पाउच में नंदिनी घी की मैक्सिमम रिटेल कीमत यानी MRP अब 95 रुपए तय की गई है, जबकि 500 ​​ml के पैक की कीमत 425 रुपए और एक लीटर के पैक की कीमत 850 रुपए होगी.

PET जार में बिकने वाले घी की कीमत 50ml के लिए 65 रुपए, 100ml के लिए 100 रुपए, 200ml के लिए 180 रुपए, 500ml के लिए 435 रुपए और एक लीटर के लिए 870 रुपए होगी. पांच लीटर घी के पैक की कीमत 4250 रुपए होगी. एक लीटर घी के टिन की कीमत 870 रुपए होगी, जबकि 15 किलोग्राम के टिन की कीमत 14,100 रुपए होगी.

Nandini Butter Price

सॉल्टेड बटर की कीमत 100 ग्राम के लिए 90 रुपए और 500 ग्राम के लिए 380 रुपए तय की गई है, जबकि अनसाल्टेड बटर की कीमत 200 ग्राम के लिए 160 रुपए और 500 ग्राम के लिए 390 रुपए होगी. बटर के फैमिली पैक की कीमत 90 रुपए होगी, जबकि 10 ग्राम ब्लिस्टर पैक की कीमत 900 रुपए प्रति किलोग्राम होगी.

Nandini Paneer Price

नंदिनी पनीर की कीमत अब 200 ग्राम के लिए 115 रुपए, 500 ग्राम के लिए 260 रुपए और एक किलोग्राम के लिए 485 रुपए होगी. मीडियम-फैट पनीर (200 ग्राम) की कीमत 110 रुपए होगी. तृप्ति दूध की कीमत 135 ml के लिए 11 रुपए और 450 ml के लिए 33 रुपए होगी.

ये भी पढ़ें- दिवाली से पहले Amul ने दिया आम जनता को झटका, 50 रुपए तक महंगा हुआ घी, मक्खन की भी बढ़ी कीमत