Auto Stocks Rally: ऑटो शेयरों में तूफानी तेजी, Ashok Leyland 9% उछला, Maruti और Tata Motors में भी जोरदार खरीदारी
शेयर बाजार में गुरुवार को ऑटो शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली. निफ्टी ऑटो करीब 3 फीसदी उछलकर सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला सेक्टर रहा. अशोक लेलैंड के शेयर में 9 फीसदी की तेजी आई, जबकि मारुति, टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा और हुंडई के शेयर भी चढ़े. कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और अमेरिकी टैरिफ में राहत की उम्मीद से ऑटो शेयरों को सपोर्ट मिला.
Highlights
- निफ्टी ऑटो करीब 3 फीसदी उछला, सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला सेक्टर बना.
- अशोक लेलैंड के शेयर में 9 फीसदी की तेजी, मारुति और टाटा मोटर्स भी चढ़े.
- कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और अमेरिकी टैरिफ में राहत की उम्मीद से मिला सपोर्ट.
शेयर मार्केट में गुरुवार को आई तेजी का असर ऑटो सेक्टर के शेयरों पर भी देखने को मिला. Ashok Leyland, Maruti Suzuki, Tata Motors Passenger Vehicles और Mahindra & Mahindra समेत कई ऑटो कंपनियों के शेयरों में जोरदार खरीदारी हुई. इसके चलते NSE का Nifty Auto इंडेक्स करीब 3 फीसदी उछलकर दिन के सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले सेक्टोरल इंडेक्स में शामिल हो गया. इस तेजी के पीछे ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और अमेरिका में मिडटर्म चुनाव के नतीजों के बाद ट्रेड टैरिफ में नरमी की उम्मीद को अहम वजह माना जा रहा है. गुरुवार सुबह 10:11 बजे सेंसेक्स 1468 अंक यानी 1.9 फीसदी चढ़कर 78769 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 414 अंक यानी 1.7 फीसदी की तेजी के साथ 24,374 पर कारोबार कर रहा था.
Ashok Leyland के शेयर 9% उछले
गुरुवार को ऑटो शेयरों में Ashok Leyland सबसे आगे रहा. कंपनी का शेयर करीब 9 फीसदी उछलकर 168 रुपये पर पहुंच गया. वहीं, Maruti Suzuki के शेयरों में 4.7 फीसदी की तेजी आई और यह 12,556 रुपये पर पहुंच गया.
Tata Motors Passenger Vehicles के शेयर 4.5 फीसदी चढ़कर 291 रुपये और Mahindra & Mahindra के शेयर 3.4 फीसदी बढ़कर 3,063 रुपये पर कारोबार करते दिखे. ये तीनों शेयर निफ्टी 50 के टॉप गेनर्स में भी शामिल रहे.
इन ऑटो शेयरों में भी रही खरीदारी
ऑटो सेक्टर की दूसरी कंपनियों के शेयरों में भी तेजी देखने को मिली. Hyundai Motor India के शेयर 3.3 फीसदी बढ़कर 2,132 रुपये पर पहुंच गए. वहीं, Samvardhana Motherson International में 3.1 फीसदी की तेजी आई और इसका भाव 165 रुपये हो गया.
Eicher Motors और TVS Motor Company के शेयरों में 2.5 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई. Eicher Motors का शेयर 7,610 रुपये और TVS Motor का शेयर 4,440 रुपये पर पहुंच गया. Uno Minda के शेयर भी 2.4 फीसदी चढ़कर 1,226 रुपये पर कारोबार कर रहे थे.
इसके अलावा Bharat Forge, Hero MotoCorp और Bosch के शेयरों में 1.5 से 2 फीसदी तक की तेजी रही. हालांकि, Bajaj Auto का शेयर 0.1 फीसदी गिरा, जबकि Tube Investments of India में 0.6 फीसदी की कमजोरी आई.
कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से मिला सहारा
ऑटो शेयरों में तेजी की एक बड़ी वजह कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट है. बुधवार को ब्रेंट क्रूड की कीमतों में करीब 9 फीसदी की भारी गिरावट आई थी. गुरुवार को शुरुआती एशियाई कारोबार में भी ब्रेंट क्रूड 1.03 फीसदी गिरकर 93.65 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया. वहीं, अमेरिकी WTI क्रूड 1.29 फीसदी टूटकर 86.98 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था. इस हफ्ते ब्रेंट क्रूड की कीमतों में करीब 20 फीसदी की गिरावट आ चुकी है.
कच्चा तेल सस्ता होने से ट्रांसपोर्टेशन और लॉजिस्टिक्स की लागत कम हो सकती है. इससे ऑटो कंपनियों को राहत मिलने की उम्मीद है. इसके अलावा ईंधन की कीमतों में नरमी से महंगाई का दबाव कम हो सकता है और ग्राहकों की खरीदारी क्षमता को भी सहारा मिल सकता है.
ये भी पढ़ें- Tata Motors के शेयर में 8 फीसदी की तेजी, Iveco डील से बढ़ी उम्मीद; ब्रोकरेज ने दिया ₹645 का टारगेट
ट्रंप की पार्टी को झटका
ऑटो शेयरों में तेजी की दूसरी वजह अमेरिका के मिडटर्म चुनाव के नतीजे हैं. चुनाव में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी को झटका लगा है. इसके बाद निवेशकों को उम्मीद है कि अमेरिकी व्यापार नीतियों और टैरिफ को लेकर कुछ नरमी देखने को मिल सकती है.
इस घटनाक्रम से वैश्विक बाजारों में निवेशकों का रुझान भी बदला है. निवेशक टेक्नोलॉजी और सेमीकंडक्टर कंपनियों से पैसा निकालकर ऑटो और कंज्यूमर सेक्टर जैसी पारंपरिक कंपनियों में निवेश कर रहे हैं. एशियाई बाजारों में भी ऑटो शेयरों में खरीदारी देखने को मिली. जापान की Toyota Motor और Honda Motor के शेयर करीब 5 फीसदी तक चढ़े.
डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है.
Latest Stories
NHPC के शेयर भरेंगे उड़ान, ब्रोकरेज ने कहा- अभी आना बाकी है गुड टाइम; डबल हो जाएगा EPS
Tata Motors के शेयर में 8 फीसदी की तेजी, Iveco डील से बढ़ी उम्मीद; ब्रोकरेज ने दिया ₹645 का टारगेट
ट्रंप की हार से झूमा बाजार, निवेशकों ने कमाए ₹8 लाख करोड़, सेंसेक्स 1600 अंक उछला, ये हैं 5 बड़े फैक्टर
