TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

NHPC के शेयर भरेंगे उड़ान, ब्रोकरेज ने कहा- अभी आना बाकी है गुड टाइम; डबल हो जाएगा EPS

NHPC Share Target: ब्रोकरेज को उम्मीद है कि नई क्षमता जुड़ने, हाइड्रोइलेक्ट्रिक परियोजनाओं के फिर से शुरू होने और ग्रोथ के मजबूत अवसरों के चलते कंपनी की कमाई में आगे चलकर अच्छी बढ़ोतरी होगी. गुरुवार को NHPC के शेयर 83.53 रुपये के हाई लेवल तक पहुंच गए.

एनएचपीसी शेयर टारगेट प्राइस. Image Credit: freepik, canva

Highlights

  • PAT सालाना आधार पर 74 फीसदी बढ़कर 1,780 करोड़ रुपये रहा.
  • परियोजनाओं के फिर से शुरू होने से कंपनी की कमाई में काफी सुधार हुआ.
  • ब्रोकरेज का मानना ​​है कि NHPC के लिए अभी सबसे अच्छा समय आना बाकी है.

NHPC Share Target: NHPC लिमिटेड के शेयरों में गुरुवार को तेजी देखने को मिली. शुरुआती कारोबार में शेयर 6 फीसदी तक उछल गया. स्टॉक में आई तेजी के पीछे ग्लोबल ब्रोकरेज CLSA की रेटिंग और टारगेट प्राइस है. CLSA ने इस पावर कंपनी के लिए अपनी ‘हाई कनविक्शन आउटपरफॉर्म’ रेटिंग को दोहराया है और 117 रुपये का टारगेट प्राइस बरकरार रखा है.

ब्रोकरेज को उम्मीद है कि नई क्षमता जुड़ने, हाइड्रोइलेक्ट्रिक परियोजनाओं के फिर से शुरू होने और ग्रोथ के मजबूत अवसरों के चलते कंपनी की कमाई में आगे चलकर अच्छी बढ़ोतरी होगी.

दूसरी तिमाही में कंपनी का शानदार प्रदर्शन

बिजनेस टुडे के अनुसार, CLSA ने NHPC के सितंबर तिमाही के शानदार प्रदर्शन का जिक्र किया, जिसमें टैक्स के बाद का मुनाफा (PAT) सालाना आधार पर 74 फीसदी बढ़कर 1,780 करोड़ रुपये रहा. ब्रोकरेज के अनुसार, कंपनी ने दूसरी तिमाही में ‘अल नीनो’ (El Nino) जैसी चुनौतीपूर्ण स्थितियों का अच्छे से सामना किया.

नई क्षमता जुड़ने और परियोजनाओं के फिर से शुरू होने से कंपनी की कमाई में काफी सुधार हुआ. पार्वती II और पार्वती III हाइड्रोइलेक्ट्रिक परियोजनाओं में सुधार, और तीस्ता V के फिर से शुरू होने से कंपनी के प्रदर्शन को काफी मदद मिली.

शेयरों में बंपर तेजी

गुरुवार को NHPC के शेयर 83.53 रुपये के हाई लेवल तक पहुंच गए. जबकि पिछली क्लोजिंग 78.49 रुपये थी. इस तरह, शेयरों में लगभग 6 फीसदी की तेजी दर्ज की गई.

NHPC का आएगा गुड टाइम

ब्रोकरेज का मानना ​​है कि NHPC के लिए अभी सबसे अच्छा समय आना बाकी है. उन्होंने अगले एक साल के लिए 14 ऐसे फैक्टर्स की पहचान की है जो कंपनी की ग्रोथ को गति दे सकते हैं.

इनमें सुबनसिरी लोअर हाइड्रोइलेक्ट्रिक परियोजना में 250-MW की छठी और सातवीं इकाइयों का शुरू होना, तीस्ता V का फिर से चालू होना और सुबनसिरी इकाइयों का काम शुरू होना शामिल है. गीगावाट-स्तर की हाइड्रो परियोजनाओं की शुरुआत कंपनी के लॉन्ग टर्म ग्रोथ में भी मददगार साबित हो सकती है.

हाई कनविक्शन आउटपरफॉर्म

CLSA को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2026-30 के दौरान NHPC की रिन्यूएबल एनर्जी से होने वाली कमाई 90 फीसदी की कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट (CAGR) से बढ़ेगी, जबकि पिछले पांच वर्षों में यह वृद्धि 31% रही थी.

ब्रोकरेज का यह भी अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026-29 के दौरान प्रति शेयर कमाई (EPS) दोगुनी हो जाएगी और रिटर्न ऑन इक्विटी (ROE) में 810 बेसिस पॉइंट्स का विस्तार होगा. कंपनी के लिए ग्रोथ के लंबे अवसरों को देखते हुए, ब्रोकरेज ने अपनी ‘हाई कनविक्शन आउटपरफॉर्म’ रेटिंग को बरकरार रखा है.

यह भी पढ़ें: Tata Motors के शेयर में 8 फीसदी की तेजी, Iveco डील से बढ़ी उम्मीद; ब्रोकरेज ने दिया ₹645 का टारगेट

डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.