189 रुपए में 28 दिन की वैलिडिटी, Jio का ये रिचार्ज प्लान है शानदार
Reliance Jio Recharge Plan: हम आज आप लोगों को जियो के दो सस्ते प्लान्स के बारे में बताएंगे, इनकी कीमत 189 रुपए और 199 रुपए है. ये दोनों ही प्लान्स कम कीमत में आपको बढ़िया बेनिफिट्स देंगे. एक प्लान बढ़िया वैलिडिटी तो दूसरा प्लान डेली डेटा जैसे बेनिफिट्स के साथ आता है.
Reliance Jio के पास एक ऐसा शानदार प्लान है जो कम कीमत में 28 दिन की वैलिडिटी देता है. इस प्लान की कीमत 189 रुपए है, ये प्लान कंपनी ने खास उन लोगों के लिए बनाया है जो लोग कम डेटा लेकिन 28 दिन की वैधता चाहते हैं. ये प्लान कंपनी के वैल्यू सेक्शन में अर्फोडेबल पैक्स में आपको मिलेगा. कंपनी के पास 200 रुपए से कम कीमत में एक नहीं बल्कि कई शानदार प्लान्स हैं, हम आज आपको ऐसे ही दो बढ़िया बेनिफिट्स वाले प्लान्स की जानकारी देंगे.
Jio 189 Plan के साथ मिलेंगे ये फायदे
189 रुपए वाले इस रिलायंस जियो प्लान के साथ कंपनी की तरफ से 2 जीबी हाई स्पीड डेटा दिया जाता है. ये प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 300 एसएमएस ऑफर करता है. डेटा खत्म होने के बाद स्पीड लिमिट कम होकर 64kbps कर दी जाएगी. एडिशनल बेनिफिट्स की बात करें तो कंपनी इस प्लान के साथ जियो टीवी और जियो एआई क्लाउड का फ्री स्टोरेज भी देती है.
ज्यादा डेटा वाला सस्ता प्लान
अगर आपको 189 रुपए वाले प्लान में डेटा कम लग रहा है तो आप 199 रुपए वाला रिचार्ज प्लान खरीद सकते हैं. इस प्लान के साथ आपको 28 दिन की वैलिडिटी तो नहीं मिलेगी क्योंकि ये जियो प्लान प्रीपेड यूजर्स को केवल 18 दिन की वैलिडिटी देता है. इस प्लान के साथ कंपनी हर रोज आपको 1.5 जीबी हाई स्पीड डेटा ऑफर करता है. इसके अलावा अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और हर रोज 100 जीबी डेटा का फायदा देती है.
18 दिन की वैधता और हर दिन 1.5 जीबी डेटा के हिसाब से ये प्लान कुल 27 जीबी हाई स्पीड डेटा ऑफर करता है. इस प्लान में भी डेटा खत्म होने के बाद स्पीड कम होकर 64kbps कर दी जाएगी. इसके अलावा आपको इस प्लान के साथ जियो टीवी और जियो क्लाउड स्टोरेज का भी फायदा देगा.
ये भी पढ़ें- LPG Scam पर ICICI बैंक का अलर्ट, समझें कैसे जाल बिछाते हैं ठग और कैसे बचें?
Latest Stories
LPG Scam पर ICICI बैंक का अलर्ट, समझें कैसे जाल बिछाते हैं ठग और कैसे बचें?
WhatsApp यूजर्स की हुई बल्ले-बल्ले! अब ब्राउजर से होगी ऑडियो और वीडियो कॉलिंग, App डाउनलोड की झंझट खत्म
8000mAh बैटरी के साथ आएगा Redmi Note 17 5G, लॉन्च डेट हो गई पक्की
