अगले हफ्ते इन 2 स्टॉक्स पर रहेगी नजर! बोनस शेयर और डिविडेंड के चलते दिखेगी हलचल, रखें रडार पर

डिविडेंड और बोनस शेयर पर अक्सर निवेशकों की पैनी नजर होती है. अगले कारोबारी हफ्ते बाजार में दो ऐसे शेयर हैं जो एक्स डिविडेंड और एक्स बोनस के चलते फोकस में रह सकते हैं. आइए इन्हें एक-एक कर जानते हैं.

बोनस शेयर और डिविडेंड का तोहफा Image Credit: money9 live

शेयर बाजार में कंपनियां अपने निवेशकों को फायदा पहुंचाने के लिए कई तरह के रिवॉर्ड देती हैं. इनमें सबसे आम तरीका डिविडेंड और बोनस शेयर होता है. डिविडेंड कंपनी के मुनाफे का वह हिस्सा होता है जो शेयरधारकों को दिया जाता है, जिससे निवेशकों को नियमित आय मिलती है. वहीं बोनस शेयर में कंपनी मौजूदा निवेशकों को बिना अतिरिक्त कीमत लिए अतिरिक्त शेयर देती है. इससे निवेशकों की होल्डिंग बढ़ जाती है. अगले कारोबारी हफ्ते बाजार में दो ऐसे शेयर हैं जो एक्स डिविडेंड और एक्स बोनस के चलते फोकस में रह सकते हैं.

DIC India

  • DIC India Limited प्रिंटिंग इंक और स्पेशलिटी केमिकल्स सेक्टर में काम करने वाली कंपनी है. कंपनी पैकेजिंग, पब्लिशिंग और कमर्शियल प्रिंटिंग इंडस्ट्री के लिए इस्तेमाल होने वाले प्रोडक्ट बनाती है. यह कंपनी ग्लोबल DIC Group का हिस्सा है और भारत के बढ़ते पैकेजिंग और प्रिंटिंग इकोसिस्टम को सपोर्ट करती है.
  • कंपनी का मार्केट कैप करीब 497 करोड़ रुपये है. शेयर हाल ही में करीब 1 प्रतिशत बढ़कर 542 रुपये के आसपास बंद हुआ. कंपनी का डिविडेंड यील्ड करीब 0.56 प्रतिशत है.
  • कंपनी ने 10 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रति शेयर पर 3 रुपये का फाइनल डिविडेंड घोषित किया है, जो करीब 30 प्रतिशत पेआउट के बराबर है. इस डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 16 मार्च 2024 तय की गई है.

Metropolis Healthcare

  • डायग्नोस्टिक सर्विस सेक्टर की कंपनी Metropolis Healthcare Limited भी अगले हफ्ते खबरों में रह सकती है. कंपनी पैथोलॉजी टेस्टिंग और लैब सेवाएं देती है और देशभर में लैब और सैंपल कलेक्शन सेंटर्स का बड़ा नेटवर्क चलाती है.
  • कंपनी का मार्केट कैप करीब 9,381 करोड़ रुपये है. हाल ही में इसका शेयर 1,810 रुपये के आसपास बंद हुआ, जो प्रीवियस क्लोजिंग प्राइस से करीब 0.48 प्रतिशत नीचे रहा.
  • कंपनी ने 3:1 बोनस शेयर जारी करने की घोषणा की है और इसके लिए 20 मार्च 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की है. मतलब निवेशकों को हर एक शेयर के बदले 3 नए शेयर मिलेंगे, जिनकी फेस वैल्यू 2 रुपये होगी. उदाहरण के तौर पर अगर किसी निवेशक के पास 1,000 शेयर हैं, तो उसे 3,000 बोनस शेयर मिलेंगे और बोनस जारी होने के बाद उसकी कुल होल्डिंग 4,000 शेयर हो जाएगी.

इसे भी पढ़ें- बिकवाली से हाहाकार! 4 सत्रों में निवेशकों के ₹11 लाख करोड़ खाक, बाजार में आएगी अभी और तबाही?

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.