Nifty 50 में Bajaj Finance, Bajaj Finserv और Trent सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयरों में शामिल रहे. Financial Services और बैंकिंग शेयरों में कमजोरी का असर प्रमुख इंडेक्स पर भी देखने को मिला. बड़े शेयरों में गिरावट के बीच छोटे और मझोले शेयरों का भी प्रदर्शन मिला-जुला रहा. Nifty MidCap 100 इंडेक्स 0.22 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ, जबकि Nifty SmallCap 100 इंडेक्स 0.05 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ.
गुरुवार के कारोबार में LIC का शेयर हरे निशान में कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने तक शेयर 1.41 फीसदी की बढ़त के साथ 393 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. हालांकि, पिछले एक सप्ताह में शेयर करीब 7.06 फीसदी गिरा है. वहीं, पिछले तीन महीनों में इसमें 2.63 फीसदी की कमजोरी आई है, जबकि बीते एक साल में शेयर लगभग 11.96 फीसदी टूट चुका है.
Nifty 50 के शुरुआती कारोबार में Bajaj Finance, Bajaj Finserv और Shriram Finance सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयरों में शामिल रहे. इन शेयरों में बिकवाली से बाजार पर दबाव देखने को मिला. हालांकि, Nifty MidCap इंडेक्स 0.20 फीसदी और Nifty SmallCap इंडेक्स 0.07 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे.
Trent का ऑपरेशंस से रेवेन्यू Q1FY27 में 18.5 फीसदी बढ़कर 5,666 करोड़ रुपये हो गया. पिछले साल की जून तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 4,781 करोड़ रुपये था. कंपनी का अप्रैल-जून तिमाही में ऑपरेटिंग EBITDA 36 फीसदी बढ़कर 847 करोड़ रुपये रहा.
Nifty 50 में आज Reliance Industries, SBI, Bharat Electronics, Eternal और Titan Company के शेयरों में खरीदारी देखने को मिली. इन शेयरों ने बाजार को संभालने में अहम भूमिका निभाई. दूसरी तरफ Power Grid Corp, Tata Steel, TCS, JSW Steel और Bajaj Auto के शेयरों में दबाव रहा.
Reliance Industries का बुधवार को 2.98 फीसदी बढ़कर 1,318.10 रुपये पर कारोबार कर रहा था. पिछले एक हफ्ते में शेयर 3.31 फीसदी चढ़ा है. हालांकि, पिछले तीन महीनों में इसमें 9.94 फीसदी की गिरावट आई है. एक साल की अवधि में शेयर करीब 5.29 फीसदी नीचे है.
Elara Capital के मुताबिक, जैसे-जैसे Metro Brands की बिक्री बढ़ेगी, कंपनी को ऑपरेटिंग लीवरेज का फायदा मिल सकता है. इसका मतलब है कि बिक्री बढ़ने के साथ कंपनी की लागत उसी अनुपात में नहीं बढ़ेगी, जिससे EBITDA मार्जिन में सुधार की गुंजाइश बनेगी.
Pidilite Industries के शेयर ने गुरुवार के कारोबार में नया 52-वीक हाई बनाया. NSE पर शेयर 1,665 रुपये तक पहुंच गया. हालांकि, इसके बाद शेयर थोड़ा नीचे आया और फिलहाल करीब 0.29 फीसदी की गिरावट के साथ 1,660.20 रुपये पर कारोबार कर रहा है.
Nifty 50 में Shriram Finance सबसे ज्यादा बढ़ने वाला शेयर रहा. इसमें 2.69 फीसदी की तेजी आई. वहीं, Grasim Industries 2.46 फीसदी और JSW Steel 2.31 फीसदी चढ़कर बंद हुए. इसके अलावा, Hindalco, Larsen & Toubro और NTPC में करीब 1.3 फीसदी से 1.5 फीसदी तक की तेजी रही. वहीं UltraTech Cement, InterGlobe Aviation, SBI और Bajaj Auto के शेयर भी करीब 0.9 फीसदी से 1.2 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए.
शेयर बाजार में सोमवार से Closing Auction Session यानी CAS की शुरुआत हुई. इसके बाद सोमवार को कारोबार के आखिरी दो मिनट में निफ्टी में करीब 200 अंकों का अचानक उछाल देखने को मिला. इसके मुकाबले सेंसेक्स पर इस तरह की तेज हलचल का असर काफी कम रहा.