हूती हमलों के बीच सस्ता हुआ क्रूड ऑयल, 2% से ज्यादा टूटी कीमतें; ब्रेंट 102 डॉलर के नीचे
इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल प्राइस में 2% से ज्यादा की गिरावट आई है. ब्रेंट क्रूड 101.71 डॉलर प्रति बैरल और WTI क्रूड 98.22 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया. सऊदी अरब से ऑयल सप्लाई में रिकवरी के संकेतों ने कीमतों पर दबाव बढ़ाया है. हालांकि, यमन के हूती विद्रोहियों के नए हमलों और US-Iran के बीच जारी तनाव से मिडिल ईस्ट में सप्लाई रिस्क बना हुआ है. सऊदी अरब के ऑयल एक्सपोर्ट्स सितंबर में 4 मिलियन BPD से ऊपर पहुंच गए हैं.
Highlights
- ब्रेंट क्रूड 2.07% गिरकर 101.71 डॉलर प्रति बैरल, जबकि WTI क्रूड 2.08% गिरकर 98.22 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है.
- सऊदी अरब का ऑयल एक्सपोर्ट सितंबर में बढ़कर 4 मिलियन BPD से ऊपर पहुंच गया, जिससे क्रूड प्राइस पर दबाव बढ़ा है.
- हूती हमलों और US-Iran तनाव के बीच चीन ने ईरान से हूती समूह को नियंत्रित करने में मदद करने की अपील की है.
Crude Oil Price: इंटरनेशनल मार्केट में ऑयल प्राइस में सोमवार को नरमी देखने को मिली. इन्वेस्टर्स का फोकस सऊदी अरब से क्रूड शिपमेंट में रिकवरी के संकेतों पर रहा. हालांकि, यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के नए हमलों और US-Iran के बीच जारी तनाव ने मिडिल ईस्ट में सप्लाई को लेकर चिंता बनाए रखी है. ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 2.07% गिरकर 101.71 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया. इससे पहले शुक्रवार को ब्रेंट में 0.91% की गिरावट दर्ज की गई थी. वहीं, US वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट यानी WTI क्रूड 2.08% की गिरावट के साथ 98.22 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया.
हूती हमलों के बावजूद सऊदी सप्लाई में रिकवरी
ऑयल प्राइस में यह गिरावट ऐसे समय आई है, जब हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब में नए हमलों का दावा किया है. हूती समूह के मुताबिक, शनिवार को उसने सऊदी अरब की राजधानी रियाद में कुछ “सेंसिटिव” साइट्स को मिसाइल और ड्रोन से निशाना बनाया.
इसके अलावा, रेड सी के प्रमुख ऑयल एक्सपोर्ट हब यानबू में सऊदी अरामको की एक फैसिलिटी को भी टारगेट करने का दावा किया गया है. हूती हमलों के कारण सऊदी अरामको की ईस्ट-वेस्ट पाइपलाइन से यानबू के रास्ते होने वाली कुछ शिपमेंट्स प्रभावित हुई हैं. इसके जवाब में अरामको ने इस महीने और अगले महीने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के रास्ते एक्सपोर्ट बढ़ाया है.
बढ़ा ऑयल एक्सपोर्ट
रिपोर्ट के मुताबिक, सऊदी अरब के ऑयल एक्सपोर्ट्स सितंबर में अब तक बढ़कर 4 मिलियन बैरल प्रति दिन यानी BPD से थोड़ा ऊपर पहुंच गए हैं. अगस्त में एक्सपोर्ट्स गिरकर 2.4 मिलियन BPD रह गए थे, जो कम से कम 2013 के बाद का सबसे निचला स्तर था. यह आंकड़ा एनालिटिक्स फर्म केप्लर के प्रोविजनल डेटा पर आधारित है. सऊदी सप्लाई में आई इस रिकवरी ने मिडिल ईस्ट में बढ़े जियोपॉलिटिकल तनाव के बावजूद ऑयल प्राइस पर दबाव बढ़ाया है.
चीन ने ईरान से हूती हमले रोकने की अपील की
हूती हमलों को लेकर चीन ने भी ईरान से हस्तक्षेप करने की अपील की है. रिपोर्ट के मुताबिक, हमलों के बाद सऊदी अरब की अपील पर चीन ने ईरान से हूती समूह को नियंत्रित करने में मदद करने को कहा है. इस बीच, US और ईरान के बीच तनाव भी बना हुआ है. रविवार को दोनों देशों की तरफ से एक-दूसरे को नए सिरे से चेतावनियां दी गईं. विवाद को खत्म करने के लिए चल रही बातचीत में फिलहाल कोई खास प्रगति नहीं हुई है.
US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह ईरान के प्रेसिडेंट मसूद पेजेश्कियन से मुलाकात के लिए तैयार हैं. पेजेश्कियन के इस सप्ताह न्यूयॉर्क में यूनाइटेड नेशंस जनरल असेंबली में पहुंचने की उम्मीद है. वहीं, रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान ने US के साथ चल रहे कॉन्फ्लिक्ट को खत्म करने के उद्देश्य से बातचीत दोबारा शुरू करने के लिए मध्यस्थों के सामने कुछ कंडीशंस रखी हैं.
यह भी पढ़ें: Stocks to Watch Today: Kalyan Jewellers से Mazagon Dock तक, सोमवार को इन कंपनियों में दिख सकती है हलचल
Latest Stories
Tata Sons में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर विवाद, ट्रस्ट्स ने बताया इनवैलिड; 4:1 वोटिंग के बावजूद उठाया सवाल
Tata Sons विवाद: चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति पर टाटा ट्रस्ट्स ने उठाए सवाल, कास्टिंग वोट को भी नकारा
10 दिन बाद बदल जाएंगे LPG Cylinder के नियम, नहीं किया ये काम तो मिलेगा महंगा सिलेंडर!
