इन 8 डेट फ्री कंपनियों पर FII फिदा, Q3 FY26 में बढ़ाई हिस्सेदारी; निवेशक रखें रडार पर
Q3 FY26 के दौरान कई विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी FIIs ने भारतीय शेयर बाजार की कुछ डेट फ्री कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है. आमतौर पर डेट फ्री कंपनियों को मजबूत बैलेंस शीट और बेहतर वित्तीय स्थिति के कारण निवेशकों के लिए आकर्षक माना जाता है. मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक FIIs द्वारा हिस्सेदारी बढ़ाना अक्सर कंपनी की ग्रोथ संभावनाओं और फंडामेंटल्स पर भरोसे का संकेत होता है, इसलिए निवेशक इन स्टॉक्स को रडार पर रख सकते हैं.
FII Stake Increase Q3 FY26: विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी FIIs ने Q3 FY26 के दौरान कई भारतीय कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है. खास बात यह है कि इनमें से कई कंपनियां पूरी तरह डेट फ्री हैं, यानी इन पर कोई कर्ज नहीं है. कर्ज मुक्त कंपनियों को आमतौर पर वित्तीय रूप से मजबूत माना जाता है, इसलिए लंबी अवधि के निवेशकों के लिए ये आकर्षक विकल्प बन सकती हैं. मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि जब FIIs किसी कंपनी में हिस्सेदारी बढ़ाते हैं, तो यह अक्सर कंपनी की ग्रोथ संभावनाओं और मजबूत फंडामेंटल्स पर भरोसे का संकेत माना जाता है.
Force Motors
Force Motors एक डेट फ्री कंपनी है, जिस पर कोई उधारी नहीं है. tradebrains की रिपोर्ट के मुताबिक Q3 FY26 में FIIs ने इसमें अपनी हिस्सेदारी 10.27 फीसदी से बढ़ाकर 10.46 फीसदी कर दी है. 1958 में स्थापित यह कंपनी कमर्शियल और यूटिलिटी वाहनों, इंजन और ऑटोमोबाइल कंपोनेंट्स के डिजाइन और मैन्युफैक्चरिंग का काम करती है.
G M Breweries
G M Breweries भी एक डेट फ्री कंपनी है. इसमें FIIs की हिस्सेदारी 0.37 फीसदी से बढ़कर 1.20 फीसदी हो गई है. 1981 में स्थापित यह कंपनी देशी शराब और IMFL (Indian Made Foreign Liquor) के उत्पादन और मार्केटिंग के लिए जानी जाती है और मुख्य रूप से महाराष्ट्र बाजार पर केंद्रित है.
Brightcom Group
Brightcom Group में FIIs की हिस्सेदारी 1.59 फीसदी से बढ़कर 1.67 फीसदी हो गई है. 1999 में स्थापित यह कंपनी डिजिटल मार्केटिंग और एड-टेक सल्यूशन प्रदान करती है और वैश्विक स्तर पर ब्रांड्स, एजेंसियों और पब्लिशर्स के साथ काम करती है.
Syncom Formulations
Syncom Formulations में FIIs की हिस्सेदारी 0.10 फीसदी से बढ़कर 0.26 फीसदी हो गई है. यह कंपनी जेनेरिक फार्मास्यूटिकल प्रोडक्ट का निर्माण और मार्केटिंग करती है और भारत के साथ-साथ कई अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी मौजूद है.
Shilchar Technologies
Shilchar Technologies में FIIs की हिस्सेदारी 2.73 फीसदी से बढ़कर 2.75 फीसदी हो गई है. यह कंपनी पावर, डिस्ट्रीब्यूशन और टेलीकॉम ट्रांसफॉर्मर बनाती है और इसके ग्राहक भारत के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी हैं.
Steelcast
Steelcast में FIIs की हिस्सेदारी 0.19 फीसदी से बढ़कर 0.22 फीसदी हो गई है. यह कंपनी स्टील और एलॉय स्टील कास्टिंग बनाती है और माइनिंग, रेलवे, कंस्ट्रक्शन और एनर्जी सेक्टर के लिए कंपोनेंट्स सप्लाई करती है.
Fineotex Chemical
Fineotex Chemical में FIIs की हिस्सेदारी 2.53 फीसदी से बढ़कर 2.95 फीसदी हो गई है. 1979 में स्थापित यह कंपनी स्पेशलिटी केमिकल्स और एंजाइम बनाती है, जिनका इस्तेमाल खास तौर पर टेक्सटाइल और गारमेंट इंडस्ट्री में होता है.
Savita Oil Technologies
Savita Oil Technologies में FIIs की हिस्सेदारी 0.83 फीसदी से बढ़कर 0.87 फीसदी हो गई है. यह कंपनी ट्रांसफॉर्मर ऑयल, व्हाइट ऑयल, मिनरल ऑयल और ऑटोमोटिव लुब्रिकेंट्स बनाती है और रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में भी अपनी मौजूदगी बढ़ा रही है.
यह भी पढ़ें: Vedanta पर निवेशकों का बड़ा भरोसा! ₹2000 करोड़ का NCD इश्यू हुआ ओवरसब्सक्राइब, कंपनी अब जुटाएगी ₹2575 करोड़
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Crude Oil $100 के पार, RTP फ्रीज करने का दबाव बढ़ा; इन ऑयल स्टॉक्स में दिख सकती है बड़ी हलचल
₹28 का डिविडेंड देने जा रही यह कंपनी, करीब एक साल में पांचवीं बार निवेशकों को देगी सौगात; जानें रिकॉर्ड डेट
1 हफ्ते में 13 फीसदी उछले इस सोलर कंपनी के शेयर, बैटरी एनर्जी स्टोरेज प्रोजेक्ट से बढ़ा निवेशकों का भरोसा, रखें नजर
