Stocks to Watch: 3 जून को Infosys, Canara Bank समेत रडार पर रखें ये शेयर, दिख सकता है जोरदार एक्शन!
बाजार में पॉजिटिव माहौल के बीच इन कंपनियों से जुड़े ताजा अपडेट निवेशकों के लिए महत्वपूर्ण रहेंगे. कारोबारी विस्तार, नए ऑर्डर, फंड जुटाने की योजनाएं और रेगुलेटरी मंजूरियां इन शेयरों में बुधवार को अच्छी-खासी हलचल ला सकती हैं.
पिछले कारोबारी सत्र में शेयर बाजार में शानदार रिकवरी देखने को मिली थी. निफ्टी करीब 24,500 के स्तर पर बंद हुआ, जिससे बाजार में पॉजिटिव संकेत मिले हैं. अब निवेशकों की नजर 3 जून के कारोबार पर रहेगी. यह देखना अहम होगा कि बाजार अपनी तेजी को आगे बढ़ाता है या फिर मुनाफावसूली का दबाव देखने को मिलता है. इस बीच कई कंपनियों से जुड़े महत्वपूर्ण अपडेट सामने आए हैं, जिनके चलते उनके शेयर मंगलवार के कारोबार में फोकस में रह सकते हैं.
Adani Ports and SEZ
Adani Ports and SEZ का कुल कार्गो वॉल्यूम मई महीने में सालाना आधार पर 15 फीसदी बढ़ा है, जो कंपनी के पोर्ट कारोबार में मजबूत वृद्धि का संकेत देता है. हालांकि, लॉजिस्टिक्स रेल वॉल्यूम में 19 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है. इससे साफ है कि पोर्ट सेगमेंट बेहतर प्रदर्शन कर रहा है, जबकि रेल लॉजिस्टिक्स कारोबार पर दबाव बना हुआ है.
Infosys
आईटी दिग्गज Infosys ने नॉर्वे के सबसे बड़े बैंक DNB Bank ASA के साथ अपनी साझेदारी का विस्तार किया है. इस सहयोग के तहत कंपनी बैंक के फाइनेंशियल क्राइम ऑपरेशंस को आधुनिक बनाने में मदद करेगी. इसका उद्देश्य जोखिम प्रबंधन, धोखाधड़ी की पहचान और नियामकीय अनुपालन को और मजबूत करना है.
Canara Bank
Canara Bank ने वित्त वर्ष 2026-27 के दौरान 8,500 करोड़ रुपये तक जुटाने की योजना को मंजूरी दी है. बैंक 4,500 करोड़ रुपये तक के AT-1 बॉन्ड और 4,000 करोड़ रुपये तक के Tier-2 बॉन्ड जारी कर सकता है. इस फंड का इस्तेमाल पूंजी आधार मजबूत करने और कारोबार विस्तार के लिए किया जाएगा.
Concord Biotech
Concord Biotech को अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (US FDA) से Mycophenolate Mofetil for Oral Suspension USP के लिए मंजूरी मिल गई है. इस दवा का उपयोग वयस्कों और तीन महीने से अधिक उम्र के बच्चों में अंग प्रत्यारोपण के बाद ऑर्गन रिजेक्शन को रोकने के लिए किया जाता है.
John Cockerill India
John Cockerill India और उसकी सब्सिडियरी कंपनी John Cockerill Metals International SA को JSW Vijayanagar Metallics से CRNO परियोजना के लिए बड़ा ऑर्डर मिला है. इस परियोजना में एनीलिंग और पिकलिंग लाइनों के डिजाइन, इंजीनियरिंग, आपूर्ति और कमीशनिंग का काम शामिल है. ऑर्डर का अनुमानित मूल्य 1,250 करोड़ रुपये से 1,300 करोड़ रुपये के बीच है.
Advait Energy Transitions
Advait Energy Transitions ने Gujarat Urja Vikas Nigam Limited (GUVNL) के साथ Battery Energy Storage Purchase Agreement (BESPA) पर हस्ताक्षर किए हैं. यह समझौता स्वतंत्र Battery Energy Storage System परियोजना के विकास और संचालन के लिए किया गया है.
Dhanuka Agritech
इस कंपनी ने 4 जून से 70 करोड़ रुपये का शेयर बायबैक ऑफर शुरू करने जा रही है. कंपनी 1,400 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर अधिकतम 5 लाख इक्विटी शेयर वापस खरीदेगी. यह मूल्य मौजूदा बाजार भाव की तुलना में आकर्षक प्रीमियम पर है, जिससे निवेशकों की नजर इस शेयर पर बनी रह सकती है.
इसे भी पढ़ें- गिरते बाजार में तहलका मचा रहा ये शेयर! 18% की आई रैली, 52-वीक लो से लगातार भाग रहा स्टॉक
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Q4 में 70% उछला इस कंपनी का रेवेन्यू, लगभग जीरो हुआ कर्ज, शेयरों में भी आई तेजी; रखें नजर
ब्रोकरेज को इन 3 शेयरों में दिख रहा दम, 9 फीसदी तक उछाल का टारगेट; जानें स्टॉप लॉस और टारगेट प्राइस
NHPC OFS से ₹4600 करोड़ मिलने की उम्मीद, पहले दिन 3.47 गुना सब्सक्राइब; सरकार ने पूरे ग्रीनशू ऑप्शन का इस्तेमाल किया
