27/05/2026
Kumar Saket
क्या आपका बैंक अकाउंट 10 साल से बंद पड़ा है? या आप अपना पुराना अकाउंट भूल गए हैं? ऐसे में चिंता न करें. इस तरह से मामले में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) कहता है कि आपका पैसा अभी भी आपका है. वो पैसा न तो गायब हो गया है और न ही सरकार का हो गया है. आप कभी भी अपना पैसा वापस ले सकते हैं.
कई लोग नौकरी बदलने, शहर बदलने या बैंक अकाउंट भूल जाने की वजह से पुराने खातों का इस्तेमाल बंद कर देते हैं. ऐसे खाते लंबे समय तक बिना लेनदेन के पड़े रहते हैं. RBI के नियमों के मुताबिक अगर किसी सेविंग या करंट अकाउंट में लगातार 2 साल तक कोई ट्रांजैक्शन नहीं होता, तो वह इनऑपरेटिव अकाउंट कहलाने लगता है.
RBI
अगर 10 साल तक भी खाते में कोई गतिविधि नहीं होती, तो उसमें जमा पैसा RBI के DEAF फंड में भेज दिया जाता है. DEAF का पूरा नाम Depositor Education and Awareness Fund है. इसमें देशभर के बैंकों के ऐसे अनक्लेम्ड पैसे जमा रहते हैं. लेकिन सबसे जरूरी बात यह है कि पैसा बैंक या सरकार का नहीं बनता. उस रकम पर अकाउंट होल्डर या उसके कानूनी वारिस का हक बना रहता है. यानी आप चाहें तो कई साल बाद भी अपना पैसा वापस मांग सकते हैं.
DEAF Fund
RBI ने लोगों की सुविधा के लिए UDGAM पोर्टल भी शुरू किया है. इस पोर्टल पर जाकर लोग अपने भूले हुए बैंक खातों और अनक्लेम्ड रकम की जानकारी खोज सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होता है. फिर बैंक का नाम, अकाउंट से जुड़ी जानकारी और दूसरे जरूरी डिटेल्स भरनी होती हैं.
UDGAM पोर्टल
अगर पोर्टल पर आपका अकाउंट दिखाई देता है, तो अगला कदम बैंक शाखा में जाना होता . आपको उसी बैंक की ब्रांच में जाना होगा जहां खाता खुला था. वहां अकाउंट दोबारा चालू करने के लिए आवेदन देना पड़ता है. इस तरह के मामले में बैंक आपसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, एड्रेस प्रूफ और दूसरी KYC जानकारी मांग सकता है. इन दस्तावेजों की जांच के बाद बैंक अकाउंट दोबारा एक्टिव किया जाता है.
KYC
अगर अकाउंट होल्डर की मौत हो चुकी है, तो उसके परिवार वालों या नॉमिनी को कुछ अतिरिक्त दस्तावेज देने पड़ सकते हैं. इसमें डेथ सर्टिफिकेट, सक्सेशन सर्टिफिकेट या दूसरे कानूनी कागज शामिल हो सकते हैं. सभी जांच पूरी होने के बाद बैंक खाते को फिर से चालू कर देता है या रकम किसी दूसरे एक्टिव खाते में ट्रांसफर कर देता है. कई मामलों में ब्याज भी दिया जाता है.
RBI
RBI का कहना है कि लोग अपने बैंक खातों को लंबे समय तक खाली न छोड़ें. समय-समय पर छोटे लेनदेन करते रहने से अकाउंट एक्टिव बना रहता है. इससे बाद में किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता.
RBI New Rules
कई लोगों के मन में सवाल होता है कि क्या डॉर्मेंट अकाउंट का असर क्रेडिट स्कोर पर पड़ता है. इसका जवाब है नहीं. बंद पड़े खाते से आपके क्रेडिट स्कोर पर कोई असर नहीं पड़ता. कुछ लोग यह भी पूछते हैं कि क्या बिना पासबुक के पैसा वापस मिल सकता है. RBI के अनुसार, अगर आपके पास सही पहचान और अकाउंट से जुड़े दूसरे सबूत हैं, तो बैंक मदद कर सकता है.
क्रेडिट स्कोर