चांदी आयात के लिए नया नियम लागू, सरकार ने सख्त किए कानून; अब DGFT की मंजूरी होगी जरूरी
सरकार ने चांदी आयात के नियमों को और सख्त करते हुए DGFT की मंजूरी अनिवार्य कर दी है. अब RBI द्वारा नामित एजेंसियां, DGFT स्वीकृत संस्थाएं और IIBX के माध्यम से आयात करने वाले योग्य ज्वैलर्स केवल वैध Import Authorisation के आधार पर ही चांदी आयात कर सकेंगे.
Silver Import: सरकार ने चांदी के आयात को लेकर नियम और सख्त कर दिए हैं. अब RBI द्वारा नामित एजेंसियों, DGFT से मंजूर संस्थाओं और इंडियन इंटरनेशनल बुलियन एक्सचेंज के माध्यम से आयात करने वाले योग्य ज्वैलर्स को चांदी आयात के लिए वैलिड इंपोर्ट ऑथराइजेशन लेना अनिवार्य होगा. यह ऑथराइजेशन DGFT जारी करेगा. सरकार का यह कदम चांदी के बढ़ते आयात पर निगरानी मजबूत करने और विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव कम करने के उद्देश्य से उठाया गया है. हाल के महीनों में चांदी के आयात में तेज बढ़ोतरी देखने को मिली है.
मंजूरी के बाद ही हो सकेगा आयात
सरकारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, अब चांदी का आयात केवल वैध इंपोर्ट ऑथराइजेशन के आधार पर ही किया जा सकेगा. यह मंजूरी DGFT द्वारा जारी की जाएगी. नियम RBI द्वारा नामित बैंकों, DGFT से मंजूर एजेंसियों और IIBX के जरिए आयात करने वाले योग्य ज्वैलर्स पर लागू होगा. इससे आयात प्रक्रिया पर सरकार की निगरानी और मजबूत होगी.
किन प्रकार की चांदी पर लागू होगा नियम
नया नियम ऐसी चांदी पर लागू होगा जिसमें 99.9 फीसदी या उससे अधिक शुद्धता हो. इसमें कच्ची चांदी, अर्ध निर्मित चांदी, पाउडर और दानों के रूप में आयात की जाने वाली चांदी शामिल है. इसके अलावा सोने या प्लैटिनम की परत चढ़ी चांदी भी इस दायरे में आएगी. सरकार ने इन सभी श्रेणियों के लिए आयात प्राधिकरण जरूरी कर दिया है.
पिछले महीने बढ़ाई गई थी आयात शुल्क
सरकार ने मई में सोने और चांदी पर आयात शुल्क बढ़ाकर 15 फीसदी कर दिया था. यह फैसला गैर जरूरी आयात को नियंत्रित करने के लिए लिया गया था. पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव को देखते हुए सरकार आयात पर नियंत्रण के कदम उठा रही है. अब आयात मंजूरी की नई व्यवस्था उसी दिशा में एक और कदम मानी जा रही है.
चांदी आयात में आई है तेज बढ़ोतरी
आंकड़ों के अनुसार अप्रैल 2026 में भारत का चांदी आयात सालाना आधार पर 157 फीसदी बढ़कर 411 मिलियन डॉलर पहुंच गया. वहीं पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में चांदी आयात लगभग 150 फीसदी बढ़कर 12 अरब डॉलर के स्तर पर पहुंच गया. आयात में यह तेज उछाल सरकार के लिए चिंता का विषय बना हुआ है.
यह भी पढ़ें- महंगाई मापने का तरीका बदलेगा, WPI की जगह लाएगी सरकार नया PPI सिस्टम; आंकड़े होंगे ज्यादा सटीक
किन देशों से आती है सबसे ज्यादा चांदी
भारत मुख्य रूप से संयुक्त अरब अमीरात, ब्रिटेन और चीन से चांदी आयात करता है. देश में चांदी का उपयोग आभूषण निर्माण के साथ साथ कई औद्योगिक क्षेत्रों में भी किया जाता है. इलेक्ट्रॉनिक्स, सौर ऊर्जा और अन्य विनिर्माण गतिविधियों में भी इसकी मांग लगातार बढ़ रही है.
Latest Stories
इतिहास के पहले Trillionaire बनने जा रहे Elon Musk, जानें 1 के बाद कितने लगते है ‘0’… 10-12-14 या 15
महंगी हो गईं कैंसर की दवाएं, 50 फीसदी तक बढ़ गई कीमत; सप्लाई चेन में रुकावट का असर
Gold-Silver rate Today: सोना ₹1024 और चांदी ₹3257 उछली, जानें आपके शहर में 20-22-24k का क्या रेट
