फिर उछला सोना, चांदी ने भी पकड़ी हल्की रफ्तार! गोल्ड ₹1.59 लाख और सिल्वर ₹2.68 लाख के पार, जानें आपके शहर का रेट

2 जून 2026 को देशभर के सर्राफा बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव देखने को मिला. हालांकि कुछ शहरों में हल्का उतार-चढ़ाव जरूर रहा. पश्चिम एशिया में जारी तनाव और अमेरिकी डॉलर से जुड़े मिले-जुले संकेतों के चलते कीमती धातुओं में तेज उछाल आया.

Gold -Silver Image Credit: AI/Money9live

Gold-Silver rate Today: सोना और चांदी भारतीय परिवारों के लिए सिर्फ निवेश का साधन नहीं, बल्कि परंपरा और बचत का भी अहम हिस्सा हैं. यही वजह है कि इनकी कीमतों पर लोगों की नजर हमेशा बनी रहती है. 2 जून 2026 को देशभर के सर्राफा बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव देखने को मिला. हालांकि कुछ शहरों में हल्का उतार-चढ़ाव जरूर रहा.

पश्चिम एशिया में जारी तनाव और अमेरिकी डॉलर से जुड़े मिले-जुले संकेतों के चलते कीमती धातुओं में तेज उछाल आया. बाजार जानकारों का कहना है कि निवेशक फिलहाल सावधानी बरत रहे हैं और घरेलू मांग भी संतुलित बनी हुई है. इसी वजह से सोना और चांदी दोनों ऊंचे स्तर पर टिके हुए हैं.

MCX पर क्या है सोने का ताजा भाव

Gold

◉ सोने की कीमतों में आज तेजी देखने को मिली.

◉ MCX पर 5 जून 2026 के गोल्ड फ्यूचर का भाव 155,180 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था.

◉ सोने की कीमत में 928 रुपये यानी 0.60 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई.

◉ गोल्ड में “शॉर्ट कवरिंग” देखने को मिली, यानी जिन ट्रेडर्स ने पहले गिरावट की उम्मीद में सौदे किए थे, वे अब अपनी पोजीशन काट रहे हैं.

Silver

◉ चांदी की कीमतों में भी आज बढ़त देखने को मिली.

◉ MCX पर 3 जुलाई 2026 के सिल्वर फ्यूचर का भाव 266,943 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा था.

◉ चांदी की कीमत में 780 रुपये यानी 0.29 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई.

◉ चांदी में भी “शॉर्ट कवरिंग” देखने को मिली, यानी जिन ट्रेडर्स ने पहले कीमतों में गिरावट की उम्मीद की थी, वे अब अपनी पोजीशन बंद कर रहे हैं.

सोर्स: Money Control

रिटेल मार्केट में सोना-चांदी (02 जून 2026)

सोना और चांदी की कीमतों में आज हल्की तेजी देखने को मिली. इंडिया बुलियन मार्केट के ताजा आंकड़ों के अनुसार सोने का भाव 520 रुपये बढ़कर 1,59,710 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. सोने में 0.33 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई.

वहीं चांदी की कीमत भी 610 रुपये बढ़कर 2,68,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई. चांदी में 0.23 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली.


आपके शहर में क्या है सोने का रेट? (Aaj ka Sone Ka Bhaav) | City wise Gold Price (1 Gram)

सोर्स: Good Returns

अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्या है गोल्ड का हाल

यह भी पढ़ें: ईरान डील पर ट्रंप का सख्त संदेश, कहा जल्दबाजी नहीं करेंगे, समझौते में गलती की गुंजाइश नहीं

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.