वेदांता ग्रुप पर ED की रेड, कई ठिकानों पर चल रहा सर्च ऑपरेशन, जानें क्या है पूरा मामला

यह कार्रवाई FEMA (Foreign Exchange Management Act) के कथित उल्लंघन से जुड़े मामले में की जा रही है. फिलहाल ईडी की टीमें विभिन्न लोकेशनों पर दस्तावेजों और लेन-देन की जांच में जुटी हुई हैं . मामले से जुड़ी आगे की जानकारी का इंतजार किया जा रहा है, जबकि कंपनी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

वेदांत चेयरमैन Image Credit: tv9 bharatvarsh

अनिल अग्रवाल के वेदांता ग्रुप पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है. जानकारी के अनुसार, जांच एजेंसी ने ग्रुप से जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी और सर्च ऑपरेशन शुरू किया है. ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, यह कार्रवाई FEMA (Foreign Exchange Management Act) के कथित उल्लंघन से जुड़े मामले में की जा रही है. फिलहाल ईडी की टीमें कई लोकेशनों पर दस्तावेजों और लेन-देन की जांच में जुटी हुई हैं. मामले से जुड़ी आगे की जानकारी का इंतजार किया जा रहा है, जबकि कंपनी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

सोर्स-X

क्या है मामला?

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ईडी की यह कार्रवाई वेदांता द्वारा अपनी मूल कंपनी को किए गए रॉयल्टी भुगतान से जुड़े मामलों की जांच के तहत की जा रही है. समाचार एजेंसी ANI की एक रिपोर्ट के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (ED) विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) के प्रावधानों के तहत वेदांता समूह के विभिन्न परिसरों पर तलाशी अभियान चला रहा है.

क्या है कंपनी का बयान

इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए वेदांता के प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच में पूरा सहयोग कर रही है. उन्होंने बताया कि एजेंसियों द्वारा मांगी गई सभी जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है और कंपनी सभी लागू कानूनों एवं नियामकीय प्रावधानों का पूर्ण पालन करने के लिए प्रतिबद्ध है. कंपनी ने यह भी कहा कि मामला अभी जांच प्रक्रिया में है, इसलिए इस समय इस पर विस्तृत टिप्पणी करना उचित नहीं होगा.

Vedanta के शेयरों पर नहीं दिख रहा असर

खबर का असर कंपनी के शेयरों पर देखने को नहीं मिल रहा है. आज वेदांता के शेयर हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं और यह करीब 1.23 फीसदी की बढ़त के साथ 341.3 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है. दिन के दौरान भी स्टॉक में लगभग 1.23 फीसदी की तेजी देखने को मिली है. पिछले एक हफ्ते में वेदांता के शेयर में करीब 2.65 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. हालांकि, लंबी अवधि में स्टॉक पर दबाव बना हुआ है. पिछले तीन महीनों में यह करीब 52.49 फीसदी तक गिर चुका है, जबकि पिछले एक साल में इसमें लगभग 21.64 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है.

क्या करती है कंपनी?

वेदांता लिमिटेड एक बड़ी समूह है, जिसका कारोबार भारत के अलावा अफ्रीका, मिडिल ईस्ट और पूर्वी एशिया तक फैला हुआ है. यह कंपनी कई अहम सेक्टरों में काम करती है, जैसे एल्युमिनियम, जिंक-लेड-सिल्वर, तेल और गैस, आयरन ओर, स्टील, कॉपर और बिजली उत्पादन. वेदांता भारत की सबसे बड़ी एल्यूमीनियम उत्पादक कंपनी है. कंपनी का काम ऑटोमोबाइल, इंफ्रास्ट्रक्चर, पावर और एयरोस्पेस जैसे बड़े उद्योगों को कच्चा माल उपलब्ध कराना है. इसी वजह से वेदांता को दुनिया की ऊर्जा जरूरतों और तकनीकी विकास में एक अहम सप्लायर माना जाता है.